Wednesday, February 18, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

कितने मंदिर, अस्पताल बनवा लो, बुजुर्गों का सम्मान नहीं तो जीवन में खुशियां नहीं: कौशिक जी महाराज

Abhishek by Abhishek
February 17, 2026
Reading Time: 1 min read
0
कितने मंदिर, अस्पताल बनवा लो, बुजुर्गों का सम्मान नहीं तो जीवन में खुशियां नहीं: कौशिक जी महाराज

-बुढापे में बच्चे माता-पिता को ना दूर करें ना उनसे दूर हों
-गुरुग्राम के ओल्ड ज्यूडिशियल कॉम्पलेक्स में हो रही है श्रीशिव महापुराण कथा
गुरुग्राम, 16 फरवरी (वेब वार्ता)। गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला वृंदावन के संचालक एवं विश्व
प्रसिद्ध कथावाचक पुराण मनीषी परम पूज्य श्री कौशिक जी महाराज ने कहा कि बेशक कितने ही
मंदिर बनवा लो, अस्पताल बनवा लो। जब तक घर में बुजुर्गों का सम्मान नहीं होगा तो खुशियां और
शांति नहीं मिलेगी। घर में बुजुर्गों से बड़ा कोई भगवान नहीं है। बुढ़ापे में बच्चे माता-पिता को दूर ना

RELATED POSTS

बार काउंसिल चुनाव: न्यायालय के आस-पास सख्त पाबंदियां

धामी सरकार का अभियान तेज, शत्रु संपत्तियां होंगी कब्जा मुक्त

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा व पर्यावरण जागरूकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी

करें और ना खुद उनसे दूर हों। बुजुर्गों पर ध्यान नहीं दिया जाता, उनकी संभाल नहीं की जाती तो
सब साधन व्यर्थ हैं।
प्रवक्ता अनिल शास्त्री ने बताया कि श्री कौशिक जी महाराज ने सोमवार को यहां ओल्ड जेल
कॉम्पलेक्स में श्री शिवमहापुराण कथा एवं गोमहोत्सव के पांचवें दिन प्रवचनों में परिवार को जोडक़र
रखने के साथ प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल का संदेश दिया। श्री कौशिक जी महाराज ने आगे कहा कि
एक पिता जीवनभर मेहनत करके बूढ़ा हो जाता है। एक मां बच्चे के लिए अपना सौंदर्य खो देती है।
जब औलाद उन्हें अपने से दूर करती है तो वह पीड़ा असहनीय होती है। आज की हकीकत यह है कि
एक माता-पिता चार बच्चों को पाल लेते हैं, मगर एक माता-पिता को चार बच्चे मिलकर नहीं पाल
पाते। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम संस्कारों की भूमि है। इस धरती पर हम सबको यह प्रण लेना चाहिए
कि किसी परिवार में कोई बुजुर्ग दुखी ना हो। माता-पिता का सभी पूरा ध्यान रखें। माता-पिता से
भरोसेमंद इस दुनिया में कोई नहीं है।
उन्होंने खान-पान के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि ऐसा कोई शौक ना रखें जो हमारे जीवन के
लिए हानिकारक हो। व्यक्ति को बढिय़ा मौसम में एक गन्ना रोजा चूसना चाहिए, पीलिया नहीं होगा।
घर में मेहमान आएं तो उन्हें नींबू शिकंजी, लस्सी, नारियल पानी पिलाएं। गन्ने का रस पिलाएं,
लेकिन कोका कोला ना पिलाएं। यह भारत में सबसे बड़ा व्यापार है मगर हमें बीमार बना रहा है।
थोड़ा सा केमिकल डालकर ड्रम भर लिए जाते हैं। हम घर में मेहमान की इज्जत के नाम पर उसे
जहर पिलाते हैं। कौशिक जी महाराज ने कहा कि जिस देश में नीम और नींबू होते हैं और वहां के
लोग बीमार होते हैं तो अचंभा होता हे। भारत की माटी में बहुत जड़ी बूटियां हैं। यहां सोना चांदी भी
है और औषधियां भी हैं, जो इस कलयुग में भी 100-125 साल मरने नहीं देंगी।
पूज्य श्री कौशिक जी महाराज ने कहा कि धोखे से, भूल से भी आराधना, साधना हो जाए तो कृपा
अपरंपार है। उन्होंने महाराष्ट्र के सतारा के जंगल में महाबलेश्वर धाम का भी जिक्र किया। उन्होंने
कहा कि समुद्र कई किलोमीटर से चलकर आता है और महाबलेश्वर के चरणों को धोता है। उन्होंने
कहा कि अपने भारत में करोड़ों शिवलिंग, शिवमंदिर हैं। सभी की एक से बढक़र एक महिमा है। उन्हीं
में से एक हैं महाबलेश्वर। महाबलेश्वर सतयुग में सफेद रंग के होते थे। त्रेता में लाल, द्वापर में पीले
और अब कलयुग में सांवले हो गए हैं। हर युग में इनका रंग बदलता है। जो इनके भक्तिपूर्वक दर्शन,
पूजन करता है तो वह शिवस्वरूप हो जाता है।
कौशिक जी महाराज ने कहा कि यह पूरे ब्रह्मांड का इकलौता मंदिर है, जहां अनेक देवात चौकीदारी
करते हैं। महाबल का दर्शन करने का मतलब मोक्ष का द्वार खुल जाना है। बच्चों की शादियों को
लेकर श्री कौशिक जी महाराज ने कहा कि 21 से 25 साल की उम्र में बच्चों की शादी का समय
शास्त्रों के अनुकूल है। दो-तीन और बढ़ा लें और 28 साल तक शादी कर लें। इससे ज्यादा समय सही
नहीं। आज परेशानियों में उलझे युवा शादी करने में देरी कर रहे हैं।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

