Thursday, February 12, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

बर्ड सेंट्रिक टूरिज्म के रूप में विकसित हो रहा सरिस्का टाइगर रिजर्व

Abhishek by Abhishek
February 12, 2026
Reading Time: 1 min read
0
बर्ड सेंट्रिक टूरिज्म के रूप में विकसित हो रहा सरिस्का टाइगर रिजर्व

जयपुर, 11 फरवरी राजस्थान के अलवर जिले को ऑल-सीजन टूरिज्म हब बनाने की
रणनीति के तहत सरिस्का और इसके आस-पास मौजूद झीलों व वेटलैंड्स को बर्ड सेंट्रिक टूरिज्म के रूप
में विकसित किया जा रहा है। सिलीसेढ़ झील को रामसर साइट घोषित किए जाने के बाद इस क्षेत्र में
प्रकृति और पक्षी प्रेमियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।
यह झील अब सिर्फ पिकनिक स्पॉट नहीं, बल्कि देशी-विदेशी प्रवासी पक्षियों का सुरक्षित ठिकाना बन
चुकी है। सिलीसेढ़ झील की सफलता से प्रेरित होकर प्रशासन सरिस्का के अन्य जलस्रोतों को भी रामसर
साइट का दर्जा दिलाने की दिशा में प्रयास कर रहा है, ताकि इन क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिले और
ईको-टूरिज्म को नया आयाम मिल सके। भरतपुर के केवलादेव घना पक्षी विहार की तरह सरिस्का को भी
बर्ड टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की योजना बनाई जा रही है।
सरिस्का के करना का बास, मंगलसर, मानसरोवर बांध, कांकबाड़ी फोर्ट के आसपास के वेटलैंड और
सिलीसेढ़ झील जैसे क्षेत्र तेजी से बर्ड वॉचिंग हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। सर्दियों में सरिस्का की सुंदरता
दोगुनी हो जाती है जब साइबेरिया, यूरोप और मध्य एशिया से आने वाले प्रवासी परिंदे यहां डेरा डालते
हैं। सुरक्षित वातावरण, शांत प्राकृतिक स्थलों और खाद्य की उपलब्धता के कारण यह क्षेत्र अब एक
संभावित ब्रीडिंग साइट के रूप में भी उभर रहा है। इससे न केवल पक्षियों की संख्या बढ़ रही है, बल्कि
पर्यटकों को बेहतर बर्ड साइटिंग का अनुभव भी मिल रहा है। सरिस्का में बाघों की बढ़ती संख्या ने जिस
तरह टाइगर टूरिज्म को मजबूती दी, उसी प्रकार परिंदों की बढ़ती मौजूदगी बर्ड सेंट्रिक टूरिज्म की दिशा
में नया द्वार खोल रही है। इससे बर्ड वॉचिंग, नेचर फोटोग्राफी और ईको-टूरिज्म के शौकीनों के लिए
सरिस्का एक आकर्षक विकल्प बनता जा रहा है। यह न सिर्फ पर्यटन सीजन को लंबा करेगा, बल्कि
स्थानीय रोजगार और पर्यटन गतिविधियों में भी बढ़ोतरी करेगा।
सिलीसेढ़ झील पर आयोजित होने वाला पहला बर्ड फेस्टिवल इस क्षेत्र की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण
है। सरिस्का और सिलीसेढ़ झील में लगभग 57 प्रवासी पक्षियों सहित 250 से अधिक प्रजातियों के पक्षी
देखे जाते हैं, जो इसे प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग बना देते हैं। बर्ड सेंट्रिक टूरिज्म के विकास के बाद सरिस्का
अब सिर्फ टाइगर रिजर्व नहीं, बल्कि एक मल्टी-डायमेंशनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है,
जहां जंगल, पक्षी और प्रकृति मिलकर अद्भुत अनुभव प्रदान करते हैं। अलवर का सरिस्का टाइगर रिजर्व
अब केवल बाघों के संरक्षण और टाइगर सफारी के लिए ही प्रसिद्ध नहीं रह गया है, बल्कि परिंदों की
दुनिया के लिए भी तेजी से एक नए आकर्षण केंद्र के रूप में उभर रहा है।

RELATED POSTS

जांजगीर-चांपा: बारातियों पर चढ़ा ट्रक, हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर

सीजीपीएससी-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

दिल्ली से भारत निर्वाचन आयोग की टीम आज पहुंचेगी चेन्नई

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

जांजगीर-चांपा: बारातियों पर चढ़ा ट्रक, हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर
स्वास्थ्य

जांजगीर-चांपा: बारातियों पर चढ़ा ट्रक, हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर

February 12, 2026
सीजीपीएससी-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को
स्वास्थ्य

सीजीपीएससी-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

February 12, 2026
दिल्ली से भारत निर्वाचन आयोग की टीम आज पहुंचेगी चेन्नई
स्वास्थ्य

दिल्ली से भारत निर्वाचन आयोग की टीम आज पहुंचेगी चेन्नई

February 12, 2026
राजस्थान में शादी से लौट रहे दोस्तों की कार हाइवे पर ट्रेलर में घुसी, छह की मौत
स्वास्थ्य

राजस्थान में शादी से लौट रहे दोस्तों की कार हाइवे पर ट्रेलर में घुसी, छह की मौत

February 12, 2026
पटना में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी को लगी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
स्वास्थ्य

पटना में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी को लगी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

February 12, 2026
चुनाव आयोग तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए करेगा एआई का इस्तेमाल
स्वास्थ्य

चुनाव आयोग तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए करेगा एआई का इस्तेमाल

February 12, 2026
Next Post
यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश, योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक;

यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश, योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक;

तेलंगाना में कड़ी सुरक्षा के बीच नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी

तेलंगाना में कड़ी सुरक्षा के बीच नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

हरियाणा DGP पर गिरी गाज: IPS अधिकारी पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद नया अपडेट

हरियाणा DGP पर गिरी गाज: IPS अधिकारी पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद नया अपडेट

October 14, 2025
आखिरी पल में हैवर्ट्ज का गोल, आर्सेनल आठ साल बाद काराबाओ कप फाइनल में पहुंचा

आखिरी पल में हैवर्ट्ज का गोल, आर्सेनल आठ साल बाद काराबाओ कप फाइनल में पहुंचा

February 6, 2026
कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर तोड़ रही है रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड , दो दिन में 100 करोड़ पार

कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर तोड़ रही है रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड , दो दिन में 100 करोड़ पार

October 8, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • जांजगीर-चांपा: बारातियों पर चढ़ा ट्रक, हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर
  • सीजीपीएससी-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को
  • दिल्ली से भारत निर्वाचन आयोग की टीम आज पहुंचेगी चेन्नई
  • राजस्थान में शादी से लौट रहे दोस्तों की कार हाइवे पर ट्रेलर में घुसी, छह की मौत

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News