Friday, March 20, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home Culture

भक्तों के लिए भगवान भीमशंकर का करुणामय रूप

Times News by Times News
July 18, 2025
Reading Time: 1 min read
0
भक्तों के लिए भगवान भीमशंकर का करुणामय रूप

देवाधिदेव महादेव के भीमशंकर ज्योतिर्लिंग को बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। यह ज्योतिर्लिंग भगवान शिव की शक्ति और उनके भक्तों के प्रति उनकी करुणा का प्रतीक है। यह ज्योतिर्लिंग इस बात का प्रतीक है कि सच्चे भक्तों की रक्षा के लिए भगवान शिव सदैव तत्पर रहते हैं। पुराणों,जनश्रुतियों,किंवदंतियों एवं विभिन्न विद्वानों के अनुसार तीन स्थानों पर भीमशंकर ज्योतिर्लिंग के बारे में मान्यता  है। महाराष्ट्र में पुणे के नजदीक सह्याद्रि पर्वत पर, उत्तराखंड के नैनीताल के उज्जनक नामक स्थान पर एवं असम (पूर्व में इसे कामरूप भी कहा जाता था) के कामरूप जिले में गौहाटी के समीप ब्रह्मपुर की पहाड़ी पर देवाधिदेव महादेव  के भीमशंकर ज्योतिर्लिंग के रुप में प्रतिष्ठित होने की मान्यता हैं।

RELATED POSTS

घटते जन्मदर से घबराया चीन, महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा प्रोत्साहित: रिपोर्ट

बांग्लादेश: चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, एक बच्चे समेत पांच घायल

मास्को: रूसी जनरल व्लादिमीर एलेक्सेयेव पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

कुंभकर्ण से भीमशंकर का संबंध

रावण के भाई कुंभकर्ण का पुत्र भीमा नामक राक्षस था । श्री शिवमहापुराण की कोटि रुद्र संहिता के अनुसार कुंभकर्ण ने सह्य नामक निर्जन पर्वत पर कर्कटी नामक राक्षसी के साथ व्यभिचार किया जिसके परिणामस्वरूप उसे  एक पुत्र  हुआ। जिसका जन्म कुम्भकर्ण की मृत्यु के तुरंत बाद ही  हुआ था। भीमा को जब पता चला कि भगवान् राम ने उसके पिता का वध किया था, तो अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने के लिए, भीमा ने कठोर तपस्या शुरू की और एक हजार वर्षों की तपस्या के वरदान स्वरूप उसने ब्रह्मा जी से अपार शक्तियां प्राप्त की। ब्रह्मा के वरदान से वह अजेय हो गया और देवताओं को कष्ट देने लगा। भीमा ने अपनी शक्ति के अहंकार में पृथ्वी के निवासियों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। उसने कई ऋषियों और साधु-संतों को परेशान किया। उसने यहां के शिवभक्त राजा कामरुपेश्वर को भयंकर कष्ट दिए और स्वयं को राजा घोषित कर दिया। उसके भय से देवता भगवान शिव की शरण में गए और उनसे प्रार्थना की कि वे इस संकट को समाप्त करें।
             इसी बीच भीमा ने एक स्थान पर जहां भक्त शिव की उपासना कर रहे थे, बहुत उत्पात मचाया, उसने भक्तों को शिव जी की पूजा करने से मना किया और स्वयं को पूज्य घोषित कर दिया। भक्तों ने जब उसकी बात मानने से इनकार कर दिया, तब क्रोधित होकर भीमा उन सबका नाश करने लगा। भगवान शिव ने जब भक्तों की पुकार सुनी, तो वे वहां प्रकट हुए। शिव और भीमा के बीच भयंकर युद्ध हुआ। यह युद्ध कई दिनों तक चला। फिर देवताओं की प्रार्थना पर  भगवान शिव ने भीमा का वध किया। भक्तों के अनुरोध पर  शिव जी ने उसी स्थान पर ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया। यही स्थान भीमशंकर ज्योतिर्लिंग के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

