Sunday, March 22, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home Culture

देवी की अद्भुत अदालत जहां हर एक को मिलता है न्याय

Times News by Times News
June 28, 2025
Reading Time: 1 min read
0
देवी की अद्भुत अदालत जहां  हर एक को मिलता है न्याय

RELATED POSTS

जैकी श्रॉफ ने याद किए संगीत और सिनेमा के तीन दिग्गज, फैंस को यादों में डुबोया

शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने निचले स्तर से की रिकवरी

अयोध्या ध्वजारोहण समारोह , भारतीय अस्मिता के पुनर्प्रतिष्ठा का महापर्व

 हिमालय की पावन भूमि जनपद पिथौरागढ़ के पांखू नामक क्षेत्र में स्थित कोकिला देवी का दरबार भक्त जनों के लिए माता भवानी की ओर से उनकी कृपा की अलौकिक सौगात है ।  कोकिला कोटगाड़ी देवी को न्याय की देवी के रुप में प्रतिष्ठा प्राप्त है। जिस किसी को भी कहीं से जब न्याय की उम्मीद नहीं रह जाती है, तो वह कोटगाड़ी देवी की शरण में जाकर न्याय की गुहार करता है, यह भी मान्यता है,कि कोटगाड़ी देवी उसे अवश्य ही न्याय दिलाती है।
             कार्यों की सिद्वियों के लिए इनकी शरणागति सब प्रकार से मनोवांछित फल प्रदान करने वाली कही गयी है, मंदिर में फरियादों के असंख्य पत्र न्याय की गुहार के लिए लगते रहते रहे है,  दूर-दराज से श्रद्धालुजन डाक द्वारा भी मंदिर के नाम पर पत्र भेजकर मनौती मागते है, तथा मनौती पूर्ण होने पर दर्शन के लिए यहां अवश्य आते है।
        यह दंत कथा भी काफी प्रसिद्व है कि माता के प्रभाव से आजादी के पूर्व अंग्रेजों के शासन काल में एक जज ने जटिल यात्रा कर यहां पहुंचकर देवी से क्षमा याचना की। इसके पीछे कारण बताया जाता है कि क्षेत्र के एक निर्दोष व्यक्ति को जब अदालत से भी न्याय नहीं मिला तो सामाजिक दंश से आहत होकर खुद को निर्दोष साबित करने के लिए करुण पुकार के साथ उसने भगवती कोटगाड़ी के चरणों में विनती की भक्त की। करुण विनती के फलस्वरुप चमत्कारिक घटना के साथ कुछ समय के बाद जज ने यहां पहुंचकर उसे निर्दोष बताया। इस तरह के एक नहीं सैकड़ों चमत्कारिक किस्से देवी के इस दरबार से जुड़े हुए हैं।
           हिमालय के देवी शक्ति पीठों में कोकिला माता का महात्म्य सबसे निराला है, सिद्वि की अभिलाषा रखने वाले तथा ऐश्वर्य की कामना करने वाले लोगों के लिए भी यह स्थान त्वरित फलदायक है, देवी के उपासक इन्हें विश्वेश्वरी, चन्द्रिका, कोटवी, सुगन्धा, परमेश्वरी , चण्डिका, वन्दनीया, सरस्वती, अभया प्रचण्डा, देवमाता, नागमाता, प्रभा आदि अनेक नामों से पुकारते है।
         मंदिर के समीप ही अनेक पावन व सुरम्य स्थल मौजूद है। इस पौराणिक मंदिर में शक्ति कैसे और कब अवतरित हुई इसकी कोई प्रमाणिक जानकारी नहीं हो  है ,दंत कथाओं में कई भक्त मानते है, कि यह देवी नेपाल से यहां आई है इनके विश्राम स्थल अनेक स्थानों पर है, जहां नित्य इनकी पूजा होती है। कोट का तात्पर्य अदालत से माना जाता है, पीड़ितों को तत्काल न्याय देने के कारण ही इस देवी को न्याय की देवी माना जाता है, और इसी भाव से इनकी पूजा प्रतिष्ठा सम्पन कराने की परम्परा है।
             एक अन्य प्राचीन कथा के अनुसार जब योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण ने बालपन में कालिया नाग का मर्दन किया और उसे जलाशय छोड़ने को कहा तो कालिया नाग व उसकी पत्नियों ने भगवान कृष्ण से क्षमा याचना कर प्रार्थना की कि, हे प्रभु हमे ऐसा सुगम स्थान बताये जहां हम पूर्ण रूप से सुरक्षित रह सके तब भगवान श्री कृष्ण ने इसी कष्ट निवारिणी माता की शरण में कालिया नाग को भेजकर अभयदान प्रदान किया था।
        कालिया नाग का प्राचीन मंदिर कोटगाड़ी से थोड़ी ही दूरी पर पर्वत की चोटी पर स्थित है जिसे स्थानीय भाषा में काली नाग की चोटी कहते है। बताते है कि पर्वत की चोटी पर स्थित इस मंदिर को कभी भी गरुड़ आर-पार नहीं कर सकते ऐसी परमकृपा है। लोक मान्यताओं के अनुसार किसी ग्वाले की सुन्दर गाय इस शक्ति पर आकर अपना दूध स्वयं दुहाकर चली जाती थी, ग्वाले का परिवार बेहद अचम्भे में रहता था, कि आखिर इसका दूध कहां जाता है। इस प्रकार एक दिन ग्वाले की पत्नी ने चुपचाप गाय का पीछा किया जब उसने यह दृश्य देखा तो धारधार शस्त्र से उस शक्ति पर वार कर डाला इस प्रहार से खून की तीन धाराएं  बह निकली जो क्रमशः पाताल, स्वर्ग व पृथ्वी पर पहुंची। पृथ्वी पर खून की धारा प्रतीक स्वरुप यहां देखी जा सकती है। वार वाले स्थान पर आज भी कितना ही दूध अर्पित किया जाए, दूध शोषित हो जाता है। कालिया नाग मंदिर के दर्शन स्त्रियों के लिए अनिष्टकारी माने जाते है, जिसे श्राप का प्रभाव कहा जाता है। मंदिर के पास ही माता गंगा का एक पावन जल कुण्ड है, मान्यता है, कि ब्रह्म मुहूर्त में माता कोकिला इस जल से स्नान करती है। सच्चे श्रद्वालुओं को इस पहर में यहां पर माता के वाहन शेर के दर्शन होते है, इस प्रकार की एक नहीं सैकड़ों दंत कथाएं इस शक्तिमयी देवी के बारे प्रचंलित है, जो माता कोकिला के विशेष महात्मय को दर्शाती है। इस दरबार में माता कोकिला के साथ बाण मसूरिया, उडर, घषाण आदि अन्य देवताओं की पूजा भी की जाती है स्थानीय गांव के पुजारी पाठक मंदिर में पूजा अर्चना का कार्य सम्पन करते है। भण्डारी, गोलू चोटिया व वाण के पुजारी कार्की लोग है।
      कुमाऊ मण्डल में जनपद नैनीताल के हरतोला क्षेत्र में स्थित कोकिला वन की कोकिला माता इन्हीं का रुप मानी जाती है। दारमा घाटी के कनार क्षेत्र में भी माता विराजमान हैं। भक्तों का यह भी मत है, कि कत्यूर घाटी से इन्हें इनके भक्तजन चंद्रवंशी राजा लोग नेपाल को ले जा रहे थे लेकिन माँ को यह स्थान भा गया और वे यहीं स्थापित हो गयी। माता की कृपा से ही कालीय नाग को भद्रनाग नामक पुत्र की प्राप्ति हुई,भद्रनाग की महिमा का वर्णन मानस खण्ड के 51 वें अध्याय में आता है, इन्होंने माता भद्रकाली की घोर आराधना करके विशेष सिद्वियां प्राप्त की थी ।
         माता कोकिला माता भद्रकाली के पूजन के साथ भद्रनाग व कालिया नाग के पूजन से सर्पभय दूर होता है। माता भद्रकाली का मंदिर बागेश्वर जनपद के कांडा नामक स्थान से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यह भी अद्भुत क्षेत्र है, मन्दिर के नीचे गुफा है जिसमें शिव व शक्ति दोनों विराजमान है, कोकिला माता की छत्रछाया में विराजमान काली नाग को भी काली का परम उपासक माना जाता है। स्कंद पुराण में वर्णन आया है *काली सम्पूज्यते विप्रा कालीयने महात्मना* कुल मिलाकर कोकिला माता का दरबार  श्रद्वा व भक्ति का संगम है, जो सदियों से पूज्यनीय है। *(विभूति फीचर्स)*
ShareTweet
Times News

