Sunday, February 22, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

पीएम मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की मुलाकात, एआई सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर हुई बात

Abhishek by Abhishek
February 20, 2026
Reading Time: 1 min read
0
पीएम मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की मुलाकात, एआई सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर हुई बात

नई दिल्ली, 19 फरवरी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद
बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच गुरुवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इंडिया एआई इम्पैक्ट
समिट के दौरान हुई मुलाकात में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के
तरीकों पर चर्चा हुई।

RELATED POSTS

मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्‍यादा रहेगा असर

कर्नाटक सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा, “भारत-यूएई के ऐतिहासिक रिश्तों को याद करते हुए, दोनों नेताओं ने
आपसी सहयोग पर चर्चा की और अलग-अलग क्षेत्रों में हुई तरक्की पर खुशी जताई। उन्होंने एआई में
सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की।”
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, यूएई के राष्ट्रपति की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली
में एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल हो रहे हैं।
ग्लोबल साउथ में पहली बार हो रहे इस अहम इवेंट में कई राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, वरिष्ठ
अधिकारी, टेक एक्सपर्ट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर के खास फैसले लेने वाले लोग शामिल हो
रहे हैं।
शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए
बुधवार देर रात नई दिल्ली पहुंचे थे।
केंद्रीय ग्रामीण विकास और संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
एमईए ने एक्स पोस्ट में लिखा, “एआई इम्पैक्ट समिट में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, शेख खालिद बिन
मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का भारत में स्वागत है। केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
चंद्रशेखर पेम्मासानी ने एयरपोर्ट पर पहुंच माननीय का स्वागत किया। भारत और यूएई एडवांस्ड
टेक्नोलॉजी में भरोसेमंद पार्टनर हैं जो एक स्मार्ट और साझा भविष्य के लिए एआई को आगे बढ़ाने के
लिए मिलकर काम कर रहे हैं।”
पीएम मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का
उद्घाटन किया। लोगों को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह ग्लोबल साउथ के लिए गर्व
का पल है कि एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी भारत में की गई है, साथ ही उन्होंने तेजी से बदलते
टेक्नोलॉजी के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार और नैतिक इस्तेमाल की तुरंत जरूरत पर
जोर दिया।
उन्होंने कहा, “मैं आप सभी का दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ऐतिहासिक एआई समिट में स्वागत
करता हूं। भारत, जहां यह समिट हो रहा है, एक ऐसा देश है जो दुनिया के 1/6 हिस्से का प्रतिनिधित्व
करता है; यह एक युवा देश है, दुनिया के सबसे बड़े टेक पूल का केंद्र है, और टेक इकोसिस्टम का
उदाहरण है। भारत नई टेक्नोलॉजी बनाता भी है और अभूतपूर्व तरीके से उसे अपनाता भी है।”
उन्होंने कहा, “140 करोड़ भारतीयों की तरफ से शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले राष्ट्राध्यक्षों, वैश्विक
एआई इकोसिस्‍टम के नेताओं और इनोवेटर्स का हार्दिक स्वागत करता हूं। भारत में इस शिखर सम्मेलन
की मेजबानी करना न केवल देश के लिए बल्कि ग्लोबल साउथ के लिए भी गर्व की बात है।

उनके भाषण के दौरान, बैकग्राउंड में एआई-इनेबल्ड साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन (एआई-चालित सांकेतिक
भाषा व्याख्या) दिखाया गया, जो समिट में डिस्कस की जा रही टेक्नोलॉजी के प्रैक्टिकल एप्लीकेशन को
दिखाता है।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्‍यादा रहेगा असर
स्वास्थ्य

मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्‍यादा रहेगा असर

February 21, 2026
कर्नाटक  सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप
स्वास्थ्य

कर्नाटक सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप

February 21, 2026
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार
स्वास्थ्य

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार

February 21, 2026
जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’
स्वास्थ्य

जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’

February 21, 2026
कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई
स्वास्थ्य

कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

February 21, 2026
कांग्रेस ने सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का आरोप, कसा तंज- 24 घंटे शराब की दुकानें
स्वास्थ्य

कांग्रेस ने सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का आरोप, कसा तंज- 24 घंटे शराब की दुकानें

February 21, 2026
Next Post
एआई मानवता के कल्याण के लिए एक साझा संसाधन है: प्रधानमंत्री मोदी

एआई मानवता के कल्याण के लिए एक साझा संसाधन है: प्रधानमंत्री मोदी

नैतिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग के लिए, प्रधानमंत्री ने तीन सुझाव दिए:

नैतिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग के लिए, प्रधानमंत्री ने तीन सुझाव दिए:

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

नैतिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग के लिए, प्रधानमंत्री ने तीन सुझाव दिए:

नैतिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग के लिए, प्रधानमंत्री ने तीन सुझाव दिए:

February 20, 2026
बिहार के फाइनल वोटर लिस्ट से कट गए 48 लाख नाम , 7.41 करोड़ मतदाता चयन करेंगे बिहार की सरकार

बिहार के फाइनल वोटर लिस्ट से कट गए 48 लाख नाम , 7.41 करोड़ मतदाता चयन करेंगे बिहार की सरकार

October 2, 2025
IRCTC घोटाले में फंसे तेजस्वी, लालू और राबड़ी: अब चलेगा मुकदमा, अदालत ने तय किए आरोप

IRCTC घोटाले में फंसे तेजस्वी, लालू और राबड़ी: अब चलेगा मुकदमा, अदालत ने तय किए आरोप

October 13, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्‍यादा रहेगा असर
  • कर्नाटक सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप
  • तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार
  • जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News