मंदसौर, प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद पंचायत
परिसर मंदसौर में मंगलवार को विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले
में कुल 115 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से 30 युवाओं का प्राथमिक रूप से चयन किया गया।
मेले का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धर्मेंद्र कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप
में किया। एसआईएस सुरक्षा भर्ती के अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले के पांचों विकासखंडों में मेले
का आयोजन पूर्ण होने के पश्चात सुरक्षा भर्ती में चयनित यूवाओ की संख्या पृथक से प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें
स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं से भी अवगत कराया गया।












