Saturday, February 21, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

झारखंड विधानसभा में अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा, भाजपा विधायकों ने सरकार को घेरा

Abhishek by Abhishek
February 21, 2026
Reading Time: 1 min read
0
झारखंड विधानसभा में अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा, भाजपा विधायकों ने सरकार को घेरा

रांची, 20 फरवरी  झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को अंचल
कार्यालयों की कार्यप्रणाली, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) में देरी और कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा सदन में
जोरदार ढंग से उठाया गया। भाजपा विधायकों ने अंचल अधिकारियों (सीओ) पर लापरवाही और बिना
लेन-देन काम नहीं होने के आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा।
कोडरमा की भाजपा विधायक नीरा यादव ने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि वर्ष 2022 से
लागू सुओ-मोटो दाखिल-खारिज सिस्टम जमीनी स्तर पर प्रभावी नहीं दिख रहा है। जमीन निबंधन के
बाद भी दाखिल-खारिज कराने में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। आम नागरिकों और छात्रों को जाति,
आवासीय और आय प्रमाण पत्र लेने के लिए बार-बार अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने बच्चों के प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष कैंप आयोजित करने की मांग की।
रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह ने इस मुद्दे पर तल्ख तेवर अपनाते हुए राजस्व, निबंधन एवं भूमि
सुधार मंत्री दीपक बिरुआ से सीधा सवाल किया। उन्होंने कहा, “मंत्री बनने से पहले आप भी विधायक रहे
हैं। कलेजे पर हाथ रखकर बताइए, क्या आपको नहीं पता कि क्या हो रहा है? हम विधायकों का आधा
दिन सीओ कार्यालय और थाना की शिकायतें सुलझाने में ही गुजर जाता है।”

RELATED POSTS

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार

जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’

कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही प्लॉट पर बार-बार म्यूटेशन होना व्यवस्था की विफलता और
निर्लज्जता की हद है। सीपी सिंह ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि किसी भी कार्यालय में आम
लोगों को घूस न देनी पड़े।
बरही के भाजपा विधायक मनोज यादव ने भी आरोप लगाया कि अंचल अधिकारी के कार्यालय में बिना
सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं होता। विधायकों के आरोपों पर मंत्री दीपक बिरुआ ने सरकार का पक्ष
रखते हुए कहा कि राज्य में 2011 से सेवा का अधिकार अधिनियम लागू है, जिसके तहत प्रत्येक सेवा
के लिए समय सीमा तय है।
उन्होंने कहा कि सरकार सेवा देने के लिए कटिबद्ध है। यदि किसी अंचल अधिकारी द्वारा सेवा अधिकार
का उल्लंघन किया जाता है, तो जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि
बच्चों के जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र जैसे मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विभाग की
ओर से एक बार फिर सख्त आदेश जारी किए जाएंगे।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार
स्वास्थ्य

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार

February 21, 2026
जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’
स्वास्थ्य

जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’

February 21, 2026
कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई
स्वास्थ्य

कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

February 21, 2026
कांग्रेस ने सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का आरोप, कसा तंज- 24 घंटे शराब की दुकानें
स्वास्थ्य

कांग्रेस ने सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का आरोप, कसा तंज- 24 घंटे शराब की दुकानें

February 21, 2026
रॉबर्ट बैडेन‑पावेल की प्रेरणा से सेवा और नेतृत्व का संदेश: स्काउट संस्थापक दिवस।
स्वास्थ्य

रॉबर्ट बैडेन‑पावेल की प्रेरणा से सेवा और नेतृत्व का संदेश: स्काउट संस्थापक दिवस।

February 21, 2026
जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है और सारा का सारा है
स्वास्थ्य

जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है और सारा का सारा है

February 21, 2026
Next Post
कपिल देव ने टूरिज्म मिनिस्टर गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर ‘गोल्फ टूरिज्म’ पर बात की

कपिल देव ने टूरिज्म मिनिस्टर गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर ‘गोल्फ टूरिज्म’ पर बात की

बंगलादेश के टेस्ट ओपनर महमूदुल हसन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला

बंगलादेश के टेस्ट ओपनर महमूदुल हसन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

November 18, 2025
सेना प्रमुख द्वारा मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को आर्मी चीफ कमेंडेशन कार्ड का सम्मान

सेना प्रमुख द्वारा मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को आर्मी चीफ कमेंडेशन कार्ड का सम्मान

October 9, 2025
मध्‍य प्रदेश में दिन गर्म, रातें अभी भी ठंडी, भोपाल-इंदौर सहित 15 शहरों में पारा 30 डिग्री के पार

मध्‍य प्रदेश में दिन गर्म, रातें अभी भी ठंडी, भोपाल-इंदौर सहित 15 शहरों में पारा 30 डिग्री के पार

February 13, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार
  • जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई
  • कांग्रेस ने सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का आरोप, कसा तंज- 24 घंटे शराब की दुकानें

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News