स्वाट व सर्विलांस टीम की कार्रवाई में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में
प्रयुक्त टार्च, ईंट और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि 14 फरवरी 2026 को डायल-112 पर सूचना मिली थी
कि गांव के गेहूं के खेत में 35 वर्षीय अर्जुन सिंह का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से
साक्ष्य जुटाए और मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर बीती रात प्रतापपुर पुल के नीचे से पुलिस ने आरोपित भानू उर्फ
दुरपत सिंह चौहान (28 वर्ष) निवासी अमावता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि
वह वर्ष 2017 से भारतीय सेना में कार्यरत है और मृतक की बहन से उसकी मित्रता थी, जिसका अर्जुन
विरोध करता था। इसी रंजिश में उसने हत्या की है।
आरोपित ने घटना की रात पहले मिर्च पाउडर डालकर अर्जुन को असहाय किया, फिर ईंट से वार कर
हत्या कर दी। बाद में मृतक के मोबाइल से परिजनों को झूठी सूचना देकर गुमराह करने की कोशिश की।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।











