Sunday, March 22, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home Politics

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में नंदवंशी चेतना मंच के सैकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल

HARSH SEHRAWAT by HARSH SEHRAWAT
October 11, 2025
Reading Time: 1 min read
0
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में नंदवंशी चेतना मंच के सैकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल

भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना में आज आयोजित मिलन समारोह में नंदवंशी चेतना मंच के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए। इन सभी लोगों को बिहार के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और स्वागत किया।

RELATED POSTS

मधुर भंडारकर ने ;द वाइव्सकी शूटिंग पूरी की

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल में एसआईआर के खिलाफ ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई

पुणे में शहजाद पूनावाला की मां को कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कुमार ठाकुर, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी राजू कुमार ठाकुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेश कुमार देव, राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रविशंकर प्रसाद, वार्ड संघ प्रदेश अध्यक्ष गणेश कुमार चौधरी, बंगाल प्रभारी संचिता प्रमाणिक, आशीष रंजन, शाहिल राज यादव, गणेश चंद्रवंशी, ज्ञानगंगा फेडरेशन हिसुआ की सरस्वती कुमारी, सोनू कुमार ठाकुर, श्यामकिशोर ठाकुर, सतीश विधार्थी, झारखंड से संतोषी देवी, मृत्युंजय कुमार शामिल हैं। सैकड़ों नंदवंशी चेतना मंच के लोग शामिल हैं।

पार्टी में आए लोगों का स्वागत करते हुए बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि अति पिछड़ों का सम्मान भाजपा ही करती है। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि 1990 में पार्टी ने बुलाकर मुझे टिकट दिया और चुनाव लड़ाया; तब से आज तक मैं गया शहर का विधायक हूं।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमें जो सम्मान दिया वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। केंद्र सरकार में अभी 27 प्रतिशत ओबीसी कोटे से मंत्री हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही “सभी का साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। जब-जब समाज के अंतिम पायदान पर बैठे पिछड़ा, अति पिछड़ा, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति के लिए कोई बड़ा कदम उठाना जरूरी हुआ, तो भाजपा ने उसमें आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाई।

बिहारबक मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि भाजपा सदा आरक्षण के साथ खड़ी रही है। अति पिछड़ा आयोग के गठन की बात हो या इसके संवैधानिक दर्जा देने की बात हो। पिछड़ा वर्ग आयोग के पहले अध्यक्ष बिहार मुजफ्फरपुर से भगवान लाल सहनी को बनाने की बात हो, केंद्र की भाजपा मोदी सरकार ने अपने दायित्व को बखूबी निभाया।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार देकर अति पिछड़ा समाज को सम्मानित करने का काम किया है। अभी-अभी केंद्र की मोदी सरकार ने भारत रत्न, जननायक, गुदड़ी के लाल, कर्पूरी ठाकुर जी के नाम पर स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना में मदद की है।

उन्होंने विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार की एनडीए सरकार ने भी कई प्रकार की योजनाएं चलाकर अति पिछड़ों का कल्याण कर रही है।

ShareTweet
HARSH SEHRAWAT

HARSH SEHRAWAT

Related Posts

मधुर भंडारकर ने ;द वाइव्सकी शूटिंग पूरी की
Politics

मधुर भंडारकर ने ;द वाइव्सकी शूटिंग पूरी की

February 6, 2026
सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल में एसआईआर के खिलाफ ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई
Politics

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल में एसआईआर के खिलाफ ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई

February 6, 2026
पुणे में शहजाद पूनावाला की मां को कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Politics

पुणे में शहजाद पूनावाला की मां को कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

February 6, 2026
11 फरवरी को मुंबई को मिलेगा नया मेयर, महिला के लिए आरक्षित है यह सीट
Politics

11 फरवरी को मुंबई को मिलेगा नया मेयर, महिला के लिए आरक्षित है यह सीट

February 6, 2026
नोएडा में भी हालात बेहतर नहीं हैं।
Politics

नोएडा में भी हालात बेहतर नहीं हैं।

February 6, 2026
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, 12 घंटे से अधिक समय तक ट्रैफिक बंद
Politics

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, 12 घंटे से अधिक समय तक ट्रैफिक बंद

February 6, 2026
Next Post
बिहार चुनाव 2025: नीतीश कुमार को चुनाव से पहले बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व सांसद आरजेडी में शामिल

बिहार चुनाव 2025: नीतीश कुमार को चुनाव से पहले बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व सांसद आरजेडी में शामिल

बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन किया, दी श्रद्धांजलि

बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन किया, दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

जलालाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ ,  एक ढेर, दो फरार , RSS नेता के बेटे की हत्या से जुड़ा मामला

जलालाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ , एक ढेर, दो फरार , RSS नेता के बेटे की हत्या से जुड़ा मामला

November 27, 2025
दिवाली से पहले योगी सरकार का छात्रों को स्कॉलरशिप देने को लेकर आया नया अपडेट, मिला एक ओर मौका

दिवाली से पहले योगी सरकार का छात्रों को स्कॉलरशिप देने को लेकर आया नया अपडेट, मिला एक ओर मौका

October 10, 2025
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में नंदवंशी चेतना मंच के सैकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में नंदवंशी चेतना मंच के सैकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल

October 11, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
  • दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
  • नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
  • देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News