गज में जारी संघर्ष को समाप्त करने और बंधकों की सुरक्षित रिहाई के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक प्रयास तेज हो रहे हैं रविवार को हमास का एक प्रतिनिधिमंडल मिस्र के शरम अल शेख शहर पहुंचा जहां सोमवार से मिस्र सरकार के साथ वार्ता होनी है ।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पेश किए गए गाजा शांति प्रस्ताव के पहले चरण को लागू करने की को लेकर हमास और इजरायल के बीच वार्ता की प्रक्रिया शुरू हो गई है ।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा शांति प्रस्ताव की प्रक्रिया को जल्द से जल्द खत्म करने की अपील की है जिसके लिए रविवार को हमास का एक प्रतिनिधिमंडल मिस्र के शहर पहुंचा जहां सोमवार से मिस्र सरकार के साथ वार्ता आगे बढ़नी है ।
इन वार्ताओं में प्रमुख मुद्दा हमास और इजरायल के बीच बंधक और कैदी आदान-प्रदान की प्रक्रिया तथा हमास द्वारा हथियार सौंपने की शर्तों पर चर्चा होगी मिस्र के बाद इजरायली प्रतिनिधिमंडल भी से भी अलग बैठक होगी ।
मिश्रा के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि सोमवार को होने वाली बैठकों में मैदान की स्थिति और कैदियों की अदला बदली पर चर्चा की जाएगी ।
इसराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू में आशा जताई है कि आने वाले कुछ दिनों में सभी बंधकों की रिहाई की घोषणा की जा सकेगी इजरायल की ओर से कहा गया है कि वह पूर्ण प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ इन वार्ताओं में शामिल हो रहे हैं ।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा है कि समय की गंभीरता को समझना अत्यंत आवश्यक है वरना खून खराबा बढ़ेगा जो कोई नहीं चाहता । ट्रंप के अनुसार अगर हमास इस प्रारंभिक समझौते को स्वीकार कर लेता है तो संघर्ष विराम तुरंत प्रभाव में आ जाएगा ।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह एक ऐसे वैश्विक संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं जो 3000 वर्षों से चला आ रहा है उन्होंने कहा कि जब तक बात पूरी तरह से तय न हो जाए वह ज्यादा खुलासा नहीं करेंगे ।।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने हमास पर बेहद कड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है हम किसी राजनीतिक संगठन से नहीं बल्कि आतंकवादियों से निपट रहे हैं रूबियो ने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा बनाए गए अरब राष्ट्रों के गठबंधन की सराहना की और कहा कि यह गठबंधन सभी को एक साथ लेकर शांति की दिशा में काम कर रहा है ।












