Wednesday, February 18, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

जान के लिए खतरा बन रहे हैं लिव-इन रिलेशनशिप

Abhishek by Abhishek
February 16, 2026
Reading Time: 1 min read
0
जान के लिए खतरा बन रहे हैं लिव-इन रिलेशनशिप

हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिस में शार्ट फिल्मों में काम दिलाने के बहाने सनी
युवतियों को शिकार बनाता था। इसके बाद उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल देता था। पुलिस ने
सनी के साथ उसकी मां रंजना और मां के प्रेमी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के
मूल में लिवइन जिम्मेदार है।
आगरा के थाना खंदौली के यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को कंबल में लपेटकर फेंके
गए महोबा की सोनाली के शव के मामले में पुलिस ने महिला के साथ लिव इन में रहने वाले प्रेमी
सनी, उसकी मां रंजना और मां के प्रेमी प्रदीप को जेल भेजा है। मामले में मृतका की बहन भारती ने
मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूछताछ में सामने आया है कि सनी शार्ट फिल्मों में काम दिलाने
के बहाने युवतियों को जाल में फंसाकर देहव्यापार करवाता था। दूसरी युवती से दोस्ती का विरोध
करने पर उसने सोनाली की हत्या कर दी थी।
दूसरा मामला मध्यप्रदेश में इंदौर के सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में गंभीर हालत में मिली युवती की
इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती को राहगीरों ने घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल पहुंचाया
था। उसके हाथों और शरीर पर कई टैटू बने हुए थे, वहीं शरीर पर ब्लेड से काटने के निशान भी पाए
गए थे। शुरुआती जांच में डॉक्टरों को उसके साथ ज्यादती की आशंका हुई, जिसके चलते सैंपल भी
लिए गए थे।
पुलिस जांच में सामने आया कि युवती पर हमला उसके लिव-इन पार्टनर ने किया था। आरोपी ने
हत्या की नीयत से पत्थर से वार किया था। देर रात इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।

RELATED POSTS

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ बनाई रणनीति

शिया-सुन्नी दंगे में हुई हत्या के 27 साल बाद 12 दोषियों को आजीवन कारावास

एपीके फाइल के जरिये ठगे गए एक लाख रुपये साइबर सेल ने वापस कराए

लिव-इन रिलेशनशिप या सहमति संबंध एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें स्त्री-पुरुष बिना विवाह किए
पति-पत्नी की भांति रहने के साथ-साथ आपस में शारीरिक संबंध भी बना लेते हैं व कई तो बच्चे भी
पैदा कर लेते हैं।
आपसी सहमति से कायम ऐसे संबंध पश्चिमी देशों में आम बात है। उनकी देखा-देखी भारत जैसे देशों
में भी यह बुराई फैलने लगी है, जिसके दुखद परिणाम निकलने लगे हैं। लिव-इन रिलेशन में रहने
वाले अपने पार्टनर की हत्या करने से भी संकोच नहीं करते पिछले दिनों में लगातार ऐसी वारदातों की
झड़ी लगी हुई है।
आपको ऐसी कुछ और वारदातों से अवगत कराते हैं 27 नवम्बर, 2025 को दिल्ली के छावला इलाके
में वीरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को जब उसकी लिव-इन पार्टनर ने शराब पीने से रोका तो वीरेंद्र सिंह ने
गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
30 नवम्बर, 2025 को चेन्नई (तमिलनाडु) में अपने पति को छोड़ कर गोविंदराज नामक व्यक्ति के
साथ लिव-इन में रहने वाली प्रियंका नामक युवती ने किसी बात पर विवाद के चलते गोविंदराज को
मार डाला।
8 दिसम्बर, 2025 को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में रत्ना नामक विधवा ने अपनी 18 और 14 वर्षीय 2
बेटियों की सहायता से अपने लिव-इन प्रेमी सूर्य प्रताप सिंह की गला काट कर हत्या कर दी और
पुलिस को बताया कि वह उसकी बड़ी बेटी पर बुरी नजर रखता था।
4 जनवरी, 2026 को ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में दक्षिण कोरिया के एक नागरिक की चाकू से गोद
कर हत्या कर देने के आरोप में उसकी मणिपुर निवासी लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार
किया। पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था और अक्सर युवती से मारपीट करता था
जिसका अंजाम इस दुखद घटना के रूप में निकला। 8 जनवरी, 2026 को झांसी (उत्तर प्रदेश) में
प्रीति नामक महिला के साथ लिव-इन में रह रहे रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी राम सिंह को प्रीति की हत्या
करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।12 जनवरी, 2026 को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में आरती
नामक महिला की हत्या के आरोप में उसके लिव-इन पार्टनर प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार दोनों में शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिस पर प्रवीण
कुमार ने आरती की पसलियों और छाती पर ताबड़तोड़ वार करके उसे मार डाला।18 जनवरी, 2026
को बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के चांदपुर मेंशीतल नामक एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर हरिओम
सिंह की हत्या कर दी। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान शीतल ने बताया कि रिलेशन के दौरान जब
उसे गर्भ ठहरा तो हरिओम सिंह ने उसका गर्भपात करवा दिया और शादी के लिए बार-बार कहने पर
भी वह मान नहीं रहा था। इस कारण वह नाराज होकर 15 जनवरी को अपने घर चली गई थी।घटना
के दिन वह चांदपुर लौटी। दोनों ने पहले शराब पी। फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और शीतल ने
शादी के लिए दोबारा दबाव बनाया तो हरिओम ने खुद को फांसी लगाने की धमकी देते हुए घर के
बैड पर खड़े होकर अपने गले में फंदा डाल लिया। यह देख गुस्से में आई शीतल ने उसके पैरों में यह
कहते हुए लात मार दी कि मैं ही तुझे मार देती हूं।
इससे वह फांसी पर झूल गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह मोहल्ले के कुछ
लोगों के साथ शव को खुद ही अपने साथ लेकर अस्पताल पहुंची और आत्महत्या की कहानी गढ़ दी
लेकिन अंततः उसका भेद खुल गया और शीतल पकड़ी गई।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ बनाई रणनीति
स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ बनाई रणनीति

