Thursday, February 26, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

अकाली, कांग्रेस सरकारों ने जानबूझकर पंजाब के बच्चों को अशिक्षित रखा: मान

HARSH SEHRAWAT by HARSH SEHRAWAT
February 25, 2026
Reading Time: 1 min read
0
अकाली, कांग्रेस सरकारों ने जानबूझकर पंजाब के बच्चों को अशिक्षित रखा: मान

मानसा, 24 फरवरी  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को कहा कि
अकाली और कांग्रेस के दशकों के शासन ने जानबूझकर पंजाब के बच्चों को अशिक्षित रखा, जबकि
राजनीतिक परिवार फलते-फूलते रहे।
श्री मान ने सरदूलगढ़ में एक सरकारी आईटीआई की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को
संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अब चुनावी सपनों को पूरा करने के लिए अन्य पार्टियों से
दलबदल करने वालों पर निर्भर है, लेकिन पंजाब ने एक अलग रास्ता चुना है। उन्होंने घोषणा की कि
आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के नेतृत्व में पंजाब विकास के एक नये इंजन पर चल रहा है,
जबकि भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस के इंजन पुराने हो चुके हैं और राज्य को आगे बढ़ाने में
असमर्थ हैं। इस आईटीआई में प्रति वर्ष 240 छात्र प्रशिक्षित होंगे।
श्री मान ने कहा, ‘‘अकाली दल स्वयं एक डायनासोर है, जिसने राज्य और उसकी जनता को लूटा है।
जहां आम आदमी सरकार पंजाबी युवाओं को डॉक्टर और इंजीनियर बनाकर भविष्य की जरूरतों के
लिए तैयार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है, वहीं अकाली दल उन्हें राज्य में डायनासोर युग में
वापस धकेलने पर तुला हुआ है।’’
अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पार्टी के इस
हथकंडे का असली नाम ‘परिवार बचाओ यात्रा’ है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अकाली नेताओं को चुनौती देता
हूं कि वे बताएं कि 15 साल तक राज्य को लूटने के बाद वे किससे राज्य को बचाने की कोशिश कर
रहे हैं। जनता ने अकाली दल को चुना था, लेकिन उन्होंने हमेशा राज्य और उसकी जनता को धोखा
दिया।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पूरा किसान समुदाय अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा था, तब अकाली
दल ने केंद्रीय मंत्रालय में अपनी कुर्सी बचाने के लिए मोदी सरकार के कठोर कृषि कानूनों का समर्थन
किया था। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने अपने स्वार्थों के लिए पंथ का दुरुपयोग किया है, जिसके
कारण जनता उन्हें माफ नहीं कर सकती। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी
चुनाव जीतने की उम्मीद में अन्य दलों के ‘निकम्मे नेताओं’ के सहारे चुनाव लड़ रही है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य में 118 प्रतिष्ठित
विद्यालय स्थापित किये गये हैं और शिक्षकों को उनके शिक्षण कौशल को बेहतर बनाने के लिए
फिनलैंड और सिंगापुर में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब के 90 प्रतिशत से
अधिक घरों में मुफ्त बिजली मिल रही है, यहां तक कि किसानों को भी आज दिन में बिजली मिल
रही है, जो अभूतपूर्व है। ऐसे समय में जब केंद्र सरकार देश की संपत्तियों को अपने चहेतों को कौड़ियों
के भाव बेच रही है, पंजाब सरकार ने एक निजी थर्मल पावर प्लांट खरीदकर इतिहास रच दिया है।’’

RELATED POSTS

मिजोरम सरकार ने ‘छद्म’ नियुक्ति के मामले में 29 कर्मचारियों को बर्खास्त किया

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम करती है भाजपा : मुख्यमंत्री शर्मा

न्यायालय निर्देशित एसआईआर बैठक में बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अनधिकृत रूप से मौजूद थे: सुकांत

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, राज्य
सरकार ने ‘मेरी रसोई योजना’ शुरू की है। उन्होंने कहा, ‘‘इस योजना के तहत 40 लाख परिवारों को
अप्रैल से शुरू होकर हर तीन महीने में मुफ्त खाद्य किट मिलेंगी, साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा
अधिनियम (एनएफएसए) के तहत गेहूं भी दिया जाएगा।’’

ShareTweet
HARSH SEHRAWAT

HARSH SEHRAWAT

Related Posts

मिजोरम सरकार ने ‘छद्म’ नियुक्ति के मामले में 29 कर्मचारियों को बर्खास्त किया
स्वास्थ्य

मिजोरम सरकार ने ‘छद्म’ नियुक्ति के मामले में 29 कर्मचारियों को बर्खास्त किया

February 25, 2026
‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम करती है भाजपा : मुख्यमंत्री शर्मा
स्वास्थ्य

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम करती है भाजपा : मुख्यमंत्री शर्मा

February 25, 2026
न्यायालय निर्देशित एसआईआर बैठक में बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अनधिकृत रूप से मौजूद थे: सुकांत
स्वास्थ्य

न्यायालय निर्देशित एसआईआर बैठक में बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अनधिकृत रूप से मौजूद थे: सुकांत

February 25, 2026
जम्मू-कश्मीर के छात्र ईरान से लौटें, सरकारी परामर्श को नजरअंदाज करना हो सकता घातक : अब्दुल्ला

जैसलमेर में तीन दिवसीय चादर महोत्सव छह मार्च से
स्वास्थ्य

जैसलमेर में तीन दिवसीय चादर महोत्सव छह मार्च से

February 25, 2026
Next Post
अंडमान: हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में समुद्र में उतारा गया, पायलट सहित सभी यात्री सुरक्षित

अंडमान: हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में समुद्र में उतारा गया, पायलट सहित सभी यात्री सुरक्षित

केंद्र ने बंगाल का नाम बदलने के प्रस्ताव पर कभी विचार नहीं किया : ममता बनर्जी

केंद्र ने बंगाल का नाम बदलने के प्रस्ताव पर कभी विचार नहीं किया : ममता बनर्जी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

एनसीपी के दोनों गुटों के विलय का अभी कोई विचार नहीं : शरद पवार

एनसीपी के दोनों गुटों के विलय का अभी कोई विचार नहीं : शरद पवार

February 6, 2026
शिवपुरीः सायबर सेल की तत्परता से 90 हजार रुपये की ठगी राशि पीड़ित को वापस

शिवपुरीः सायबर सेल की तत्परता से 90 हजार रुपये की ठगी राशि पीड़ित को वापस

February 11, 2026
मप्र के इंदौर में दूषित पानी से दो और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हुई

मप्र के इंदौर में दूषित पानी से दो और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हुई

February 11, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • मिजोरम सरकार ने ‘छद्म’ नियुक्ति के मामले में 29 कर्मचारियों को बर्खास्त किया
  • ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम करती है भाजपा : मुख्यमंत्री शर्मा
  • न्यायालय निर्देशित एसआईआर बैठक में बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अनधिकृत रूप से मौजूद थे: सुकांत
  • जम्मू-कश्मीर के छात्र ईरान से लौटें, सरकारी परामर्श को नजरअंदाज करना हो सकता घातक : अब्दुल्ला

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News