Sunday, March 1, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

गिरगिट से ज्यादा तेज गति से रंग बदलते हैं ट्रंप

HARSH SEHRAWAT by HARSH SEHRAWAT
February 24, 2026
Reading Time: 1 min read
0
गिरगिट से ज्यादा तेज गति से रंग बदलते हैं ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सारी दुनिया में चर्चा हो रही है। पिछले एक वर्ष में जिस तरह से
उन्होंने निर्णय लिए हैं उनके निर्णय के कारण जिस तरह की अनिश्चित अमेरिका के साथ-साथ सारी
दुनिया के देशों में देखने को मिल रही है, उसके बाद लोग यह कहने लगे हैं, कि गिरगिट भी देर से रंग
बदलता है लेकिन ट्रंप उससे जल्दी रंग बदल लेते हैं। हाल ही में अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों के ऊपर जो टैरिफ लगाए गए थे उसे निरस्त कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट
ने उसे अवैधानिक माना है। इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया फैसला लिया, जिसमें 10
फ़ीसदी टैरिफ को लगाने का फैसला किया था। अदालत के फैसले के कुछ ही घंटे के बाद उन्होंने शुक्रवार
को 10 फ़ीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, लेकिन शनिवार को उसे बढ़ाकर 15 फ़ीसदी कर दिया।
24 फरवरी से 24 जुलाई तक सभी देशों की अलग-अलग दरों के स्थान पर अगले 150 दिन अर्थात 15
जुलाई तक 15 फ़ीसदी टैरिफ़ वसूल किया जाएगा। इसका असर भारत पर भी पड़ने जा रहा है। भारत के
फार्मा ऒर पेट्रो पर तीन फ़ीसदी टेरिफ़ लगेगा लेकिन बाकी सभी चीजों पर अब 15 फ़ीसदी टैरिफ
अमेरिका में जो भी माल भेजा जाएगा उस पर लगेगा। भारत के संबंध में बात की जाए तो पहले उन्होंने
50 फ़ीसदी टैरिफ लगाया, 2 फरवरी को अंतरिम ट्रेड डील पर सहमति जताते हुए टैरिफ को 18 फ़ीसदी
किया था। उसके बाद 10 फीसदी टैरिफ लगाया गया। अब उसे बढ़ाकर 15 फ़ीसदी कर दिया गया है।
दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद जिस तरह की अनिश्चितता अमेरिका को लेकर सारी
दुनिया में देखने को मिल रही है उसमें भले अभी ट्रंप को कुछ फायदा हो रहा हो लेकिन जिस तरह से
अमेरिका की साख को बट्टा लग रहा है उसके बाद सारी दुनिया में यह धारणा बनने लगी है अमेरिका
को जिस दिशा में डोनाल्ड ट्रंप ले जाना चाहते हैं। उसके कारण अमेरिका कुछ ही महीना में बहुत बड़ी
मुसीबत में फंस सकता है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जो निर्णय लिए जा रहे हैं इसका सबसे बड़ा दुष्प्रभाव
अमेरिका के ऊपर ही पड़ रहा है। अमेरिका में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। अमेरिका की ट्रेजरी से

