Saturday, March 21, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

इनकी कृपा से स्वयं में भगवान देते हैं दर्शन, ऐसे होता है एहसास

HARSH SEHRAWAT by HARSH SEHRAWAT
February 24, 2026
Reading Time: 1 min read
0
इनकी कृपा से स्वयं में भगवान देते हैं दर्शन, ऐसे होता है एहसास

पत्थर से निर्मित मूर्ति की पूजा कब होती है? जब मंत्र शक्ति द्वारा पुरोहित उसमें प्राण प्रतिष्ठित करते
हैं। प्राण प्रतिष्ठा होने पर मूर्ति चैतन्य होनी चाहिए, लेकिन नहीं होती, जड़ ही रहती है। मनुष्य जड़ नहीं
है, चलती-फिरती एक मूरत है। इसलिए उसे प्राण प्रतिष्ठा की जरूरत नहीं है बल्कि जागृत होने की
आवश्यकता है। प्राण तो हर मनुष्य में मौजूद है, परंतु वह इससे बेखबर है, अनजान है। इसलिए उस
प्राण को जानना, उसे जागृत करना है। सदगुरु प्राण को जागृत करने का कार्य बखूबी कर देते हैं।
जब पत्थर की बनी मूर्ति में मंत्र शक्ति द्वारा प्राणों की प्रतिष्ठा हो सकती है तो भला मनुष्य में भगवान
प्रतिष्ठित क्यों नहीं हो सकते? जिस तरह से मंत्र शक्ति से पत्थर की मूर्ति में चेतना जागृत होती है,
उसी प्रकार मनुष्य के हृदय में भी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हो सकती है। यहां दो बातें हैं- पत्थर में
चेतना जागृत होना जबकि हम स्वयं देखते हैं कि चैतन्य होने पर चलना-फिरना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं
होता। दूसरी, मनुष्य के हृदय में तो चैतन्य पहले से ही मौजूद है, आवश्यकता है उसे जागृत करने की।
सबके हृदय में भगवान विराजमान हैं, परंतु वह मनुष्य धन्य है जिसके अंदर वह प्रगट हो गए। वह धन्य
है जिसने अपने अंदर के भगवान को साक्षात अनुभव कर लिया। अफसोस है कि हमें अंदर के भगवान
पर विश्वास नहीं और बाहर मूर्ति बनाकर उसमें प्राण-प्रतिष्ठा करते हैं। अंदर के प्राण के प्रति जागृत न
होकर मोह-माया की नींद में सोए हुए हैं। भगवद‌्गीता में भगवान स्वयं ही कहते हैं कि ‘मन एव
मनुष्याणां कारणं बंधमोक्षयो।’ अर्थात मनुष्य के बंधन और मोक्ष का कारण वह स्वयं ही है। मन ही
मनुष्य का शत्रु है और मित्र भी। जब अंदर के भगवान का साक्षात्कार हो जाता है तो मनुष्य अनेकानेक
बुरे कर्मों को त्याग देता है और सतपुरुष बन जाता है। चेतना जागृत होने पर अनेक व्यसनों का अंत हो
जाता है।
अतैव आवश्यकता है अंतःकरण में प्राण-प्रतिष्ठा का भाव जागृत करने की। इससे गोस्वामीजी के शब्दों
को अर्थ मिल जाता है-‘सियाराम मय सब जग जानी, करहुं प्रणाम जोरि जुग पानी।’ सारा जगत राममय
भासित होता है क्योंकि अपने अंदर राम के दर्शन हो गए तो सभी मनुष्यों में राम दिखाई देंगे।
चेतनावस्था में मनुष्य के सभी प्रकार के शोक, संशय व अन्य दोष स्वतः समाप्त हो जाते हैं और मनुष्य
सुख की अनुभूति प्राप्त कर लेता है।
इतना निश्चित है कि बिना सदगुरु के प्राण जागृत नहीं होते, ज्ञान नहीं मिलता। इसलिए सदगुरु की
आवश्यकता पर बल दिया गया है। जब बिना पुरोहित के पत्थर की मूर्ति में प्राण-प्रतिष्ठा नहीं होती तो
सदगुरु की बात तो और भी निराली है। इसलिए कबीर ने कहा- ‘गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरु आपकी, गोविंद दियो बताय।’ चूंकि सदगुरु गोविंद के दर्शन करा देते हैं इसलिए प्रथम
वंदनीय, पूजनीय हैं। भगवान तो पहले से ही हमारे अंदर मौजूद है परंतु अपनी कृपा शक्ति से उसको
प्रगट कर दिया तो हम धन्य हो गए। तो कितनी सुंदर बात है कि सदगुरु अंदर के चैतन्य को जागृत

RELATED POSTS

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात

नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

कर देते हैं, प्राण जागृत कर देते हैं जिसकी प्रत्येक मनुष्य को आवश्यकता है। ऐसा होने से मनुष्य जीवन
की अनुभूति में सराबोर हो जाता है।

ShareTweet
HARSH SEHRAWAT

HARSH SEHRAWAT

Related Posts

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
स्वास्थ्य

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

February 28, 2026
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
स्वास्थ्य

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात

February 28, 2026
नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
स्वास्थ्य

नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

February 28, 2026
देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन
स्वास्थ्य

देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

February 28, 2026
‘वन्दे मातरम् : भारत का गौरव’ थीम पर पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) में सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रवाह- 2026’ का भव्य आयोजन
स्वास्थ्य

‘वन्दे मातरम् : भारत का गौरव’ थीम पर पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) में सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रवाह- 2026’ का भव्य आयोजन

February 28, 2026
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में विकास की रफ्तार तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड
स्वास्थ्य

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में विकास की रफ्तार तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड

February 28, 2026
Next Post
रूखे-उलझे बालों से परेशान, इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं

रूखे-उलझे बालों से परेशान, इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं

भारत की खुशहाली और आर्थिक मजबूती का आधार: केंद्रीय उत्पाद शुल्क

भारत की खुशहाली और आर्थिक मजबूती का आधार: केंद्रीय उत्पाद शुल्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहली बार जीता वनडे विश्व कप 2025

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहली बार जीता वनडे विश्व कप 2025

November 3, 2025
राजगढ़ः युवक के कब्जे से सात पेटी अवैध शराब जब्त

राजगढ़ः युवक के कब्जे से सात पेटी अवैध शराब जब्त

February 13, 2026
मुर्शिदाबाद में मंदिर मस्जिद विवाद से गरमाया राजनीतिक माहौल, तृणमूल और भाजपा आमने-सामने

मुर्शिदाबाद में मंदिर मस्जिद विवाद से गरमाया राजनीतिक माहौल, तृणमूल और भाजपा आमने-सामने

November 27, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
  • दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
  • नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
  • देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News