भोपाल, 10 फरवरी मध्य प्रदेश में मंगलवार को सेफर इंटरनेट डे-2026 के अवसर पर इस
वर्ष की निर्धारित थीम “एआई और उभरते साइबर जोखिम” के तहत राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र
(एनआईसी) मध्य प्रदेश राज्य इकाई द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का
उद्देश्य नागरिकों को इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार और जागरूक उपयोग के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा निदेशालय के आयुक्त अवधेश शर्मा उपस्थित रहे तथा
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी कमलेश जोगी ने की। इस अवसर पर एनआईसी
राज्य इकाई के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। साथ ही प्रदेश के सभी शासकीय एवं












