Saturday, February 21, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

चीनी रोबोट को खुद का बताने वाले गलगोटिया विश्वविद्यालय को एआई समिट से बाहर किया गया

Abhishek by Abhishek
February 19, 2026
0
चीनी रोबोट को खुद का बताने वाले गलगोटिया विश्वविद्यालय को एआई समिट से बाहर किया गया

नई दिल्ली, 18 फरवरी  विश्वविद्यालय गलगोटिया को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में
अपना स्टॉल खाली करने के लिए कहा गया है। चीन में निर्मित एक ‘रोबोटिक डॉग’ को अपने स्वयं के
नवाचार के तौर पर प्रदर्शित करने को लेकर हुए विवाद के बाद उसे प्रदर्शनी से हटने को कहा गया है।
सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन ने विवाद के बाद कहा कि सरकार नहीं चाहती कि कोई भी
प्रदर्शक ऐसी वस्तुओं का प्रदर्शित करे जो उसकी अपनी न हों।
आयोजकों द्वारा गलगोटिया विश्वविद्यालय को अपना ‘स्टॉल’ खाली करने के लिए कहे जाने के बाद
उन्होंने कहा, ‘‘हम इस तरह की चीजों को प्रदर्शित करना जारी नहीं रखना चाहते।’’

RELATED POSTS

कर्नाटक सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार

जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’

यह विवाद तब शुरू हुआ जब विश्वविद्यालय में संचार की प्रोफेसर नेहा सिंह ने मंगलवार को डीडी न्यूज
को ‘ओरियन’ नामक एक ‘रोबोटिक डॉग’ को दिखाते हुए कहा था कि इसे ‘‘ गलगोटिया विश्वविद्यालय
के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस द्वारा विकसित किया गया है।’’
वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों ने इस रोबोट के वास्तव में एक ‘यूनिट्री गो2’
होने की बात कही जिसे चीन की यूनिट्री रोबोटिक्स द्वारा निर्मित किया गया है। इसका इस्तेमाल
आमतौर पर दुनिया भर में अनुसंधान एवं शिक्षा के लिए किया जाता है।
विवाद अधिक बढ़ने पर विश्वविद्यालय को स्टॉल खाली करने के लिए कहा गया है।
आलोचनाओं का सामना करते हुए, गलगोटिया और प्रोफेसर नेहा सिंह दोनों ने बुधवार को कहा कि
रोबोट, विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित नहीं है और संस्थान ने ऐसा दावा कभी नहीं किया है।
सूचना प्रौद्योगिकी सचिव कृष्णन ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि सरकार यह बर्दाश्त नहीं करेगी
कि कोई प्रदर्शक किसी दूसरे के बनाए उत्पाद को अपना मौलिक उत्पाद बताकर प्रदर्शित करे।
उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप गुमराह करते हैं… हम कोई विवाद नहीं चाहते (और) इसलिए हम कोई
विवादास्पद एजेंसी नहीं चाहते… जिसके बारे में लोगों का मानना ​​​​है कि वह कुछ ऐसा प्रदर्शित कर
रही है जो उनका नहीं है।’’
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अभिषेक सिंह ने कहा कि इसका
उद्देश्य नवाचार को दबाना नहीं है लेकिन यह भ्रामक भी नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह विवाद ‘‘अन्य लोगों द्वारा किए गए प्रयासों पर भारी नहीं पड़ना चाहिए।’’
गलगोटिया विश्वविद्यालय ने इन आरोपों के बाद बयान जारी कर सफाई दी और कहा, ‘‘ रोबोटिक
प्रोग्रामिंग छात्रों को एआई प्रोग्रामिंग सिखाने और वैश्विक स्तर पर उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों का
उपयोग करके वास्तविक दुनिया के कौशल विकसित करने और उन्हें क्रियान्वित करने के हमारे प्रयास
का हिस्सा है, क्योंकि एआई प्रतिभा का विकास समय की आवश्यकता है।’’
विश्वविद्यालय ने कहा कि उसके संकाय एवं छात्र, उनके खिलाफ चलाए गए दुष्प्रचार अभियान से ‘‘बेहद
आहत’’ हैं। विश्वविद्यालय का मकसद छात्रों को सिखाना और नवाचार पर ध्यान देना है। यह छात्रों को
व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और भविष्य के लिए तैयार होने में मदद करने के लिए आधुनिक
प्रौद्योगिकियों तक पहुंच प्रदान करता है।

