Wednesday, February 18, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, संतोष डी वैद्य बने गृह विभाग के प्रधान सचिव

Abhishek by Abhishek
February 17, 2026
Reading Time: 1 min read
0
दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, संतोष डी वैद्य बने गृह विभाग के प्रधान सचिव

नई दिल्ली, 16 फरवरी  दिल्ली सरकार ने व्यापक प्रशासनिक पुनर्गठन करते हुए 72
वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार तय किया है। इस फेरबदल में अरुणाचल
प्रदेश-गोवा-मिजोरम और संघ राज्य क्षेत्र कैडर के 36 आईएएस तथा 36 दानिक्स अधिकारियों को
नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का यह कदम प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय
की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
1998 बैच के आईएएस अधिकारी संतोष डी वैद्य को गृह विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया
गया है। इसके साथ ही उन्हें वित्त, योजना और उद्योग विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया
है। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी बिपुल पाठक, जो वर्तमान में सामाजिक कल्याण विभाग में
अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं, को अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की
अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रुपेश कुमार ठाकुर को स्वास्थ्य एवं
परिवार कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। उनकी जगह निखिल कुमार को व्यापार एवं कर
विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है। संजीव अहूजा को शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है
और उन्हें उच्च शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पूर्व शिक्षा सचिव
पांडुरंग पोले को सामान्य प्रशासन विभाग में स्थानांतरित करते हुए श्रम आयुक्त की अतिरिक्त
जिम्मेदारी दी गई है।

RELATED POSTS

बार काउंसिल चुनाव: न्यायालय के आस-पास सख्त पाबंदियां

धामी सरकार का अभियान तेज, शत्रु संपत्तियां होंगी कब्जा मुक्त

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा व पर्यावरण जागरूकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी

राजस्व सचिव एवं मंडल आयुक्त नीरज सेमवाल को बिजली विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार
दिया गया है, जबकि पद्मा जस्वाल को प्रशासनिक सुधार विभाग की विशेष सचिव बनाया गया है।
शहरी विकास सचिव विजय बिधूड़ी को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
गया है।
यशपाल गर्ग को योजना विभाग का सचिव नियुक्त करते हुए भूमि एवं भवन विभाग की अतिरिक्त
जिम्मेदारी दी गई है। नई दिल्ली के जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह को बिजली विभाग का विशेष
सचिव बनाया गया है। इसके अलावा सलोनी राय को उत्तर दिल्ली की जिलाधिकारी, हरि कल्लिक्कट
को पश्चिम दिल्ली का जिलाधिकारी और विशाखा यादव को बाहरी उत्तरी जिले का जिलाधिकारी
नियुक्त किया गया है।
सरकार का कहना है कि इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना, विभिन्न विभागों
के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और जनसेवाओं की गति को तेज करना है।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

बार काउंसिल चुनाव: न्यायालय के आस-पास सख्त पाबंदियां
स्वास्थ्य

बार काउंसिल चुनाव: न्यायालय के आस-पास सख्त पाबंदियां

February 17, 2026
धामी सरकार का अभियान तेज, शत्रु संपत्तियां होंगी कब्जा मुक्त
स्वास्थ्य

धामी सरकार का अभियान तेज, शत्रु संपत्तियां होंगी कब्जा मुक्त

February 17, 2026
मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा व पर्यावरण जागरूकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी
स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा व पर्यावरण जागरूकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी

February 17, 2026
नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
स्वास्थ्य

नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

February 17, 2026
दलदली जमीन के चारों तरफ बनाया जाएगा सुरक्षा घेरा
स्वास्थ्य

दलदली जमीन के चारों तरफ बनाया जाएगा सुरक्षा घेरा

February 17, 2026
पांच लाख की मांग पूरी नहीं होने पर युवक को और दोस्त को बंधक बनाकर पीटा
स्वास्थ्य

पांच लाख की मांग पूरी नहीं होने पर युवक को और दोस्त को बंधक बनाकर पीटा

February 17, 2026
Next Post
रोहिणी में महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर चाकू से हमला, महिला बनकर क्लीनिक पहुंचा जीजा गिरफ्तार

रोहिणी में महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर चाकू से हमला, महिला बनकर क्लीनिक पहुंचा जीजा गिरफ्तार

डीटीबीए ने जीती प्रथम इंडस्ट्रियल प्रीमियर लीग

डीटीबीए ने जीती प्रथम इंडस्ट्रियल प्रीमियर लीग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

खेसारी यादव के बंगले पर चलेगा बुलडोजर: करोड़ों की कीमत वाला आशियाना अब खतरे में, बोले  , ये मेरे खून-पसीने की कमाई है

खेसारी यादव के बंगले पर चलेगा बुलडोजर: करोड़ों की कीमत वाला आशियाना अब खतरे में, बोले , ये मेरे खून-पसीने की कमाई है

November 8, 2025
जापान: स्नैप इलेक्शन का दांव चला, एग्जिट पोल में ताकाइची काफी आगे

जापान: स्नैप इलेक्शन का दांव चला, एग्जिट पोल में ताकाइची काफी आगे

February 9, 2026
राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश महासचिव सुरेश कुमार अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए पहले चरण के नामांकन का आज आठवां और अंतिम दिन है

October 29, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • बार काउंसिल चुनाव: न्यायालय के आस-पास सख्त पाबंदियां
  • धामी सरकार का अभियान तेज, शत्रु संपत्तियां होंगी कब्जा मुक्त
  • मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा व पर्यावरण जागरूकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी
  • नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News