पाकिस्तान का मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के एक टीवी को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उसने पाकिस्तान के गलत इरादे को व्यक्त किया, ख्वाजा आसिफ कि यह टिप्पणी भारत द्वारा इस्लामाबाद को प्रायोजित आतंकवाद का समर्थन न करने या अपनी भौगोलिक उपस्थित खोने के खतरे के प्रति आगाह करने के कुछ दिन बाद आई ।
पाकिस्तान का रक्षा मंत्री ख्वाजा ने भारत को लेकर फिर से एक विवादित बयान दिया है उसने व्हाट्स ऐप यूनिवर्सिटी का एक सफेद झूठ परोसते हुए यह दावा किया कि मुगल औरंगजेब के शासन के अलावा भारत कभी भी पूरी तरह से एकजुट नहीं था , आसिफ ने यह भी कहा कि भारत के साथ युद्ध की संभावना है और मैं इस बात से इनकार नहीं करता हूं ।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने झूठ परोसते हुए कहा इतिहास में औरंगजेब के शासनकाल को छोड़कर भारत कभी भी एकीकृत राष्ट्र नहीं रहा , पाकिस्तान खुदा के नाम पर बना , घर में हमारे आपसी मतभेद हो सकते हैं परंतु युद्ध में हम एकजुट हो जाते हैं ।
उसने आगे कहा कि मैं तनाव नहीं बढ़ाना चाहता लेकिन युद्ध का जोखिम वास्तविकता है और मैं इसे इनकार नहीं कर रहा हूं यदि युद्ध की नौबत आई तो हम पहले से बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे ।
ख्वाजा आसिफ के इस झूठे बयान से पहले भारत के प्रमुख सेना जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा या तो आतंकवाद का समर्थन करना बंद करो या अपनी भौगोलिक उपस्थिति खोने को तैयार रहो इस बार भारत पूरी तरह तैयार है
हम ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाए गए संयम का प्रदर्शन नहीं करेंगे इस बार कार्रवाई ऐसी होगी कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि क्या वह भौगोलिक रूप से अस्तित्व में रहना चाहता है ।












