Thursday, February 12, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र साेमवार से, 11 फरवरी को पेश होगा बजट

Abhishek by Abhishek
February 9, 2026
Reading Time: 1 min read
0
उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र साेमवार से, 11 फरवरी को पेश होगा बजट

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार 09 फरवरी से शुरु हो
रहा है। बजट सत्र से पहले रविवार को कई बैठकें आयोजित की गईं। इनमें कार्य परामर्शदात्री समिति
की महत्वपूर्ण बैठक के अलावा मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में
सभी राजनीतिक दलाें के प्रतिनिधियाें की सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई।

RELATED POSTS

झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

तमिलनाडु: बजट सत्र के बाद डीएमके शुरू करेगी सीट-शेयरिंग पर बातचीत, एमके स्टालिन जल्द बनाएंगे कमेटी

राजस्थान के दौसा में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक युवक घायल

उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से बजट सत्र का पहले ही कार्यक्रम
जारी किया जा चुका है। इस कार्यक्रम के अनुसार उप्र विधानमंडल का सत्र सोमवार 9 फरवरी को
सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। इस मौके पर राज्यपाल
दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इसके बाद प्र्स्तावित कार्यसूची के अनुसार
औपचारिक कार्य होंगे। 10 फरवरी को विधानसभा सदस्यों के निधन संबंधी सूचना पढ़ने के बाद
कार्यवाही स्थगित हो जाएगी।
कार्यक्रम के अनुसार 11 फरवरी को सुबह 11 बजे विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश
किया जाएगा। बजट पेश होने के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी। 12 फरवरी को
भी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद 13 फरवरी को चर्चा के बाद मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ इस चर्चा पर अपना जवाब पेश करेंगे। 16 से 20 फरवरी तक सदन में विभागीय बजट
प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
बड़े बजट की है उम्मीद
योगी आदित्यनाथ सरकार से इस बार बड़े बजट की उम्मीद की जा रही है। इसमें जनकल्याण से
जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। बजट में युवाओं ,
किसानों, गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग और महिलाओं के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं को अधिक
प्रभावी बनाने के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान कर सकती है।
उप मुख्यमंत्री केशव माैर्य ने की बैठक
बजट सत्र की पूर्व संध्या पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य ने आज विधान भवन में प्रदेश
के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियाें के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था से जुड़े मुदृाें पर
विस्तार से समीक्षा की और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
कार्य परामर्शदात्री समिति की हुई बैठक
बजट सत्र से पूर्व आज कार्य परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद
मौर्य, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, निषाद
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सरकार के कैबिनेट मंत्री डाॅ संजय निषाद आदि ने विधान मंडल की
प्रभावी कार्यवाही व सुचारु रूप से संचालन के लिए विचार विमर्श किया ।
सुरक्षा सख्त, यातायात में बदलावउत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र काे देखते हुए इस अवधि में लखनऊ शहर की यातायात
व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह बदलाव विधानसभा और आसपास के क्षेत्राें में लागू किया जा
रहा है। यातायात विभाग ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने
विधानसभा और आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लागू की है, ताकि किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन
न किया जा सके। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
स्वास्थ्य

झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

February 11, 2026
तमिलनाडु: बजट सत्र के बाद डीएमके शुरू करेगी सीट-शेयरिंग पर बातचीत, एमके स्टालिन जल्द बनाएंगे कमेटी
स्वास्थ्य

तमिलनाडु: बजट सत्र के बाद डीएमके शुरू करेगी सीट-शेयरिंग पर बातचीत, एमके स्टालिन जल्द बनाएंगे कमेटी

February 11, 2026
राजस्थान के दौसा में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक युवक घायल
स्वास्थ्य

राजस्थान के दौसा में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक युवक घायल

February 11, 2026
‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करेगा यूपी का बजट, हर वर्ग का होगा विकास: डिप्टी सीएम ब्रजेश
स्वास्थ्य

‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करेगा यूपी का बजट, हर वर्ग का होगा विकास: डिप्टी सीएम ब्रजेश

February 11, 2026
इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में अमेरिका, ईरान और रूस के वॉरशिप होंगे एक ही कतार में, फिलीपींस और यूएई के वॉरशिप का होगा डेब्यू
स्वास्थ्य

इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में अमेरिका, ईरान और रूस के वॉरशिप होंगे एक ही कतार में, फिलीपींस और यूएई के वॉरशिप का होगा डेब्यू

February 11, 2026
तेलंगाना सरकार ने जीएचएमसी का पुनर्गठन कर उसे तीन नगर निगमों में बांटा
स्वास्थ्य

तेलंगाना सरकार ने जीएचएमसी का पुनर्गठन कर उसे तीन नगर निगमों में बांटा

February 11, 2026
Next Post
एसआईआर प्रक्रिया से चिन्हित हाे रहे अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या : नंद गोपाल नंदी

एसआईआर प्रक्रिया से चिन्हित हाे रहे अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या : नंद गोपाल नंदी

ढोल-मंजीरा लेकर सड़कों पर उतरे लोग, बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

ढोल-मंजीरा लेकर सड़कों पर उतरे लोग, बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की उड़ाई धज्जियां , कहा- पाकिस्तान में नहीं है मानव अधिकार

October 4, 2025
कलश यात्रा के साथ होगी भव्य शुरुआत, 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राम मंदिर के 191 फीट शिखर पर ध्वजारोहण

कलश यात्रा के साथ होगी भव्य शुरुआत, 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राम मंदिर के 191 फीट शिखर पर ध्वजारोहण

November 20, 2025
रूस ने अंतिम परमाणु हथियार संधि की अवधि समाप्त होने पर खेद जताया, ट्रंप नयी संधि के इच्छुक

रूस ने अंतिम परमाणु हथियार संधि की अवधि समाप्त होने पर खेद जताया, ट्रंप नयी संधि के इच्छुक

February 6, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
  • तमिलनाडु: बजट सत्र के बाद डीएमके शुरू करेगी सीट-शेयरिंग पर बातचीत, एमके स्टालिन जल्द बनाएंगे कमेटी
  • राजस्थान के दौसा में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक युवक घायल
  • ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करेगा यूपी का बजट, हर वर्ग का होगा विकास: डिप्टी सीएम ब्रजेश

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News