दिवाली से पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी सफाई कर्मियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है , सीएम योगी ने प्रदेश के सफाई कर्मियों के लिए आर्थिक राशि देने का आदेश किया है ।
उत्तर प्रदेश में अब प्रत्येक सफाई कर्मी के बैंक खाते में हर महीने 16 से ₹20000 राशि स्थानांतरण की जाएगी सरकार की इस योजना का उद्देश्य सफाई कर्मियों को आर्थिक रूप से संपन्न बनना और उनके कार्य को सम्मान देना है ।
मुख्यमंत्री योगी ने यह घोषणा वाराणसी में हुए स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में की उन्होंने कहा सफाई कर्मी समाज को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं अतः सरकार अब उनके जीवन को अच्छा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रही है।
सीएम योगी ने कहा आप किसी भी सफाई कर्मी का शोषण नहीं होगा सरकार या सुनिश्चित करेगी कि उनकी मेहनत का पूरा भुगतान होने समय पर मिले इसके तहत हर सफाई कर्मी के बैंक खाते में 16 से ₹20000 की राशि भेज दी जाएगी यह पैसे सीधे बैंक के खाते में जाएंगे ताकि बीच में कोई भी बढ़ा लिया इसमें शामिल न हो सके ।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इससे उनका जीवन स्तर बहुत अच्छा होगा ।
इस उपलक्ष पर मुख्यमंत्री ने कई सफाई कर्मियों को सम्मानित किया और उन्हें स्वच्छता किट भी प्रदान की उन्होंने उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह समाज को स्वच्छ रखने हैं इसलिए उन्हें सम्मान और सुरक्षा दोनों मिलनी चाहिए।
इस घोषणा के पश्चात योगी सरकार ने राज्य की सफाई कर्मियों को सीधे आर्थिक राशि देने की घोषणा के अलग उनके स्वास्थ्य को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया राज्य के हर सफाई कर्मी को अब आयुष्मान कार्ड मिलेगा जिससे उन्हें और उनके परिवार को वार्षिक 5 लख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा ।
सीएम योगी ने कहा कि सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है , इसके अलावा उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जयंती को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है , ताकि लोग उनके योगदान को याद कर सके मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दीपावली पर पूरे प्रदेश में सफाई कर्मियों को मिठाइयां बांटी जाएंगी ।












