Thursday, February 12, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

बंगाल चुनाव 2026: मोयना विधानसभा वाम दबदबे से भाजपा उभार तक, उपजाऊ डेल्टा क्षेत्र में ग्रामीण मतदाताओं की भूमिका अहम

Abhishek by Abhishek
February 11, 2026
Reading Time: 1 min read
0
बंगाल चुनाव 2026: मोयना विधानसभा वाम दबदबे से भाजपा उभार तक, उपजाऊ डेल्टा क्षेत्र में ग्रामीण मतदाताओं की भूमिका अहम

नई दिल्ली. 11 फरवरी  विधानसभा क्षेत्र पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में
स्थित एक महत्वपूर्ण ग्रामीण सीट है, जो राजनीतिक रूप से बदलते समीकरणों का गवाह रही है।
तमलुक लोकसभा सीट के सात विधानसभा क्षेत्रों में से एक मोयना सामान्य श्रेणी का है, जिसमें मोयना
कम्युनिटी डेवलपमेंट ब्लॉक के साथ तमलुक ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
1951 में स्थापित इस सीट ने पश्चिम बंगाल के सभी 17 विधानसभा चुनावों में भाग लिया। शुरुआती
दशकों में मोयना में वामपंथी दलों का दबदबा रहा, जिसमें सीपीआई(एम) ने छह बार और सीपीआई ने
पांच बार जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस को तीन जीत मिलीं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 2011 में
पहली बार यहां जीत दर्ज की, जब भूषण चंद्र डोलाई ने सीपीआई(एम) के शेख मुजीबुर रहमान को
9,957 वोटों से हराया। 2016 में डोलाई ने कांग्रेस के मानिक भौमिक को 12,124 वोटों से हराकर सीट
बरकरार रखी।
लेकिन 2021 में बड़ा उलटफेर हुआ। भाजपा के उम्मीदवार अशोक डिंडा, जो पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, ने
टीएमसी के संग्राम कुमार दोलुई को मात्र 1,260 वोटों से हराकर सीट जीती। 2011 में भाजपा को सिर्फ
2.59 प्रतिशत और 2016 में 3.24 प्रतिशत वोट मिले थे, लेकिन 2021 में पार्टी ने यहां मजबूत पकड़
बनाई।
लोकसभा स्तर पर भी मोयना के रुझान दिलचस्प हैं। तमलुक लोकसभा में टीएमसी 2009 में
सीपीआई(एम) से 16,912 वोटों और 2014 में 39,803 वोटों से आगे रही। भाजपा का वोट शेयर 2009
में 1.53 प्रतिशत और 2014 में 4.64 प्रतिशत था, जो 2019 में 42.70 प्रतिशत तक पहुंचा। 2024
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने टीएमसी पर 9,948 वोटों की बढ़त बनाई, जो क्षेत्र में भाजपा की बढ़ती
ताकत दिखाता है।
2024 में मोयना में कुल 2,68,091 मतदाता थे, जो 2011 के 1,96,999 से काफी बढ़े हैं। अगर
विधानसभा सीट के वोटिंग प्रतिशत की बात करें, तो यह हमेशा ऊंचा रहता है। सीट पर 2011 में 90.67
प्रतिशत, 2016 में 87.40 प्रतिशत और 2021 में 88.09 प्रतिशत वोट दर्ज किया गया। लोकसभा में यह
थोड़ा कम रहा। जो 2019 में 85.16 प्रतिशत और 2024 में 84.04 प्रतिशत दर्ज किया गया।
जनसांख्यिकी के लिहाज से अनुसूचित जाति सबसे बड़ा समूह (22.15 प्रतिशत) है, उसके बाद मुस्लिम
(11.10 प्रतिशत)। यह सीट मुख्य रूप से ग्रामीण हैं, जहां पर करीब 95 प्रतिशत मतदाता गांवों में और
सिर्फ करीब 5 प्रतिशत शहरी इलाकों में हैं।

RELATED POSTS

झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

तमिलनाडु: बजट सत्र के बाद डीएमके शुरू करेगी सीट-शेयरिंग पर बातचीत, एमके स्टालिन जल्द बनाएंगे कमेटी

राजस्थान के दौसा में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक युवक घायल

