Sunday, February 22, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

एपस्टीन फाइल में नाम आने के विवाद के बीच एआई समिट से नदारद रहे गेट्स

Abhishek by Abhishek
February 20, 2026
Reading Time: 1 min read
0
एपस्टीन फाइल में नाम आने के विवाद के बीच एआई समिट से नदारद रहे गेट्स

नई दिल्ली, 19 फरवरी  माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने इंडिया एआई इम्पैक्ट
समिट में अपना पूर्व निर्धारित मुख्य भाषण नहीं दिया। उनके फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को इसकी
जानकारी दी।
हालांकि, फाउंडेशन ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया, लेकिन यह निर्णय तब आया है जब यौन अपराधी
जेफरी एपस्टीन से संबंधित दस्तावेजों में गेट्स का नाम आने के बाद आयोजकों ने उन्हें मंच देने पर
असहजता व्यक्त की थी।
सरकारी सूत्रों ने 17 फरवरी को ही कहा था कि एपस्टीन प्रकरण के खुलासे से बहुत पहले गेट्स को दिया
गया निमंत्रण वापस ले लिया गया है और वह 16 फरवरी से शुरू हुए इस पांच दिवसीय सम्मेलन में
भाग नहीं लेंगे।
उस दिन गेट्स फाउंडेशन के एक प्रवक्ता ने इस बात का खंडन करते हुए कहा था कि वह वास्तव में
भाग ले रहे हैं।
बृहस्पतिवार को गेट्स फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि वह शिखर सम्मेलन में नहीं बोलेंगे ताकि सम्मेलन
के मुख्य उद्देश्य से ध्यान न भटके।
फाउंडेशन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘गेट्स फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व अफ्रीका और भारत कार्यालयों के
अध्यक्ष अंकुर वोरा करेंगे। सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद और यह सुनिश्चित करने के लिए कि
ध्यान शिखर सम्मेलन की मुख्य प्राथमिकताओं पर बना रहे, गेट्स अपना मुख्य भाषण नहीं देंगे।’
गेट्स फाउंडेशन ने कहा कि वह स्वास्थ्य और विकास के साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए भारत में
अपने काम के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
एआई इम्पैक्ट समिट की आधिकारिक वेबसाइट पर वक्ताओं के रूप में शामिल प्रौद्योगिकी दिग्गजों,
नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं में बिल गेट्स का नाम भी प्रमुखता से शामिल था।
हालांकि, बाद में उनका नाम हटा दिया गया था।
इस बीच, अल्फाबेट और गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई, मेटा के मुख्य
एआई अधिकारी अलेक्जेंडर वांग, सर्वम के सह-संस्थापक प्रत्यूष कुमार और गूगल डीपमाइंड के सीईओ
डेमिस हसाबिस सहित अन्य प्रौद्योगिकी दिग्गजों ने इस सम्मेलन में भाग लिया।

RELATED POSTS

मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्‍यादा रहेगा असर

कर्नाटक सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार

प्रमुख प्रतिभागियों की सूची महीनों पहले तय कर ली गई थी, जबकि एपस्टीन फाइल से जुड़े खुलासे
हाल के हफ्तों में हुए हैं।
हालांकि, गेट्स पर एपस्टीन के किसी भी पीड़ित द्वारा गलत काम करने का आरोप नहीं लगाया गया है,
लेकिन अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी रिकॉर्ड में एपस्टीन का एक आरोप शामिल है कि बिल गेट्स
को यौन संचारित रोग हुआ था।
गेट्स के प्रवक्ता ने इस दावे को ‘पूरी तरह से बेतुका’ करार दिया था।
गेट्स सोमवार को भारत पहुंचे थे। उनकी यात्रा का पहला पड़ाव विजयवाड़ा था, जहां उन्होंने आंध्र प्रदेश
के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री के पवन कल्याण और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों
से मुलाकात की।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्‍यादा रहेगा असर
स्वास्थ्य

मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्‍यादा रहेगा असर

February 21, 2026
कर्नाटक  सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप
स्वास्थ्य

कर्नाटक सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप

February 21, 2026
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार
स्वास्थ्य

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार

February 21, 2026
जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’
स्वास्थ्य

जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’

February 21, 2026
कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई
स्वास्थ्य

कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

February 21, 2026
कांग्रेस ने सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का आरोप, कसा तंज- 24 घंटे शराब की दुकानें
स्वास्थ्य

कांग्रेस ने सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का आरोप, कसा तंज- 24 घंटे शराब की दुकानें

February 21, 2026
Next Post
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी 365 अंक टूटा

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी 365 अंक टूटा

‘गगनयान’ की तैयारियों में बड़ी सफलता, ड्रोग पैराशूट का सफल लोड टेस्ट

‘गगनयान’ की तैयारियों में बड़ी सफलता, ड्रोग पैराशूट का सफल लोड टेस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

छठ और दीपावली पर 12000 ट्रेनें चलेंगी, रेल यात्रा आसान होगी

छठ और दीपावली पर 12000 ट्रेनें चलेंगी, रेल यात्रा आसान होगी

October 8, 2025
महान समाजसेवी और लोक नायक जय प्रकाश नारायण जी की जयंती पर विशेष लेख

महान समाजसेवी और लोक नायक जय प्रकाश नारायण जी की जयंती पर विशेष लेख

October 11, 2025
नाले में डूबने से महिला और मासूम बच्ची की मौत

नाले में डूबने से महिला और मासूम बच्ची की मौत

February 18, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्‍यादा रहेगा असर
  • कर्नाटक सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप
  • तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार
  • जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News