Times News

Related Posts

जैकी श्रॉफ ने याद किए संगीत और सिनेमा के तीन दिग्गज, फैंस को यादों में डुबोया
Culture

जैकी श्रॉफ ने याद किए संगीत और सिनेमा के तीन दिग्गज, फैंस को यादों में डुबोया

February 6, 2026
शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने निचले स्तर से की रिकवरी
Culture

शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने निचले स्तर से की रिकवरी

February 5, 2026
अयोध्या ध्वजारोहण समारोह ,  भारतीय अस्मिता के पुनर्प्रतिष्ठा का महापर्व
Culture

अयोध्या ध्वजारोहण समारोह , भारतीय अस्मिता के पुनर्प्रतिष्ठा का महापर्व

November 27, 2025
कलश यात्रा के साथ होगी भव्य शुरुआत, 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राम मंदिर के 191 फीट शिखर पर ध्वजारोहण
Culture

कलश यात्रा के साथ होगी भव्य शुरुआत, 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राम मंदिर के 191 फीट शिखर पर ध्वजारोहण

November 20, 2025
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही कार्तिक पूर्णिमा, इस साल विशेष संयोग बना रहा इसे और पावन
Culture

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही कार्तिक पूर्णिमा, इस साल विशेष संयोग बना रहा इसे और पावन

November 7, 2025
धनतेरस की रात इन स्थानों पर अवश्य जलाएं दीपक, जानें दीये जलाने का शुभ मुहूर्त और मंत्र
Culture

धनतेरस की रात इन स्थानों पर अवश्य जलाएं दीपक, जानें दीये जलाने का शुभ मुहूर्त और मंत्र

October 18, 2025
Next Post
Shefali

Shefali Jariwala, कांताला लगा गर्ल, 42 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन

सिद्धारमैया

सिद्धारमैया की ताकतें और क्यों वे अभी भी आगे हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

तलाकशुदा बेटी को भी मिलेगी पारिवारिक पेंशन,

तलाकशुदा बेटी को भी मिलेगी पारिवारिक पेंशन,

February 11, 2026
एबीवीपी ने जेएनयू प्रशासन और छात्र संघ के बीच साठगांठ का आरोप लगाया

एबीवीपी ने जेएनयू प्रशासन और छात्र संघ के बीच साठगांठ का आरोप लगाया

February 23, 2026
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ बनाई रणनीति

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ बनाई रणनीति

February 18, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
  • दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
  • नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
  • देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News