2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म कांतारा रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है फिल्म ने न केवल रिकॉर्ड तोड़े बल्कि यह वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है फिल्म ने पहले दिन लगभग 61 करोड रुपए के साथ खाता खोला , और 2 दिन में कमाई करने के बाद 100 करोड़ का आंकड़ा पर कर दिया , आज मंगलवार को मिलाकर फिल्म का 6 दोनों का कलेक्शन लगभग 300 करोड़ तक हो गया है ।
ऋषभ शेट्टी की कांतारा रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और आए दिन यह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड से रिकॉर्ड तोड़ रही है दो दिन में 100 करोड़ कमाने वाली यह फिल्म लगातार कमाई कर रही है ।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है 2 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली यह फिल्म कमाई की रफ्तार पड़े हुए सोमवार के कलेक्शन के साथ फिल्म में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और यह आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है ।
इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग की खूब प्रशंसा की जा रही है प्रमुख बात यह है कि इस फिल्म में वह लीड रोल प्ले कर रहे हैं और उसके साथ ही इस फिल्म की कहानी भी स्वयं उन्होंने ही लिखी है और इसके साथ फिल्म को निर्देशित भी ऋषभ शेट्टी नहीं किया है ।
ऋषभ शेट्टी के अलावा अन्य कलाकारों का प्रदर्शन भी शानदार रहा है इस फिल्म में उनके साथ रुक्मणी वसंत जयराम और गुलशन देवैया भी शामिल है । इससे पहले जो कांतारा फिल्म आई थी वह भी सुपरहिट हुई थी फिल्म ने मात्र 15 करोड़ के बजट के साथ बॉक्स ऑफिस पर कदम रखा था और पूरी दुनिया भर में इसने 400 करोड़ से भी अधिक की कमाई की थी और अब उसी के साथ कांतारा चैप्टर 1 जिसको 125 करोड़ के बजट से बनाया गया है इस बजट को तो इस फिल्म ने वसूल कर लिया है और साथ ही नए से नए रिकॉर्ड बनाते हुए फिल्म दिन प्रतिदिन कमाई करती जा रही है ।
फिल्म में आदिवासियों के दृश्य को दर्शाया गया है उनके जीवन उनका दिनचर्या और किस प्रकार से देवों के प्रति उनका लगाव , साथ ही यह भी बताया गया है की आदिवासी किस प्रकार से व्यापार करते हैं उनके स्वाभिमान भरे जीवन को फिल्म में रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने बहुत अच्छे से दर्शाया है तथा देवों का महत्व भी इस फिल्म के जरिए दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है आने वाले समय में यह फिल्म नई कीर्तिमान स्थापित करेगी ।












