नई दिल्ली, 22 फरवरी डीयू के आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज (एएनडीसी)में पूर्व छात्र मिलन
समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न बैचों के पूर्व छात्र बड़ी
संख्या में सम्मिलित हुए और वर्षों पुरानी स्मृतियों को पुनः जीवंत किया। इस अवसर पर
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.रवि टुटेजा ने कहा कि हमें पूर्व छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व है। पूर्व
छात्र किसी भी संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं। उन्होंने महाविद्यालय और पूर्व छात्रों के बीच
सतत संवाद एवं सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्व छात्र समिति की संयोजक प्रो.सुनीता
जेटली ने पूर्व छात्रों की सक्रिय भागीदारी को संस्थान की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया।











