Wednesday, February 25, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

ग्रामीण महिलाओं का लखपति बनने का सपना पूरा कर रहा सरस मेला

HARSH SEHRAWAT by HARSH SEHRAWAT
February 24, 2026
Reading Time: 1 min read
0
ग्रामीण महिलाओं का लखपति बनने का सपना पूरा कर रहा सरस मेला

गुरुग्राम, 23 फरवरी  सेक्टर-29 के लेजरवैली मैदान में 26 फरवरी तक चलने वाले सरस
आजीविका मेले में महिला उद्यमियों की प्रेरक कहानियां भी सामने आ रही हैं। ग्रामीण महिलाओं का
लखपति बनने का सपना भी इस मेला से पूरा हो रहा है। महिलाएं अपने उत्पाद की ब्रिक्री कर हर
माह 10 हजार से अधिक की औसत आय प्राप्त कर रही हैं। मेले में उत्तराखंड से आई ममता की
कहानी संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक की मिसाल है। बाल विवाह और घरेलू हिंसा की पीड़ा झेलने के
बाद उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर हस्तनिर्मित उत्पाद बनाना सीखा। आज वे मेलों के
माध्यम से अपनी पहचान बना रही हैं और अपने बच्चों का पालन-पोषण स्वयं कर रही हैं।
बाद में जब वे स्वयं सहायता समूह में शामिल हुईं और एक साल बाद सरस मेलों से जुड़ीं। तो उनके
लिए भी चीजें बदलने लगीं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की अन्य दीदियों के साथ मिलकर जुड़कर
हस्तनिर्मित उत्पाद बनाना शुरू किया। अपने परिवारों का भरण-पोषण करने के लिए एक छोटे से
उद्यम के रूप में शुरू हुआ यह काम जल्द ही उनके लिए जीवन रेखा बन गया। अनूठे उत्पादों के
साथ स्टॉल पर आकर्षण: मेले में गोवा से आईं फरजाना सैयद अपने ड्राई फ्लॉवर्स के अनूठे उत्पादों
के साथ स्टॉल पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वर्षों से संचालित अपने कार्यशाला में तैयार किए
गए प्राकृतिक पौधों से बने ये पुष्प घर की सजावट के लिए टिकाऊ और सुंदर विकल्प हैं। विशेष छूट
के साथ वे गुरुग्राम वासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में आने का मजबूर कर रही हैं।
आत्मनिर्भरता का सशक्त मंच बना: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय क्षेत्रीय पारंपरिक हुनर को बढ़ावा
दे रहा है। आयोजित सरस आजीविका मेले में माटीकला, बांस शिल्प, टेराकोटा, कोसा साड़ी व
स्थानीय व्यंजन शामिल है। मेला न केवल सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन है, बल्कि यह
महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का सशक्त मंच भी बनकर उभर रहा है।
350 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरा मेला: मेले में इस वर्ष उत्कृष्ट प्रबंधन, व्यापक सुविधाओं
और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। इसमें लगभग
350 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरा मेला परिसर सुरक्षित है, जिसकी सतत मॉनिटरिंग कंट्रोल
रूम से की जा रही है। दो शिफ्टों में तैनात पुलिस बल, मेटल डिटेक्टर, एक्स-रे मशीन, चिकित्सा
केंद्र, एंबुलेंस सेवा और अग्निशमन व्यवस्था मेले को एक आदर्श आयोजन का स्वरूप प्रदान कर रही
है। स्वागत कक्ष, हेल्प डेस्क, मीडिया कक्ष, लाइव डेमो क्षेत्र, फूड कोर्ट, कूपन काउंटर तथा स्पष्ट
दिशासूचक संकेतकों के माध्यम से आगंतुकों की सुविधा सुनिश्चित की गई है।

RELATED POSTS

शिविर में आठ शिकायतों की सुनवाई हुई

गुरुकमल में सजेगी प्रदेश कार्यशाला

आकर्षक वाहन नंबर लेने का मौका

ShareTweet
HARSH SEHRAWAT

HARSH SEHRAWAT

Related Posts

शिविर में आठ शिकायतों की सुनवाई हुई
स्वास्थ्य

शिविर में आठ शिकायतों की सुनवाई हुई

February 24, 2026
गुरुकमल में सजेगी प्रदेश कार्यशाला
स्वास्थ्य

गुरुकमल में सजेगी प्रदेश कार्यशाला

February 24, 2026
आकर्षक वाहन नंबर लेने का मौका
स्वास्थ्य

आकर्षक वाहन नंबर लेने का मौका

February 24, 2026
छात्रा की आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
स्वास्थ्य

छात्रा की आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

February 24, 2026
सड़क पर गिट्टी फैलने से हादसे का डर
स्वास्थ्य

सड़क पर गिट्टी फैलने से हादसे का डर

February 24, 2026
रोडरेज में कार सवार को पीट-पीटकर घायल किया
स्वास्थ्य

रोडरेज में कार सवार को पीट-पीटकर घायल किया

February 24, 2026
Next Post
गुरुकमल में सजेगी प्रदेश कार्यशाला

गुरुकमल में सजेगी प्रदेश कार्यशाला

शिविर में आठ शिकायतों की सुनवाई हुई

शिविर में आठ शिकायतों की सुनवाई हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

ओसीआई कार्ड रद्द मामले में हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, देश को बदनाम करने की अनुमति नहीं

ओसीआई कार्ड रद्द मामले में हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, देश को बदनाम करने की अनुमति नहीं

February 17, 2026
एप्सटीन फाइल्स : यही है शक्तिशाली पुरुषभेड़ियों की हक़ीक़त

एप्सटीन फाइल्स : यही है शक्तिशाली पुरुषभेड़ियों की हक़ीक़त

February 18, 2026
उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

February 11, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • शिविर में आठ शिकायतों की सुनवाई हुई
  • गुरुकमल में सजेगी प्रदेश कार्यशाला
  • ग्रामीण महिलाओं का लखपति बनने का सपना पूरा कर रहा सरस मेला
  • आकर्षक वाहन नंबर लेने का मौका

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News