– ग्रेटर नोएडा, 16 फरवरी (वेब वार्ता)। कासना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पांच लाख रुपये की मांग पूरी
नहीं होने पर युवक और उसके दोस्त को बंधकर बनाकर पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस
ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
गाजियाबाद पीड़ित युवक ने कासना कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
निवासी पीड़ित मनीष शर्मा ने आरोप लगाया है कि यूट्यूब पर सेल्फ ड्राइव कार से
संबंधित विज्ञापन देखने के बाद वह आरोपियों के संपर्क में आए और बाद में उसे बंधक बनाकर 5
लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित के अनुसार 16 दिसंबर 2025 को उसने यूट्यूब पर ‘हनी दूर एंड
ट्रेवल’ नामक कंपनी का विज्ञापन देखा था। संपर्क करने पर हेमंत शर्मा नामक व्यक्ति ने उसे 3000
रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बलेनो कार देने की बात कही। 20 दिसंबर को तय समय पर वह अल्फा-
1 कामर्शियल बेल्ट स्थित कार्यालय पहुंचा। जहां उसने आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की प्रति और
करीब 22 हजार रुपये जमा कर कार ले ली।
20 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे कार वापस करने के लिए वह अपने मित्र विकास सिंह के साथ
अल्फा-1 मेट्रो स्टेशन पहुंचा। वहां उसे हेमंत शर्मा का भाई तरुण शर्मा मिला, जिसने ड्राइवर न होने
का बहाना बनाकर उसे साथ चलने को कहा। आरोप है कि तरुण उसे आमिक्रोन-1 के मथुरापुर स्थित
एक मकान में ले गया, जहां पहले से ही विकास सिंह को कुछ लोग पकड़कर बैठे थे। वहां हेमंत
शर्मा, अनुज बैसला समेत 10-12 लोगों ने उसके साथ रॉड और डंडों से मारपीट की और पांच लाख
रुपये की मांग की। विरोध करने पर उसके हाथ के नाखून प्लास से उखाड़ने का प्रयास किया गया।
आरोपियों ने उसके फोन से परिजनों को कॉल कर फिरौती की मांग की। सूचना मिलने पर परिजनों
ने डायल-112 पर कॉल किया। पुलिस की सक्रियता से दोनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया।
गंभीर हालत में मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का
कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












