Thursday, February 26, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

जम्मू-कश्मीर के छात्र ईरान से लौटें, सरकारी परामर्श को नजरअंदाज करना हो सकता घातक : अब्दुल्ला

HARSH SEHRAWAT by HARSH SEHRAWAT
February 25, 2026
Reading Time: 1 min read
0
जम्मू-कश्मीर के छात्र ईरान से लौटें, सरकारी परामर्श को नजरअंदाज करना हो सकता घातक : अब्दुल्ला

श्रीनगर, 24 फरवरी -कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरान में पढ़ाई कर रहे
इस केंद्रशासित प्रदेश के छात्रों से मंगलवार को अपील की कि वे केंद्र सरकार के परामर्श का
अनुपालन करें और वाणिज्यिक यात्रा रुकने से पहले ही वहां से लौट आएं।
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने नवीनतम परामर्श में अपने नागरिकों से ‘‘वाणिज्यिक उड़ानों सहित
परिवहन के उपलब्ध साधनों द्वारा ईरान छोड़ने’’ की अपील की है।
यह परामर्श ईरान में शनिवार को हुए उन विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर जारी किया गया है, जो
जनवरी में सरकार-विरोधी रैलियों के दौरान मारे गए लोगों के ‘चालीसवें’ के बाद हुए थे।
मुख्यमंत्री ने मध्य कश्मीर के गांदेरबल में संवाददाताओं से कहा,‘‘मैं उनसे (छात्रों से) कहूंगा कि
कृपया भारत सरकार की इस सलाह को नजरअंदाज न करें, अन्यथा यह हमारे लिए एक समस्या बन
सकती है।’’
उन्होंने कहा कि ईरान में स्थिति फिलहाल स्थिर है, हवाई अड्डे खुले हैं और वाणिज्यिक उड़ानें
संचालित हो रही हैं।
अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘मैं वहां रह रहे सभी छात्रों और काम करने वालों से अपील करता हूं कि जो लोग
इस सलाह को नजरअंदाज नहीं करते, वे अपने टिकट बुक करें और ईरान छोड़ दें।’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘विदेश मंत्रालय ने यह सलाह अनावश्यक रूप से जारी नहीं की है। ईश्वर न करे,
अगर स्थिति बिगड़ती है, तो हमारे लिए यह एक समस्या बन जाएगी कि उन्हें वहां से कैसे निकाला
जाए। इसलिए, मैं उनसे अपील करता हूं कि वे इस सलाह को गंभीरता से लें और वहां से निकल
जाएं।’’
पंजाब के सीटी विश्वविद्यालय में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों के कथित उत्पीड़न और उनके निष्कासन की
धमकियों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मुद्दे को पंजाब
में अपने समकक्ष के साथ उठाएंगे।
अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘मैं इस बारे में पंजाब के मुख्यमंत्री से बात करूंगा। यह विश्वविद्यालय की ही
करतूत होगी, क्योंकि पंजाब सरकार ने हमेशा जम्मू-कश्मीर का समर्थन किया है। मैं पूरे विश्वास के

RELATED POSTS

मिजोरम सरकार ने ‘छद्म’ नियुक्ति के मामले में 29 कर्मचारियों को बर्खास्त किया

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम करती है भाजपा : मुख्यमंत्री शर्मा

न्यायालय निर्देशित एसआईआर बैठक में बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अनधिकृत रूप से मौजूद थे: सुकांत

साथ कह सकता हूं कि पंजाब सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और विश्वविद्यालय से इस बारे में
पूछताछ की जाएगी।’’
उन्होंने कहा कि अगर किसी कश्मीरी छात्र को ऐसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, तो
उसका समाधान किया जाएगा।
इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री ने गांदेरबल में 84.41 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का
उद्घाटन और शिलान्यास किया।

ShareTweet
HARSH SEHRAWAT

HARSH SEHRAWAT

Related Posts

मिजोरम सरकार ने ‘छद्म’ नियुक्ति के मामले में 29 कर्मचारियों को बर्खास्त किया
स्वास्थ्य

मिजोरम सरकार ने ‘छद्म’ नियुक्ति के मामले में 29 कर्मचारियों को बर्खास्त किया

February 25, 2026
‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम करती है भाजपा : मुख्यमंत्री शर्मा
स्वास्थ्य

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम करती है भाजपा : मुख्यमंत्री शर्मा

February 25, 2026
न्यायालय निर्देशित एसआईआर बैठक में बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अनधिकृत रूप से मौजूद थे: सुकांत
स्वास्थ्य

न्यायालय निर्देशित एसआईआर बैठक में बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अनधिकृत रूप से मौजूद थे: सुकांत

February 25, 2026
जम्मू-कश्मीर के छात्र ईरान से लौटें, सरकारी परामर्श को नजरअंदाज करना हो सकता घातक : अब्दुल्ला
स्वास्थ्य

जम्मू-कश्मीर के छात्र ईरान से लौटें, सरकारी परामर्श को नजरअंदाज करना हो सकता घातक : अब्दुल्ला

February 25, 2026
जैसलमेर में तीन दिवसीय चादर महोत्सव छह मार्च से
स्वास्थ्य

जैसलमेर में तीन दिवसीय चादर महोत्सव छह मार्च से

February 25, 2026
केंद्र ने बंगाल का नाम बदलने के प्रस्ताव पर कभी विचार नहीं किया : ममता बनर्जी
स्वास्थ्य

केंद्र ने बंगाल का नाम बदलने के प्रस्ताव पर कभी विचार नहीं किया : ममता बनर्जी

February 25, 2026
Next Post
न्यायालय निर्देशित एसआईआर बैठक में बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अनधिकृत रूप से मौजूद थे: सुकांत

न्यायालय निर्देशित एसआईआर बैठक में बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अनधिकृत रूप से मौजूद थे: सुकांत

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम करती है भाजपा : मुख्यमंत्री शर्मा

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम करती है भाजपा : मुख्यमंत्री शर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

AMU से हटाए योगी आदित्यनाथ के पोस्टर पर हुआ विवाद

AMU से हटाए योगी आदित्यनाथ के पोस्टर पर हुआ विवाद

October 18, 2025
धानक वेलफेयर एसोसिएशन का राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित

धानक वेलफेयर एसोसिएशन का राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित

February 23, 2026
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में पीएम मोदी ने पेश किया ‘मानव विजन’

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में पीएम मोदी ने पेश किया ‘मानव विजन’

February 20, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • मिजोरम सरकार ने ‘छद्म’ नियुक्ति के मामले में 29 कर्मचारियों को बर्खास्त किया
  • ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम करती है भाजपा : मुख्यमंत्री शर्मा
  • न्यायालय निर्देशित एसआईआर बैठक में बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अनधिकृत रूप से मौजूद थे: सुकांत
  • जम्मू-कश्मीर के छात्र ईरान से लौटें, सरकारी परामर्श को नजरअंदाज करना हो सकता घातक : अब्दुल्ला

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News