मुरादाबाद, 17 फरवरी जिले के थाना मुगलपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित जीआईसी परिसर से
मंगलवार को तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने
1.990 किलो चरस बरामद किया है।
कोतवाली सर्किल क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया ने बताया कि मंगलवार को मुगलपुरा थाना प्रभारी केके राणा
को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशे का सामान लेकर जीआईसी परिसर में मौजूद है। सूचना पर पुलिस
टीम ने उसे जीआईसी के खंडहर से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से पुलिस ने 1
किलो 990 ग्राम चरस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपित मुर्सलीम उर्फ तुल्ला मुगलपुरा थाना क्षेत्र के
बरबलान का रहने वाला है। वर्तमान में मझोला के जयंतीपुर करूला मोती मस्जिद के पास रहता है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया
गया।












