Sunday, March 1, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में विकास की रफ्तार तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड

HARSH SEHRAWAT by HARSH SEHRAWAT
February 28, 2026
Reading Time: 1 min read
0
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में विकास की रफ्तार तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड

नई दिल्ली, 27 फरवरी  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को ‘प्रवास कार्यक्रम’ के
तहत उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचीं। यहां उन्होंने सरकार के पिछले एक
वर्ष के कामों का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड साझा किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली अब
सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीन पर असली विकास हो रहा है। उन्होंने पिछली
सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह क्षेत्र लंबे समय तक उपेक्षित रहा। लेकिन पिछले एक
साल में भाजपा सरकार ने ‘अंत्योदय से ग्रामोदय’ के लक्ष्य के साथ यहां विकास की ठोस शुरुआत की
है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वह इस क्षेत्र के मुंडका, बवाना, नरेला, किराड़ी और सुल्तानपुर माजरा
जैसे ग्रामीण इलाकों में आती हैं तो उन्हें अपने परिवार के बीच होने का अनुभव होता है। उन्होंने
अपने एक वर्ष के कार्यकाल को ‘बदहाली से बदलाव’ की यात्रा बताते हुए कहा कि इस दौरान क्षेत्र में
सड़क, पानी और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं का युद्धस्तर पर विस्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नए प्रोजेक्ट्स को तेजी से
आगे बढ़ाया जा रहा है। मुंडका विधानसभा क्षेत्र के लिए 264 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं
का शुभारंभ किया जाना यहां के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन समस्याओं को
पिछली सरकारों ने स्थायी मानकर छोड़ दिया था, आज की वर्तमान सरकार उनका स्थायी समाधान
निकालने की दिशा में ठोस कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की 10 विधानसभाओं में भले ही कुछ क्षेत्रों का
नेतृत्व विपक्ष कर रहा हो। लेकिन भाजपा सरकार के लिए ‘दल से बड़ी जनता’ और ‘राष्ट्र प्रथम’ का
आदर्श सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और पंडित
दीनदयाल उपाध्याय व नानाजी देशमुख के पदचिन्हों पर चलते हुए हमारी सरकार ग्रामीण दिल्ली को
भी मुख्यधारा के समान अवसर दे रही है।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब जनता की एक वोट की
ताकत से संभव हुआ है। पिछले एक वर्ष में सरकार विकसित दिल्ली की दिशा तय की है और आने
वाले चार वर्षों में यहां की दशा पूरी तरह बदल जाएगी। इस अवसर पर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के
सांसद योगेंद्र चंदोलिया, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह, मंगोलपुरी के विधायक
राज कुमार चौहान, रिठाला के कुलवंत राणा, नरेला के विधायक राजकरण खत्री, बादली के विधायक
अहीर दीपक चौधरी, मुंडका के विधायक गजेंद्र दराल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी,
कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

RELATED POSTS

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात

नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

ShareTweet
HARSH SEHRAWAT

HARSH SEHRAWAT

Related Posts

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
स्वास्थ्य

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

February 28, 2026
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
स्वास्थ्य

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात

February 28, 2026
नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
स्वास्थ्य

नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

February 28, 2026
देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन
स्वास्थ्य

देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

February 28, 2026
‘वन्दे मातरम् : भारत का गौरव’ थीम पर पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) में सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रवाह- 2026’ का भव्य आयोजन
स्वास्थ्य

‘वन्दे मातरम् : भारत का गौरव’ थीम पर पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) में सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रवाह- 2026’ का भव्य आयोजन

February 28, 2026
ग्लोबल टूरिज्म मैप में स्थापित होगी दिल्ली: पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा
स्वास्थ्य

ग्लोबल टूरिज्म मैप में स्थापित होगी दिल्ली: पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा

February 28, 2026
Next Post
‘वन्दे मातरम् : भारत का गौरव’ थीम पर पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) में सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रवाह- 2026’ का भव्य आयोजन

‘वन्दे मातरम् : भारत का गौरव’ थीम पर पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) में सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रवाह- 2026’ का भव्य आयोजन

देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

पिक्सल बड्स 2ए को दो नए कलर्स में होंगे लॉन्च

पिक्सल बड्स 2ए को दो नए कलर्स में होंगे लॉन्च

February 6, 2026
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा के पूर्व विधायक के बयान पर जताई कड़ी नाराजगी, कहा- सरकार करे सख्त कार्रवाई

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा के पूर्व विधायक के बयान पर जताई कड़ी नाराजगी, कहा- सरकार करे सख्त कार्रवाई

October 30, 2025
बिहार में अराजकता और अव्यवस्था की स्थिति काफी चिंताजनक: तेजस्वी यादव

बिहार में अराजकता और अव्यवस्था की स्थिति काफी चिंताजनक: तेजस्वी यादव

February 9, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
  • दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
  • नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
  • देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News