इसमें कहा गया, ‘‘ नकारात्मकता फैलाने से उन छात्रों का मनोबल गिर सकता है जो वैश्विक
प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके नवाचार करने, सीखने और अपने कौशल को विकसित करने के लिए
कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि इस अभ्यास का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर उपलब्ध मंचों और
उपकरणों का उपयोग करके व्यावहारिक एआई प्रोग्रामिंग कौशल प्रदान करना था।
इस बीच, बुधवार को प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के ‘स्टॉल’ पर कुछ भी प्रदर्शित नहीं किया गया।
हालांकि, विश्वविद्यालय के कुछ छात्र अब भी स्टॉल पर नजर आए।
इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए गलगोटिया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर नेहा सिंह ने कहा, ‘‘ यह विवाद
इसलिए खड़ा हुआ क्योंकि शायद बातों को स्पष्ट रूप से व्यक्त नहीं किया गया और इसके पीछे की
मंशा को ठीक से समझा नहीं गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ ‘रोबोट डॉग’ के बारे में हम यह दावा नहीं कर सकते कि हमने इसे बनाया है। मैंने सभी
को बताया है कि हमने इसे अपने छात्रों के समक्ष इसलिए पेश किया ताकि वे खुद कुछ बेहतर बनाने के
लिए प्रेरित हों। हमारा विश्वविद्यालय कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी प्रदान
करके भविष्य के दिग्गज बनाने में योगदान देता है और आगे भी ऐसा करना जारी रखेगा।’’
सरकार द्वारा विश्वविद्यालय को प्रदर्शनी क्षेत्र खाली करने के लिए कहे जाने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘
मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे बस इतना पता है कि आज हम सभी यहां मौजूद हैं।’’

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

कर्नाटक  सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप
स्वास्थ्य

कर्नाटक सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप

February 21, 2026
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार
स्वास्थ्य

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार

February 21, 2026
जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’
स्वास्थ्य

जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’

February 21, 2026
कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई
स्वास्थ्य

कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

February 21, 2026
कांग्रेस ने सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का आरोप, कसा तंज- 24 घंटे शराब की दुकानें
स्वास्थ्य

कांग्रेस ने सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का आरोप, कसा तंज- 24 घंटे शराब की दुकानें

February 21, 2026
रॉबर्ट बैडेन‑पावेल की प्रेरणा से सेवा और नेतृत्व का संदेश: स्काउट संस्थापक दिवस।
स्वास्थ्य

रॉबर्ट बैडेन‑पावेल की प्रेरणा से सेवा और नेतृत्व का संदेश: स्काउट संस्थापक दिवस।

February 21, 2026
Next Post
एआई में दक्ष प्रतिभाएं तैयार करने को ओपनएआई का आईआईटी-दिल्ली, आईआईएम-अहमदाबाद से करार

एआई में दक्ष प्रतिभाएं तैयार करने को ओपनएआई का आईआईटी-दिल्ली, आईआईएम-अहमदाबाद से करार

मनोहर लाल ने एआई इंपैक्ट समिट में विद्युत मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन किया

मनोहर लाल ने एआई इंपैक्ट समिट में विद्युत मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा दो युवराजों ने झूठे वादों की दुकान खोल रखी है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा दो युवराजों ने झूठे वादों की दुकान खोल रखी है

October 30, 2025
योगी सरकार की अयोध्या को एक और बड़ी सौगात, लंदन से आईं डबल डेकर बसों का नियमित संचालन शुरू

योगी सरकार की अयोध्या को एक और बड़ी सौगात, लंदन से आईं डबल डेकर बसों का नियमित संचालन शुरू

October 13, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका , कोल्डड्रिप सीरप से  हुई बच्चों की मृत्यु की जांच नहीं करेगी CBI

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका , कोल्डड्रिप सीरप से हुई बच्चों की मृत्यु की जांच नहीं करेगी CBI

October 10, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • कर्नाटक सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप
  • तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार
  • जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News