महाराष्ट्र के भीमशंकर

जनश्रुतियों के अनुसार  पूना के नजदीक भीमा नदी के उद्गम स्थल पर भगवान् शंकर ने त्रिपुरासुर का वध करने के बाद  विश्राम किया था। उस समय ‘भीमक’ नामक एक सूर्यवंशीय राजा यहाँ तपस्या करता था। राजा की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान् शिव ने उसे दर्शन दिए और उसकी प्रार्थना पर वे यहाँ दिव्य ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान होकर भीमशंकर के नाम से प्रसिद्ध हो गये।
          मराठी शिवलीलामृत, गुरुचरित्र, स्त्रोतरत्नाकर आदि ग्रन्थों में इस ज्योतिर्लिंग की महिमा का गान किया गया है। गंगाधर, रामदास, श्रीधरस्वामी, ज्ञानेश्वर आदि संत महात्माओं ने इस ज्योतिर्लिंग की महिमा का वर्णन किया है।  इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से सभी पापों का नाश होता है और भक्तों को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
            यह मंदिर नागर शैली में बनाया गया है, जो आमतौर पर उत्तरी भारत में पाई जाती है। मंदिर के स्तंभों और चौखटों पर देवी-देवताओं और मानव आकृतियों की नक्काशी की गई है। 18वीं शताब्दी में नाना फड़नवीस ने सभामंडप का निर्माण कराया था और शिखर का डिज़ाइन भी बनवाया था।

असम के भीमशंकर

श्री शिव महापुराण की कोटि रुद्र संहिता में भीमशंकर ज्योतिर्लिंग के वर्णन में कामरूप देश का उल्लेख आता है। प्राचीनकाल में असम को ही कामरूप कहा जाता था, इसलिए असम में गौहाटी के नजदीक कामरूप जिले में भी भगवान भीमशंकर ज्योतिर्लिंग बताया जाता है।

उत्तराखंड के भीमशंकर

        नैनीताल के पास उज्जनक में स्थित भीमशंकर मंदिर को मोटेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना है। इसे 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, यह वही स्थान है जहां महाभारत काल में गुरु द्रोणाचार्य ने पांडवों और कौरवों को शिक्षा दी थी।

भीम का शिवलिंग

भीम ने गुरु द्रोणाचार्य के आदेश पर यहां एक शिवलिंग की स्थापना की थी, जिसे भीमशंकर ज्योतिर्लिंग के रूप में जाना जाता है।
  श्री शिवमहापुराण के अनुसार, भीमशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजन करने से शिवभक्त अपने समस्त बुरे कर्मों से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त करता है। यहां सदैव शिव पार्वती का वास होता है।
ShareTweet
Times News

Times News

Related Posts

घटते जन्मदर से घबराया चीन, महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा प्रोत्साहित: रिपोर्ट
देश

घटते जन्मदर से घबराया चीन, महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा प्रोत्साहित: रिपोर्ट

February 6, 2026
बांग्लादेश: चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, एक बच्चे समेत पांच घायल
देश

बांग्लादेश: चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, एक बच्चे समेत पांच घायल

February 6, 2026
मास्को: रूसी जनरल व्लादिमीर एलेक्सेयेव पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
देश

मास्को: रूसी जनरल व्लादिमीर एलेक्सेयेव पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

February 6, 2026
जैकी श्रॉफ ने याद किए संगीत और सिनेमा के तीन दिग्गज, फैंस को यादों में डुबोया
Culture

जैकी श्रॉफ ने याद किए संगीत और सिनेमा के तीन दिग्गज, फैंस को यादों में डुबोया

February 6, 2026
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता
देश

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

February 6, 2026
विदेश मंत्री जयशंकर ने वाशिंगटन में अपने समकक्ष मार्को रुबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की
देश

विदेश मंत्री जयशंकर ने वाशिंगटन में अपने समकक्ष मार्को रुबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की

February 6, 2026
Next Post
वैश्विक राजनीति में नजरिया और भारत की बढ़ती ताकत

वैश्विक राजनीति में नजरिया और भारत की बढ़ती ताकत

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, बने अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, बने अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

धामी सरकार का अभियान तेज, शत्रु संपत्तियां होंगी कब्जा मुक्त

धामी सरकार का अभियान तेज, शत्रु संपत्तियां होंगी कब्जा मुक्त

February 17, 2026
व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, अफगान नागरिक के हमले में दो जवान घायल, एफबीआई जांच में जुटी

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, अफगान नागरिक के हमले में दो जवान घायल, एफबीआई जांच में जुटी

November 27, 2025
चीनी रोबोट को खुद का बताने वाले गलगोटिया विश्वविद्यालय को एआई समिट से बाहर किया गया

चीनी रोबोट को खुद का बताने वाले गलगोटिया विश्वविद्यालय को एआई समिट से बाहर किया गया

February 19, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
  • दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
  • नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
  • देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News