नई दिल्ली, 15 फरवरी के पावन अवसर पर आर्य समाज ग्रेटर कैलाश पार्ट-
1 में महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती का बोधोत्सव आर्य केंद्रीय सभा के प्रधान
जोगिंदर खट्टर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली की सभी आर्य समाजों के
मुख्य कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक शिखा राय और पार्षद अंजू मंडल ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन,
दलितोद्धार तथा महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए महर्षि दयानंद के विचारों को
स्मरण किया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार ने वैदिक शोध कार्यों पर विस्तार
से प्रकाश डाला, वहीं दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान धर्मपाल आर्य ने उपस्थित जनों को
आशीर्वचन दिए।
सभा का संचालन महामंत्री मुकेश आर्य ने किया। बोधोत्सव के अंतर्गत सर्वमंगल यज्ञ वैदिक विद्वान
वीरेंद्र विक्रम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। ग्रेटर कैलाश-I के प्रधान राजेंद्र वर्मा ने आर्य समाज द्वारा
किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी।












