Wednesday, February 25, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

पहली छमाही में 73 प्रतिशत नियोक्ताओं की नए स्नातकों की भर्ती की योजनाः रिपोर्ट

HARSH SEHRAWAT by HARSH SEHRAWAT
February 19, 2026
Reading Time: 1 min read
0
पहली छमाही में 73 प्रतिशत नियोक्ताओं की नए स्नातकों की भर्ती की योजनाः रिपोर्ट

मुंबई, 18 फरवरी  देश में जनवरी-जून, 2026 के दौरान 73 प्रतिशत नियोक्ता नए स्नातकों
की भर्ती करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि अब भर्ती का निर्णय केवल डिग्री के बजाय इंटर्नशिप एवं
वास्तविक परियोजना अनुभव पर अधिक निर्भर होता जा रहा है। बुधवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी
दी गई।

RELATED POSTS

शिविर में आठ शिकायतों की सुनवाई हुई

गुरुकमल में सजेगी प्रदेश कार्यशाला

ग्रामीण महिलाओं का लखपति बनने का सपना पूरा कर रहा सरस मेला

कौशल विकास एवं उद्योग-उन्मुख शिक्षा में सक्रिय फर्म टीमलीज एडटेक की जनवरी-जून, 2026 छमाही
के लिए जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलेज से पढ़कर निकले युवाओं की भर्ती का इरादा पिछले छह माह
की तुलना में तीन प्रतिशत अंक बढ़ा है।
‘करियर आउटलुक रिपोर्ट’ नवंबर, 2025 से जनवरी, 2026 के बीच भारत के विभिन्न शहरों एवं उद्योगों
के 1,051 नियोक्ताओं के सर्वेक्षण पर आधारित है।
क्षेत्रवार मांग के मामले में खुदरा क्षेत्र 91 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद ई-कॉमर्स एवं
प्रौद्योगिकी स्टार्टअप (90 प्रतिशत) तथा विनिर्माण (85 प्रतिशत) का स्थान है।
खुदरा क्षेत्र में ‘डार्क स्टोर असिस्टेंट’ और ‘इन्वेंट्री मैनेजमेंट असिस्टेंट’ की मांग अधिक है। ई-कॉमर्स एवं
प्रौद्योगिकी स्टार्टअप में ‘डिजिटल सेल्स एसोसिएट’ और ‘जूनियर वेब डेवलपर’ पदों पर भर्ती हो रही है
जबकि विनिर्माण में ‘इन्वेंट्री एंड लॉजिस्टिक कोऑर्डिनेटर’ और ‘बैटरी असेंबली टेक्नीशियन’ की मांग
ज्यादा है।
टीमलीज एडटेक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी शांतनु रूज ने कहा, “नए स्नातकों की
भर्ती करने का नियोक्ताओं का इरादा 73 प्रतिशत तक पहुंचना दर्शाता है कि नियोक्ताओं का युवा प्रतिभा
पर भरोसा बढ़ रहा है। हालांकि, चयन प्रक्रिया अधिक व्यावहारिक कौशल आधारित हो गई है।”
रूज ने कहा कि अवसर बढ़ रहे हैं, लेकिन अब पदों पर चयन अधिक चयनात्मक हो गया है। जिन
उम्मीदवारों के पास इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो या व्यावहारिक अनुभव है, वे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं
जबकि सिर्फ डिग्री वाले युवाओं को नौकरी पाने में अधिक समय लग रहा है।
भौगोलिक रूप से बेंगलुरु 84 प्रतिशत के साथ स्नातकों की भर्ती मंशा में शीर्ष पर है जबकि मुंबई 72
प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु एवं मुंबई की देश में शुरुआती स्तर की भर्ती गतिविधियों में बड़ी हिस्सेदारी है
और युवाओं को प्रौद्योगिकी, परिचालन, स्वास्थ्य एवं वाणिज्य क्षेत्रों में विविध अवसर मिल रहे हैं।

ShareTweet
HARSH SEHRAWAT

HARSH SEHRAWAT

Related Posts

शिविर में आठ शिकायतों की सुनवाई हुई
स्वास्थ्य

शिविर में आठ शिकायतों की सुनवाई हुई

February 24, 2026
गुरुकमल में सजेगी प्रदेश कार्यशाला
स्वास्थ्य

गुरुकमल में सजेगी प्रदेश कार्यशाला

February 24, 2026
ग्रामीण महिलाओं का लखपति बनने का सपना पूरा कर रहा सरस मेला
स्वास्थ्य

ग्रामीण महिलाओं का लखपति बनने का सपना पूरा कर रहा सरस मेला

February 24, 2026
आकर्षक वाहन नंबर लेने का मौका
स्वास्थ्य

आकर्षक वाहन नंबर लेने का मौका

February 24, 2026
छात्रा की आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
स्वास्थ्य

छात्रा की आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

February 24, 2026
सड़क पर गिट्टी फैलने से हादसे का डर
स्वास्थ्य

सड़क पर गिट्टी फैलने से हादसे का डर

February 24, 2026
Next Post
कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावटा

कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावटा

बिजली ग्रिड की स्थिरता में एआई-आधारित प्रौद्योगिकियों की अहम भूमिकाः प्रल्हाद जोशी

बिजली ग्रिड की स्थिरता में एआई-आधारित प्रौद्योगिकियों की अहम भूमिकाः प्रल्हाद जोशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

राजनीतिक स्टैंड बदलने में माहिर हैं आप नेता: वीरेन्द्र सचदेवा

राजनीतिक स्टैंड बदलने में माहिर हैं आप नेता: वीरेन्द्र सचदेवा

February 17, 2026
ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

October 30, 2025
शिमला की संजौली मस्जिद को अदालत ने अवैध घोषित किया, ढांचा तोड़ने का आदेश

शिमला की संजौली मस्जिद को अदालत ने अवैध घोषित किया, ढांचा तोड़ने का आदेश

October 30, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • शिविर में आठ शिकायतों की सुनवाई हुई
  • गुरुकमल में सजेगी प्रदेश कार्यशाला
  • ग्रामीण महिलाओं का लखपति बनने का सपना पूरा कर रहा सरस मेला
  • आकर्षक वाहन नंबर लेने का मौका

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News