प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) – घेराव के बाद परीक्षा नियामक सचिव ने दिया आश्वासन तीन दिन अंदर परीक्षा तिथि में होगा बदलाव
परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर परीक्षा छठ पूजा और पुलिस आपरेटर भर्ती परीक्षा के दिन कराने पर डीएलएड अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा नियामक का घेराव और नारेबाज़ी किया गया ।
परीक्षा तिथि को लेकर परेशान अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए डीएलएड प्रदेश अध्यक्ष रजत सिंह ने अभ्यर्थियों के साथ परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी का घेराव किया .
जहां पर छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर नियामक सचिव से वार्ता किया गया और जल्द परीक्षा तिथि में संशोधन के लिए कहा गया ।
जहां पर सचिव द्वारा तीन दिन के अंदर परीक्षा तिथि बदलाव का आदेश जारी करने को लेकर सहमति दिया गया । इस आश्वासन के साथ डीएलएड अभ्यर्थियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया ।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे डीएलएड संघ अध्यक्ष रजत सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म का आस्था का पर्व छठ पूजा में डीएलएड परीक्षा कराना कहीं न कहीं धर्मिक आहत करना है और यह त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है .
दूसरी तरफ़ पुलिस आपरेटर भर्ती परीक्षा के दिन परीक्षा कराना भी अन्याय पूर्ण है क्योंकि डीएलएड के छात्र को पता है कि डीएलएड के साथ – साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना है क्योंकि डीएलएड करने के बाद भी कोई जल्दी शिक्षक भर्ती आने की उम्मीद नहीं है ।
इसलिए वह अपनी तैयारी अन्य क्षेत्र में करता है अब पुलिस परीक्षा के दिन अगर सेमेस्टर परीक्षा होगी तो मजबूरन छात्र को एक क्षेत्र का चयन करना होगा इसलिए परीक्षा नियामक को परीक्षा तिथि में बदलाव करना चाहिए ।












