Thursday, February 12, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

भारतीय प्रवासी समुदाय पर केंद्रित एमएटीवी का प्रसारण लाइसेंस निरस्त

Abhishek by Abhishek
February 9, 2026
Reading Time: 1 min read
0
भारतीय प्रवासी समुदाय पर केंद्रित एमएटीवी का प्रसारण लाइसेंस निरस्त

लंदन, ब्रिटेन में मीडिया की निगरानी करने वाले निकाय ने भारतीय प्रवासी
समुदाय पर केंद्रित एमएटीवी का प्रसारण लाइसेंस नियामक शर्तों के उल्लंघन के कारण रद्द कर दिया है
और इस उपग्रह चैनल के प्रसारण को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
‘ऑफिस ऑफ कम्युनिकेशंस’ (ऑफकॉम) ने शुक्रवार को लाइसेंस रद्द करने का नोटिस जारी किया।
अगस्त 2024 से जारी एक जांच में यह निष्कर्ष निकाला कि ये लाइसेंस मिडलसेक्स ब्रॉडकास्टिंग
कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमबीसीएल) के पास ‘गलत तरीके से’ थे।
एक लाइसेंस ‘एमएटीवी नेशनल’ से जुड़ा था, जो हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, गुजराती और पंजाबी में भारतीय
कार्यक्रम प्रसारित करने वाली एक उपग्रह आधारित टेलीविजन सेवा है। दूसरा लाइसेंस एमएटीवी म्यूजिक
के लिए था, जो एक उपग्रह आधारित टेलीविजन सेवा है और कथित तौर पर निष्क्रिय पड़ी है।
ऑफकॉम ने एक बयान में कहा गया, ‘‘ब्रिटेन में, ब्रिटिश संसद द्वारा बनाए गए प्रसारण कानूनों में कहा
गया है कि प्रसारण लाइसेंस धारकों का लाइसेंस प्राप्त सेवाओं पर नियंत्रण होना चाहिए – जिसमें उनके
द्वारा दिखाए जाने वाले कार्यक्रमों पर संपादकीय निगरानी भी शामिल है।’’

RELATED POSTS

भरतपुर में लैब टेक्नीशियन 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जोधपुर में पटवारी 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सात साल से छलावा दे रहा 10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

‘ऑफकॉम’ ने कहा, ‘‘हमारी जांच से यह निष्कर्ष निकला कि एमएटीवी नेशनल और एमएटीवी म्यूजिक
सेवाओं के लाइसेंस धारक एमबीसीएल के पास एमएटीवी के आउटपुट को लेकर संपादकीय जिम्मेदारी
नहीं थी।
जांचकर्ताओं ने लाइसेंसधारक के अनुपालन संपर्क के रूप में पंजीकृत कुलदीप सिंह शेखावत से संपर्क
किया और पाया कि वे इसके साथ ही ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ द भारतीय जनता पार्टी-यूनाइटेड किंगडम’
(ओएफबीजेपी-यूके) के अध्यक्ष भी थे।
‘ऑफकॉम’ ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति को लाइसेंस रखने की अनुमति नहीं है यदि वह ऐसा
निकाय है जिसका नियंत्रण ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाता है जो किसी ऐसे निकाय का अधिकारी है
जिसका उद्देश्य पूर्णतः या मुख्यतः राजनीतिक प्रकृति का है।
एमएटीवी का मानना ​​है कि चैनल को बंद करने का निर्णय ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ है और उनका
दावा है कि ओएफबीजेपी-यूनाइटेड किंगडम एक राजनीतिक संस्था नहीं बल्कि एक सामाजिक संस्था है
जो भारतीय प्रवासी समुदाय के हितों का समर्थन करती है।
पिछले महीने समूह के आंतरिक पुनर्गठन के बाद ओएफबीजेपी के यूरोप प्रभारी कुलदीप सिंह शेखावत ने
कहा, ‘‘एमएटीवी नेशनल के प्रसारण का लाइसेंस एमबीसीएल के पास था। एमएटीवी म्यूजिक से कभी
प्रसारण नहीं हुआ।’’

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

भरतपुर में लैब टेक्नीशियन 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
स्वास्थ्य

भरतपुर में लैब टेक्नीशियन 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026
जोधपुर में पटवारी 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
स्वास्थ्य

जोधपुर में पटवारी 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026
सात साल से छलावा दे रहा 10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
स्वास्थ्य

सात साल से छलावा दे रहा 10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

February 12, 2026
राजस्थान बजट: 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, पर्यटन और स्वास्थ्य क्षेत्र में कई घोषणाएं
स्वास्थ्य

राजस्थान बजट: 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, पर्यटन और स्वास्थ्य क्षेत्र में कई घोषणाएं

February 12, 2026
राजस्थान के मौसम में बदलाव: बढ़ा तापमान, सर्दी धीरे-धीरे हुई कम
स्वास्थ्य

राजस्थान के मौसम में बदलाव: बढ़ा तापमान, सर्दी धीरे-धीरे हुई कम

February 12, 2026
कोरबा : भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, एकात्म मानववाद के विचारों को बताया मार्गदर्शक
स्वास्थ्य

कोरबा : भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, एकात्म मानववाद के विचारों को बताया मार्गदर्शक

February 12, 2026
Next Post
रूसी जनरल पर हमले को लेकर एक संदिग्ध हिरासत में : रूस

रूसी जनरल पर हमले को लेकर एक संदिग्ध हिरासत में : रूस

बिहार में अराजकता और अव्यवस्था की स्थिति काफी चिंताजनक: तेजस्वी यादव

बिहार में अराजकता और अव्यवस्था की स्थिति काफी चिंताजनक: तेजस्वी यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

हक को वीकेंड का फायदा, जटाधरा का शर्मनाक प्रदर्शन ,  जानें अन्य फिल्मों का भी हाल

हक को वीकेंड का फायदा, जटाधरा का शर्मनाक प्रदर्शन , जानें अन्य फिल्मों का भी हाल

November 10, 2025
मुरादाबाद में नए मतदाता बनने के लिए 98 हजार लोगों ने जमा किए फार्म छह

मुरादाबाद में नए मतदाता बनने के लिए 98 हजार लोगों ने जमा किए फार्म छह

February 9, 2026
राजधानी में एक अप्रैल से शुरू होगी ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’

राजधानी में एक अप्रैल से शुरू होगी ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’

February 11, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • भरतपुर में लैब टेक्नीशियन 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • जोधपुर में पटवारी 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • सात साल से छलावा दे रहा 10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
  • राजस्थान बजट: 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, पर्यटन और स्वास्थ्य क्षेत्र में कई घोषणाएं

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News