Sunday, February 15, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

गौतमबुद्धनगर की कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

Abhishek by Abhishek
February 14, 2026
Reading Time: 1 min read
0
गौतमबुद्धनगर की कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

 

RELATED POSTS

डिजिटल क्रांति पर साइबर प्रहार गंभीर चुनौती

पत्रकार सुरक्षा कानून: लोकतंत्र की रीढ़ को बचाने की ज़रूरत आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन की मांग

तालाब पर गंदगी के अंबार को ग्रामीणों ने खत्म कराने और सफाई करवाने की मांग की।

गौतमबुद्धनगर, 12 फरवरी  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को
नोएडा के सेक्टर-38 में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं प्राधिकरणों के वरिष्ठ अधिकारियों के
साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद की कानून व्यवस्था की स्थिति तथा विभिन्न
विकास परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था सर्वोच्च
प्राथमिकता रहे। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में सतर्कता बरती जाए और नागरिकों की
शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। विकास कार्यों की समयबद्ध
पूर्णता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं
होगा।
बैठक में यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28, ई-01 में प्रस्तावित सेमीकंडक्टर पार्क
परियोजना की भी समीक्षा की गई। यह परियोजना Foxconn द्वारा लगभग 48 एकड़ क्षेत्र में करीब
चार हजार करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है। इसे प्रदेश का पहला सेमीकंडक्टर पार्क
बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना का विकास आधुनिक तकनीक और वैश्विक
मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिले और औद्योगिक विकास को
नई गति प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से लगभग तीन हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार
के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।
साथ ही मुख्यमंत्री ने पर्यावरणीय मानकों के कठोर अनुपालन पर जोर देते हुए कहा कि परियोजना
संचालन के दौरान पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि
स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में तीनों प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त सहित
संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था
और विकास कार्यों के बीच संतुलन बनाते हुए जनपद को प्रदेश के आदर्श औद्योगिक केंद्र के रूप में
विकसित किया जाएगा।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

डिजिटल क्रांति पर साइबर प्रहार गंभीर चुनौती
स्वास्थ्य

डिजिटल क्रांति पर साइबर प्रहार गंभीर चुनौती

February 14, 2026
पत्रकार सुरक्षा कानून: लोकतंत्र की रीढ़ को बचाने की ज़रूरत आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन की मांग
स्वास्थ्य

पत्रकार सुरक्षा कानून: लोकतंत्र की रीढ़ को बचाने की ज़रूरत आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन की मांग

February 14, 2026
तालाब पर गंदगी के अंबार को ग्रामीणों ने खत्म कराने और सफाई करवाने की मांग की।
स्वास्थ्य

तालाब पर गंदगी के अंबार को ग्रामीणों ने खत्म कराने और सफाई करवाने की मांग की।

February 14, 2026
विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझ कर पीटा
स्वास्थ्य

विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझ कर पीटा

February 14, 2026
तीन किलो गांजा संग तस्कर गिरफ्तार
स्वास्थ्य

तीन किलो गांजा संग तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026
बिल्डर और उसके सहयोगियों पर धोखाधड़ी का केस
स्वास्थ्य

बिल्डर और उसके सहयोगियों पर धोखाधड़ी का केस

February 14, 2026
Next Post
बिल्डर और उसके सहयोगियों पर धोखाधड़ी का केस

बिल्डर और उसके सहयोगियों पर धोखाधड़ी का केस

तीन किलो गांजा संग तस्कर गिरफ्तार

तीन किलो गांजा संग तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकियों के पुतलों सहित करेंगे रावण का दहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकियों के पुतलों सहित करेंगे रावण का दहन

October 2, 2025
बाढ़ से जूझते पंजाब के लिए PM मोदी ने की 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की घोषणा

बाढ़ से जूझते पंजाब के लिए PM मोदी ने की 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की घोषणा

September 9, 2025
यूपी में वृद्धावस्था पेंशन के लिए नई सुविधा , सरकार घर बैठे देगी लाभ

यूपी में वृद्धावस्था पेंशन के लिए नई सुविधा , सरकार घर बैठे देगी लाभ

November 14, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • डिजिटल क्रांति पर साइबर प्रहार गंभीर चुनौती
  • पत्रकार सुरक्षा कानून: लोकतंत्र की रीढ़ को बचाने की ज़रूरत आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन की मांग
  • तालाब पर गंदगी के अंबार को ग्रामीणों ने खत्म कराने और सफाई करवाने की मांग की।
  • विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझ कर पीटा

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News