मोयना का इतिहास मोयनगढ़ किले से जुड़ा है, जो प्राचीन ताम्रलिप्त बंदरगाह के निकट स्थित था। यह
किला गोलाकार खाई, टीलों और घने जंगलों से घिरा था, जिससे दुश्मनों के लिए हमला मुश्किल था।
स्थानीय परंपराएं इसे धर्ममंगल के राजा लाउसेन और 16वीं शताब्दी के बाहुबलिंद्र शाही परिवार से
जोड़ती हैं, जिन्होंने यहां राजधानी बनाई और बंगाल सुल्तानों के हमलों का मुकाबला किया। किले के
अवशेष, मंदिर, दरगाह और खाई आज भी मोयना के गौरवशाली अतीत की याद दिलाते हैं।
भौगोलिक रूप से मोयना ऊपरी गंगा-जमुना मैदान और पूर्वी तटीय डेल्टा में है, जहां हल्दी, रूपनारायण,
रसूलपुर, बागूई और केलेघाई नदियां बहती हैं। उपजाऊ जमीन पर धान मुख्य फसल है, साथ ही दालें,
तिलहन और सब्जियां उगाई जाती हैं। ज्वार की बाढ़ और चक्रवात आम हैं, लेकिन तटबंध और नहरें
मदद करती हैं। मछली पालन यहां की अर्थव्यवस्था का मजबूत हिस्सा है, जो हजारों को रोजगार देता है।
सड़क और रेल से मोयना तमलुक (17 किमी पूर्व), कोलाघाट (19 किमी उत्तर) से जुड़ा है। कोलकाता
करीब 90-96 किमी दूर है। पांशकुड़ा 13 किमी, हल्दिया 46 किमी और खड़गपुर 51 किमी दूरी पर हैं।
सीट पर अब भाजपा (2021 विधानसभा और 2024 लोकसभा में मजबूत) और टीएमसी के बीच सीधी
लड़ाई दिख रही है। टीएमसी सीट वापस जीतने की कोशिश करेगी, जबकि भाजपा अपनी बढ़त

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
स्वास्थ्य

झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

February 11, 2026
तमिलनाडु: बजट सत्र के बाद डीएमके शुरू करेगी सीट-शेयरिंग पर बातचीत, एमके स्टालिन जल्द बनाएंगे कमेटी
स्वास्थ्य

तमिलनाडु: बजट सत्र के बाद डीएमके शुरू करेगी सीट-शेयरिंग पर बातचीत, एमके स्टालिन जल्द बनाएंगे कमेटी

February 11, 2026
राजस्थान के दौसा में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक युवक घायल
स्वास्थ्य

राजस्थान के दौसा में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक युवक घायल

February 11, 2026
‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करेगा यूपी का बजट, हर वर्ग का होगा विकास: डिप्टी सीएम ब्रजेश
स्वास्थ्य

‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करेगा यूपी का बजट, हर वर्ग का होगा विकास: डिप्टी सीएम ब्रजेश

February 11, 2026
इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में अमेरिका, ईरान और रूस के वॉरशिप होंगे एक ही कतार में, फिलीपींस और यूएई के वॉरशिप का होगा डेब्यू
स्वास्थ्य

इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में अमेरिका, ईरान और रूस के वॉरशिप होंगे एक ही कतार में, फिलीपींस और यूएई के वॉरशिप का होगा डेब्यू

February 11, 2026
तेलंगाना सरकार ने जीएचएमसी का पुनर्गठन कर उसे तीन नगर निगमों में बांटा
स्वास्थ्य

तेलंगाना सरकार ने जीएचएमसी का पुनर्गठन कर उसे तीन नगर निगमों में बांटा

February 11, 2026
Next Post
विश्व धरोहर खजुराहो में 52वां खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से, शास्त्रीय सुरों से गुजेंगी मंदिरों की नगरी

विश्व धरोहर खजुराहो में 52वां खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से, शास्त्रीय सुरों से गुजेंगी मंदिरों की नगरी

ओडिशा: बीजद ने राज्यपाल से 13 सरकारी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति का आग्रह किया

ओडिशा: बीजद ने राज्यपाल से 13 सरकारी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति का आग्रह किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

RJD विधायक संगीता कुमारी, कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरभ और पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

RJD विधायक संगीता कुमारी, कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरभ और पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

October 14, 2025
इटावा लायन सफारी में विस्तार ,  21 हेक्टेयर क्षेत्र बढ़ा, पर्यटकों के अनुभव में होगा बड़ा बदलाव

इटावा लायन सफारी में विस्तार , 21 हेक्टेयर क्षेत्र बढ़ा, पर्यटकों के अनुभव में होगा बड़ा बदलाव

November 27, 2025
युगलपीठ ने पेड़ों की कटाई पर सख्ती दिखाई, शीर्ष अधिकारियों को तलब

युगलपीठ ने पेड़ों की कटाई पर सख्ती दिखाई, शीर्ष अधिकारियों को तलब

November 21, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
  • तमिलनाडु: बजट सत्र के बाद डीएमके शुरू करेगी सीट-शेयरिंग पर बातचीत, एमके स्टालिन जल्द बनाएंगे कमेटी
  • राजस्थान के दौसा में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक युवक घायल
  • ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करेगा यूपी का बजट, हर वर्ग का होगा विकास: डिप्टी सीएम ब्रजेश

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News