Thursday, February 12, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

परिमार्जन नेगी: शतरंज से ऐतिहासिक सफलता के बाद शिक्षा के क्षेत्र में हासिल की बड़ी कामयाबी

Abhishek by Abhishek
February 9, 2026
Reading Time: 1 min read
0
परिमार्जन नेगी: शतरंज से ऐतिहासिक सफलता के बाद शिक्षा के क्षेत्र में हासिल की बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली,  भारतीय शतरंज की दुनिया में परिमार्जन नेगी का नाम बेहद
सम्मान के साथ लिया जाता है। बहुत ही कम उम्र में नेगी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का
लोहा मनवा लिया था। नेगी ने महज 13 वर्ष, 4 महीने और 20 दिन की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब
हासिल कर लिया था। इस उपलब्धि को हासिल करते समय वह इतिहास के दूसरे सबसे कम उम्र के
ग्रैंडमास्टर थे।
परिमार्जन नेगी का जन्म 9 फरवरी 1993 को नई दिल्ली में हुआ था। बेहद कम उम्र में शतरंज की
चाल में दक्षता हासिल करने वाले नेगी ने 2002 में तेहरान में एशियाई युवा शतरंज चैंपियनशिप के
अंडर-10 वर्ग का खिताब जीता। इसके बाद 2005/06 हेस्टिंग्स इंटरनेशनल शतरंज कांग्रेस में उन्होंने
अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया। दिल्ली में आयोजित चौथे पार्श्वनाथ अंतरराष्ट्रीय ओपन
टूर्नामेंट में दूसरा और रूस के सतका में तीसरा व अंतिम जीएम नॉर्म पूरा कर उन्होंने इतिहास रच
दिया। इस उपलब्धि के साथ वे भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने और पेंटाला हरिकृष्णा का रिकॉर्ड
तोड़ा।
2008 में उन्होंने फिलाडेल्फिया इंटरनेशनल ओपन टूर्नामेंट अपराजित रहते हुए जीता। 2009 में
कोपेनहेगन का पॉलिटिकेन कप और मलेशिया ओपन उनके नाम रहा। 2010 में उन्होंने नेशनल प्रीमियर
शतरंज चैंपियनशिप जीती, जबकि 2012 में एशियाई शतरंज चैंपियन बने। 2012 और 2013 में कैपेल-
ला-ग्रांडे ओपन तथा 2013 में दूसरी बार पॉलिटिकेन कप जीतकर उन्होंने अपनी निरंतरता साबित की।
नेगी ने 2014 में नॉर्वे के ट्रोम्सो में आयोजित शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम के लिए टॉप बोर्ड पर
खेलते हुए कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय और एशियाई शतरंज चैंपियन रहे नेगी
ने 2017 में पेशेवर शतरंज से संन्यास ले लिया।
खेल से संन्यास के बाद नेगी ने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में कदम बढ़ाया। नई दिल्ली के एमिटी
इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने 2018 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से गणित में स्नातक
किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेगी ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से कंप्यूटर
साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 2024 में पीएचडी पूरी कर ली है।
खेल में शीर्ष पर पहुंचने के बाद नेगी ने शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता हासिल की है। यह उनकी
किसी भी क्षेत्र में बेहतर करने की लगन को प्रदर्शित करता है।

RELATED POSTS

एमसीबी : जिले में जनगणना 2027 की तैयारी तेज

बलौदाबाजार : निजी हॉटल सहित अन्य आवासीय इकाइयों का टूरिज्म बोर्ड के साथ कराना होग़ा पंजीयन

जांजगीर-चांपा: बारातियों पर चढ़ा ट्रक, हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

एमसीबी : जिले में जनगणना 2027 की तैयारी तेज
स्वास्थ्य

एमसीबी : जिले में जनगणना 2027 की तैयारी तेज

February 12, 2026
बलौदाबाजार : निजी हॉटल सहित अन्य आवासीय इकाइयों का टूरिज्म बोर्ड के साथ कराना होग़ा पंजीयन
स्वास्थ्य

बलौदाबाजार : निजी हॉटल सहित अन्य आवासीय इकाइयों का टूरिज्म बोर्ड के साथ कराना होग़ा पंजीयन

February 12, 2026
जांजगीर-चांपा: बारातियों पर चढ़ा ट्रक, हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर
स्वास्थ्य

जांजगीर-चांपा: बारातियों पर चढ़ा ट्रक, हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर

February 12, 2026
सीजीपीएससी-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को
स्वास्थ्य

सीजीपीएससी-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

February 12, 2026
भरतपुर में लैब टेक्नीशियन 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
स्वास्थ्य

भरतपुर में लैब टेक्नीशियन 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026
जोधपुर में पटवारी 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
स्वास्थ्य

जोधपुर में पटवारी 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026
Next Post
हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट स्कैम का भंडाफोड़, 100 करोड़ की ठगी में दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट स्कैम का भंडाफोड़, 100 करोड़ की ठगी में दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

छठ पूजा 2025 के अनुसार सूर्य देव को संध्या अर्घ्य 27 अक्टूबर 2025 को ही दिया जाएगा

छठ पूजा 2025 के अनुसार सूर्य देव को संध्या अर्घ्य 27 अक्टूबर 2025 को ही दिया जाएगा

October 17, 2025
युगलपीठ ने पेड़ों की कटाई पर सख्ती दिखाई, शीर्ष अधिकारियों को तलब

युगलपीठ ने पेड़ों की कटाई पर सख्ती दिखाई, शीर्ष अधिकारियों को तलब

November 21, 2025
हिमाचल: ऊना के लाल सिंगी गांव में गोलीकांड, युवा कांग्रेस नेता की हत्या, दो गंभीर रूप से घायल

हिमाचल: ऊना के लाल सिंगी गांव में गोलीकांड, युवा कांग्रेस नेता की हत्या, दो गंभीर रूप से घायल

November 20, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • एमसीबी : जिले में जनगणना 2027 की तैयारी तेज
  • बलौदाबाजार : निजी हॉटल सहित अन्य आवासीय इकाइयों का टूरिज्म बोर्ड के साथ कराना होग़ा पंजीयन
  • जांजगीर-चांपा: बारातियों पर चढ़ा ट्रक, हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर
  • सीजीपीएससी-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News