Wednesday, February 18, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को व्यवहार में उतारना ही संगठन का मूल ध्येय है: अशोक चौरसिया

Abhishek by Abhishek
February 18, 2026
Reading Time: 1 min read
0
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को व्यवहार में उतारना ही संगठन का मूल ध्येय है: अशोक चौरसिया

जौनपुर, 17 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय
पर ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला
का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन की मजबूती, वैचारिक सुदृढ़ता और आगामी अभियानों की
सफलता को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। जिले भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं
ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल
उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को व्यवहार में उतारना ही संगठन का मूल ध्येय है। उन्होंने कहा कि
प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसंपर्क
कौशल में दक्ष बनाया जा रहा है, ताकि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा सकें।
विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद डॉ. के.पी. सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा उसकी सबसे बड़ी
शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान

RELATED POSTS

शिया-सुन्नी दंगे में हुई हत्या के 27 साल बाद 12 दोषियों को आजीवन कारावास

एपीके फाइल के जरिये ठगे गए एक लाख रुपये साइबर सेल ने वापस कराए

औरैया में किसान की हत्या का खुलासा, सेना में तैनात जवान गिरफ्तार

किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन
को मजबूत करना ही इस प्रशिक्षण महाअभियान का मुख्य उद्देश्य है और सभी पदाधिकारी मिशन मोड
में जुटें।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। बैठक में जिला महामंत्री पियूष गुप्ता,
सुशील मिश्रा एवं अमित श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह,
जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह ‘दादा’, आईटी संयोजक रोहन सिंह, सह-
संयोजक अवनीश यादव, सोशल मीडिया संयोजक सिद्धार्थ राय तथा जिला मीडिया प्रभारी अमोद सिंह
सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में जिला प्रशिक्षण अभियान के संयोजक, सह-संयोजक,
सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी
कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण अभियान को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाने का
संकल्प दिलाया।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

शिया-सुन्नी दंगे में हुई हत्या के 27 साल बाद 12 दोषियों को आजीवन कारावास
स्वास्थ्य

शिया-सुन्नी दंगे में हुई हत्या के 27 साल बाद 12 दोषियों को आजीवन कारावास

February 18, 2026
एपीके फाइल के जरिये ठगे गए एक लाख रुपये साइबर सेल ने वापस कराए
स्वास्थ्य

एपीके फाइल के जरिये ठगे गए एक लाख रुपये साइबर सेल ने वापस कराए

February 18, 2026
औरैया में किसान की हत्या का खुलासा, सेना में तैनात जवान गिरफ्तार
स्वास्थ्य

औरैया में किसान की हत्या का खुलासा, सेना में तैनात जवान गिरफ्तार

February 18, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की खरीद-फरोख्त का आरोप, केस दर्ज
स्वास्थ्य

दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की खरीद-फरोख्त का आरोप, केस दर्ज

February 18, 2026
यूपी के प्रत्येक जिले में बनेंगे दो सीएम मॉडल कम्पोजिट विद्यालय : संदीप सिंह
स्वास्थ्य

यूपी के प्रत्येक जिले में बनेंगे दो सीएम मॉडल कम्पोजिट विद्यालय : संदीप सिंह

February 18, 2026
पिकअप की टक्कर से महिला की माैत
स्वास्थ्य

पिकअप की टक्कर से महिला की माैत

February 18, 2026
Next Post
यूपी के प्रत्येक जिले में बनेंगे दो सीएम मॉडल कम्पोजिट विद्यालय : संदीप सिंह

यूपी के प्रत्येक जिले में बनेंगे दो सीएम मॉडल कम्पोजिट विद्यालय : संदीप सिंह

दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की खरीद-फरोख्त का आरोप, केस दर्ज

दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की खरीद-फरोख्त का आरोप, केस दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में नंदवंशी चेतना मंच के सैकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में नंदवंशी चेतना मंच के सैकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल

October 11, 2025
एयर फोर्स वन की आपातकालीन लैंडिंग: ट्रम्प के वॉशिंगटन लौटने पर तकनीकी खराबी का विश्लेषण

एयर फोर्स वन की आपातकालीन लैंडिंग: ट्रम्प के वॉशिंगटन लौटने पर तकनीकी खराबी का विश्लेषण

January 21, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहली बार जीता वनडे विश्व कप 2025

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहली बार जीता वनडे विश्व कप 2025

November 3, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • शिया-सुन्नी दंगे में हुई हत्या के 27 साल बाद 12 दोषियों को आजीवन कारावास
  • एपीके फाइल के जरिये ठगे गए एक लाख रुपये साइबर सेल ने वापस कराए
  • औरैया में किसान की हत्या का खुलासा, सेना में तैनात जवान गिरफ्तार
  • दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की खरीद-फरोख्त का आरोप, केस दर्ज

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News