RELATED POSTS

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात

नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

विभिन्न देशों ने अपना सोना और बांड के रूप में जमा राशि को निकालना शुरू कर दिया है। अमेरिका
की जो विश्व में साख पिछले कई दशकों में बनी हुई थी वह तार-तार हो गई है। कारोबारी और विभिन्न
देशों की सरकारों को अमेरिका के ऊपर भरोसा नहीं रहा, जिसके कारण अमेरिका अपने सबसे बुरे दौर से
गुजर रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नहीं मानकर उन्होंने वैकल्पिक तरीके से सारी दुनिया के देशों से
जो 15 फ़ीसदी टैक्स एक जजिया-कर की तरह वसूल करने की कोशिश की है, वह अपने निर्णय के
माध्यम से दबाव बनाकर दुनिया के विभिन्न देशों में अपने परिवार और पारिवारिक कंपनियों को जो
लाभ पहुंचाना चाहते हैं उसकी यह रणनीति चर्चा का विषय बन गई है। कारोबारी और विभिन्न देशों की
सरकारें अमेरिका से दूरी बनाने लगी है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी आंतरिक
चुनौतियों राजनीतिक आधार पर बनना शुरू हो गई हैं। सड़कों पर उनका विरोध शुरू हो गया है। विभिन्न
राज्यों में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ संघीय व्यवस्था को खत्म करने और डिक्टेटर वाले निर्णय लेने से
बगावत जैसी स्थिति देखने को मिलने लगी है। अमेरिका कभी पूरी दुनिया का नेतृत्व करता था लेकिन
अब यह स्थिति बदलती हुई दिख रही है। रूस, चीन जैसे देश अमेरिका के समानांतर एक नई वैकल्पिक
व्यापारिक व्यवस्था विकसित करने की बात कर रहे हैं। वैकल्पिक मुद्रा तैयार कर रहे हैं। जिसको दुनिया
के अन्य देशों का भी बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है। अभी तक अमेरिका को जो डॉलर के कारण
कमाई हो रही थी अब वह कमाई भी खतरे में पडती हुई दिख रही है। डोनाल्ड ट्रंप बहुत जल्दबाजी में है।
उनके कार्यकाल का एक वर्ष एक माह लगभग खत्म हो चुका है उनके लिए 2 वर्ष और 11 में शेष हैं।
इस बीच में वह अपने परिवार और अपने लिए वह सब कुछ कर लेना चाहते हैं जो वह सोचते हैं। लेकिन
यह संभव नहीं होगा। डोनाल्ड ट्रंप के निर्णयों के कारण अमेरिका के साथ-साथ सारी दुनिया के देशों में
उनका विरोध बढ़ता चला जा रहा है। व्यापार और संबंध मैं विश्वास होना जरूरी होता था। वह विश्वास
डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के ऊपर देखने को नहीं मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद जिस तरह
से डोनाल्ड ट्रंप आक्रामक होकर मनमाने फैसले ले रहे हैं उसके बाद यह माना जा रहा है कि जल्द ही
उनके खिलाफ अमेरिका में विद्रोह शुरू हो सकता है। डोनाल्ड ट्रंप बहुत जिद्दी हैं। यह उनका व्यक्तिगत
दुर्गुण है, जिसका खामियाजा आगे चलकर अमेरिका को चुकाना पड़ेगा। इसमें अब कोई संदेह नहीं रहा।

ShareTweet
HARSH SEHRAWAT

HARSH SEHRAWAT

Related Posts

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
स्वास्थ्य

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

February 28, 2026
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
स्वास्थ्य

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात

February 28, 2026
नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
स्वास्थ्य

नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

February 28, 2026
देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन
स्वास्थ्य

देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

February 28, 2026
‘वन्दे मातरम् : भारत का गौरव’ थीम पर पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) में सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रवाह- 2026’ का भव्य आयोजन
स्वास्थ्य

‘वन्दे मातरम् : भारत का गौरव’ थीम पर पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) में सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रवाह- 2026’ का भव्य आयोजन

February 28, 2026
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में विकास की रफ्तार तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड
स्वास्थ्य

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में विकास की रफ्तार तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड

February 28, 2026
Next Post
कशमल संरक्षण, एक बड़ी चुनौती

कशमल संरक्षण, एक बड़ी चुनौती

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के हालिया आंकड़े सड़क सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण और विधि शासन के लिए गंभीर चुनौती है

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के हालिया आंकड़े सड़क सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण और विधि शासन के लिए गंभीर चुनौती है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

नैतिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग के लिए, प्रधानमंत्री ने तीन सुझाव दिए:

नैतिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग के लिए, प्रधानमंत्री ने तीन सुझाव दिए:

February 20, 2026
भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी स्थान होगा पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्यान : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी स्थान होगा पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्यान : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

February 13, 2026
मुख्य स्लोप नंदा देवी स्कीइंग स्लोप राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और विंटर कार्निवाल के लिए तैयार

मुख्य स्लोप नंदा देवी स्कीइंग स्लोप राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और विंटर कार्निवाल के लिए तैयार

February 13, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
  • दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
  • नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
  • देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News