भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी तीसरी व अंतिम सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं, जिससे अब पार्टी ने कुल 101 सीटों के अपने दावेदारों की पूरी सूची पक्का कर ली है।
इस लिस्ट में एक प्रमुख बदलाव यह है कि भाजपा ने राघोपुर सीट से सतीश कुमार यादव को उम्मीदवार नामित किया है, जो कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सीधे मुकाबले के लिए उतारे गए हैं। तेजस्वी यादव इस सीट से पिछले चुनावों में लगातार चुनाव लड़ते रहे हैं और राघोपुर पर उनका मजबूत आधार माना जाता है।
तीसरी सूची में घोषित अन्य नाम इस प्रकार हैं:
रामनगर से नंदकिशोर राम
नरकटियागंज से संजय पांडेय
बगहा से राम सिंह
लौरिया से विनय बिहारी
नौतन से नारायण प्रसाद
चनपटिया से उमाकांत सिंह
हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान
कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह
चिरैया से लालबाबू प्रसाद
कोचाधामन से बीणा देवी
बायसी से विनोद यादव
बिहपुर से कुमार शैलेंद्र
पीरपैंती से मुरारी पासवान
रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह
मोहनिया से संगीता कुमारी
भभुआ से भरत बिंद
गोह से रणविजय सिंह
इस घोषणा के साथ भाजपा ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि वह विपक्ष के मजबूत चेहरे तेजस्वी यादव को चुनौती देने का इरादा रखती है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि राघोपुर में सतीश यादव को उतारना भाजपा की रणनीतिक चाल है, जिसका मकसद RJD की पकड़ को तोड़ना है।
चेहरा बदलने और टिकट वितरण में भाजपा ने इस बार कई बदलाव किए हैं कई पुराने विधायक इस सूची में नहीं हैं, और नए एवं स्थानीय नेताओं को अवसर दिया गया है।
अब बाकी राजनीतिक दलों, विशेषकर RJD, को इस घोषणा के बाद अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करनी है, ताकि चुनावी मुकाबला पूरी तरह से तैयार हो सके।