February 18, 2026
शिया-सुन्नी दंगे में हुई हत्या के 27 साल बाद 12 दोषियों को आजीवन कारावास
स्वास्थ्य

शिया-सुन्नी दंगे में हुई हत्या के 27 साल बाद 12 दोषियों को आजीवन कारावास

February 18, 2026
एपीके फाइल के जरिये ठगे गए एक लाख रुपये साइबर सेल ने वापस कराए
स्वास्थ्य

एपीके फाइल के जरिये ठगे गए एक लाख रुपये साइबर सेल ने वापस कराए

February 18, 2026
औरैया में किसान की हत्या का खुलासा, सेना में तैनात जवान गिरफ्तार
स्वास्थ्य

औरैया में किसान की हत्या का खुलासा, सेना में तैनात जवान गिरफ्तार

February 18, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की खरीद-फरोख्त का आरोप, केस दर्ज
स्वास्थ्य

दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की खरीद-फरोख्त का आरोप, केस दर्ज

February 18, 2026
यूपी के प्रत्येक जिले में बनेंगे दो सीएम मॉडल कम्पोजिट विद्यालय : संदीप सिंह
स्वास्थ्य

यूपी के प्रत्येक जिले में बनेंगे दो सीएम मॉडल कम्पोजिट विद्यालय : संदीप सिंह

February 18, 2026
Next Post
पैदल चलने वालों के संवैधानिक अधिकार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिया अल्टीमेटम, सही दिशा में चलना अब विकल्प नहीं, ज़रूरत है

पैदल चलने वालों के संवैधानिक अधिकार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिया अल्टीमेटम, सही दिशा में चलना अब विकल्प नहीं, ज़रूरत है

पैदल चलने वालों के संवैधानिक अधिकार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिया अल्टीमेटम, सही दिशा में चलना अब विकल्प नहीं, ज़रूरत है

भारत ख़ूबसूरत मानवीय बोलियों, भाषाओं का एक विश्वप्रसिद्ध अभूतपूर्व संगम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

अमित शाह ने आत्मविश्वास के साथ दावा किया था कि बिहार में एनडीए की शानदार और ऐतिहासिक जीत होगी

अमित शाह ने आत्मविश्वास के साथ दावा किया था कि बिहार में एनडीए की शानदार और ऐतिहासिक जीत होगी

November 14, 2025
कल से शुरू होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, एग्जाम हॉल में जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइन

कल से शुरू होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, एग्जाम हॉल में जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइन

February 12, 2026
वृहद मेगा स्वास्थ्य कैंप के साथ गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का समापन, 5,2000 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

वृहद मेगा स्वास्थ्य कैंप के साथ गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का समापन, 5,2000 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

February 9, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ बनाई रणनीति
  • शिया-सुन्नी दंगे में हुई हत्या के 27 साल बाद 12 दोषियों को आजीवन कारावास
  • एपीके फाइल के जरिये ठगे गए एक लाख रुपये साइबर सेल ने वापस कराए
  • औरैया में किसान की हत्या का खुलासा, सेना में तैनात जवान गिरफ्तार

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News