Thursday, March 19, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home देश

बांग्लादेश: चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, एक बच्चे समेत पांच घायल

HARSH SEHRAWAT by HARSH SEHRAWAT
February 6, 2026
Reading Time: 1 min read
0
बांग्लादेश: चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, एक बच्चे समेत पांच घायल

ढाका, । बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के टेकनाफ उपजिला में अली खली रोहिंग्या कैंप इलाके में
चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय
मीडिया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

RELATED POSTS

घटते जन्मदर से घबराया चीन, महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा प्रोत्साहित: रिपोर्ट

मास्को: रूसी जनरल व्लादिमीर एलेक्सेयेव पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

यह घटना गुरुवार को रात करीब 8:30 बजे (स्थानीय समय) अली खली रोहिंग्या कैंप के कैंप-25 के ब्लॉक ए/04
में हुई। बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि टेक्नाफ मॉडल पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज
(ओसी) मोहम्मद सैफुल इस्लाम ने घटना की पुष्टि की है।

घायलों में दो रोहिंग्या और तीन बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे। चश्मदीदों के मुताबिक, गुरुवार रात अली खली
इलाके में एक ट्रक पर चुनाव प्रचार किया जा रहा था। वाहन के पास कई लोग जमा हो गए, तो कुछ हमलावरों ने
ट्रक पर गोलीबारी कर दी, जिससे पांच लोग घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया ने ढाका स्थित एक मानवाधिकार संगठन के हवाले से बताया कि 12 फरवरी को होने वाले चुनावों
से पहले बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा तेजी से बढ़ रही है। जनवरी 2026 में दिसंबर 2025 की तुलना में हताहतों
की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

संगठन ‘ऐन ओ सालिश केंद्र’ (एएसके) ने जनवरी में राजनीतिक हिंसा में वृद्धि की जानकारी साझा की। बताया
कि 75 घटनाओं में 616 लोग घायल हुए और 11 लोगों की मौत हुई। बांग्लादेश के एक अन्य प्रमुख दैनिक, द
डेली स्टार, ने बताया कि यह दिसंबर 2025 में हुई 18 घटनाओं की तुलना में एक बड़ी वृद्धि थी, जिसमें 268 लोग
घायल हुए थे और चार की मौत हुई थी।

निष्कर्षों से पता चला कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा और 22 जनवरी को प्रचार शुरू होने के बाद हिंसक
गतिविधियों में तेजी आई है।

एएसके ने बताया कि 21-31 जनवरी के बीच 49 हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें चार लोग मारे गए, जबकि 414 अन्य
घायल हो गए। ये वोटिंग डेट नजदीक आने के साथ स्पष्ट बढ़ती प्रवृत्ति को उजागर करता है।

अधिकार समूह ने दस्तावेजों के माध्यम से कहा कि बढ़ती राजनीतिक हिंसा के बीच पत्रकारों को भी निशाना बनाया
गया है; पिछले साल दिसंबर में 11 पत्रकारों को हमले का सामना करना पड़ा—यह संख्या जनवरी में बढ़करबढ़ती हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए, अधिकार समूह ने राजनीतिक दलों से संयम बरतने और अभियान के दौरान
शांति बनाए रखने का आग्रह किया। इसने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से नागरिकों की सुरक्षा करने और उनके
संवैधानिक अधिकारों को बनाए रखने का भी आह्वान किया।

ShareTweet
HARSH SEHRAWAT

HARSH SEHRAWAT

Related Posts

घटते जन्मदर से घबराया चीन, महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा प्रोत्साहित: रिपोर्ट
देश

घटते जन्मदर से घबराया चीन, महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा प्रोत्साहित: रिपोर्ट

February 6, 2026
मास्को: रूसी जनरल व्लादिमीर एलेक्सेयेव पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
देश

मास्को: रूसी जनरल व्लादिमीर एलेक्सेयेव पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

February 6, 2026
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता
देश

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

February 6, 2026
विदेश मंत्री जयशंकर ने वाशिंगटन में अपने समकक्ष मार्को रुबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की
देश

विदेश मंत्री जयशंकर ने वाशिंगटन में अपने समकक्ष मार्को रुबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की

February 6, 2026
अमेरिका के साथ तनातनी के बीच ईरान का दावा- सेना का ड्रोन समुद्र में मिशन पूरा करके लौटा
देश

अमेरिका के साथ तनातनी के बीच ईरान का दावा- सेना का ड्रोन समुद्र में मिशन पूरा करके लौटा

February 6, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ अमेरिका के 25 शहरों में हुए प्रदर्शन
देश

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ अमेरिका के 25 शहरों में हुए प्रदर्शन

February 6, 2026
Next Post
घटते जन्मदर से घबराया चीन, महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा प्रोत्साहित: रिपोर्ट

घटते जन्मदर से घबराया चीन, महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा प्रोत्साहित: रिपोर्ट

फिलीपीन में उष्णकटिबंधीय तूफान से चार की मौत, हजारों विस्थापित

फिलीपीन में उष्णकटिबंधीय तूफान से चार की मौत, हजारों विस्थापित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर में ब्रह्माकुमारी संस्थान के एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर में ब्रह्माकुमारी संस्थान के एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड का उद्घाटन किया

November 1, 2025
औरैया में किसान की हत्या का खुलासा, सेना में तैनात जवान गिरफ्तार

औरैया में किसान की हत्या का खुलासा, सेना में तैनात जवान गिरफ्तार

February 18, 2026
गौ संस्कृति के महत्व को प्रदर्शित करती है फ़िल्म गोदान : डॉ. राजकमल गुप्ता

गौ संस्कृति के महत्व को प्रदर्शित करती है फ़िल्म गोदान : डॉ. राजकमल गुप्ता

February 9, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
  • दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
  • नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
  • देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News