जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है उत्तराखंड में हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है इसके अलावा पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी के बाद 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है IMD के अनुसार आज उत्तराखंड के कहीं स्थान पर गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है ।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की ठंड ने शुरुआत कर दी है तो वही यूपी में अभी गर्मी और सताएगी यूपी के कहीं शहरों और जनपदों में पिछले कुछ दिनों में बारिश हुई है इसके बाद बारिश का मौसम लगभग थम गया है मौसम विभाग ने बताया है कि यूपी के अधिकांश जिलों में धूप खिलेगी और धूप निकलेगी इससे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है यानी कि एक बार फिर से यूपी के अधिकांश जिलों में गर्मी का एहसास देखने को मिल सकता है ।
भारत की राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों वर्षा के साथ ठंड की शुरुआत हुई है , इस वर्ष के बाद से अचानक गर्मी समाप्त हो गई और ठंड ने दस्तक दे दी ,।इसी बीच मौसम विभाग में अनुमान जताया है कि दिल्ली में 11 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा , ठंडी हवाएं चलती रहेगी जिसके कारण हल्की सर्दी का एहसास होगा गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है ।
बिहार में भी ठंड पढ़ने की शुरुआत हो चुकी है , बुधवार को बिहार की राजधानी पटना के कुछ इलाकों में बारिश हुई , जिससे तापमान में कमी आ गई मौसम विभाग का कहना है कि 10 अक्टूबर से तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है , बिहार के कहीं जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की भी संभावना बताई जा रही है ।