बार काउंसिल चुनाव: न्यायालय के आस-पास सख्त पाबंदियां
स्वास्थ्य

बार काउंसिल चुनाव: न्यायालय के आस-पास सख्त पाबंदियां

February 17, 2026
धामी सरकार का अभियान तेज, शत्रु संपत्तियां होंगी कब्जा मुक्त
स्वास्थ्य

धामी सरकार का अभियान तेज, शत्रु संपत्तियां होंगी कब्जा मुक्त

February 17, 2026
मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा व पर्यावरण जागरूकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी
स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा व पर्यावरण जागरूकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी

February 17, 2026
नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
स्वास्थ्य

नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

February 17, 2026
दलदली जमीन के चारों तरफ बनाया जाएगा सुरक्षा घेरा
स्वास्थ्य

दलदली जमीन के चारों तरफ बनाया जाएगा सुरक्षा घेरा

February 17, 2026
पांच लाख की मांग पूरी नहीं होने पर युवक को और दोस्त को बंधक बनाकर पीटा
स्वास्थ्य

पांच लाख की मांग पूरी नहीं होने पर युवक को और दोस्त को बंधक बनाकर पीटा

February 17, 2026
Next Post
एमसीडी कमिश्नर की वित्तीय सीमा बढ़ाने पर भाजपा चर्चा से भागी: अंकुश नारंग

एमसीडी कमिश्नर की वित्तीय सीमा बढ़ाने पर भाजपा चर्चा से भागी: अंकुश नारंग

राजनीतिक स्टैंड बदलने में माहिर हैं आप नेता: वीरेन्द्र सचदेवा

राजनीतिक स्टैंड बदलने में माहिर हैं आप नेता: वीरेन्द्र सचदेवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

युगलपीठ ने पेड़ों की कटाई पर सख्ती दिखाई, शीर्ष अधिकारियों को तलब

युगलपीठ ने पेड़ों की कटाई पर सख्ती दिखाई, शीर्ष अधिकारियों को तलब

November 21, 2025
मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद , शांति समझौते के बाद भी जारी अवैध गतिविधियां

मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद , शांति समझौते के बाद भी जारी अवैध गतिविधियां

November 3, 2025
टी20 सीरीज: इंग्लैंड ने मारी बाजी, श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’

टी20 सीरीज: इंग्लैंड ने मारी बाजी, श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’

February 5, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • बार काउंसिल चुनाव: न्यायालय के आस-पास सख्त पाबंदियां
  • धामी सरकार का अभियान तेज, शत्रु संपत्तियां होंगी कब्जा मुक्त
  • मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा व पर्यावरण जागरूकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी
  • नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News