विधानसभा चुनाव बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार जनसभा कर रहे हैं चुनाव के उपलक्ष में नीतीश कुमार नालंदा जिले के रामबाबू उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में जनसभा कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया ।
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने नालंदा में राजगीर क्रिकेट स्टेडियम के पवेलियन और क्रिकेट ग्राउंड का लोकार्पण किया इस अवसर पर 87 लाख खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर भी दिए गए ।
जनता को दिए संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा 2020 में साथ योजनाओं का शुभारंभ किया 10 लाख युवाओं को नौकरी दी और 10 लाख रोजगार की संख्या बढ़ाई और अब 40 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है इस तरह से अब तक 50 लाख युवाओं को रोजगार एवं नौकरियां दे चुके हैं अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार के बजट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है 2005 में स्थिति मात्र 28000 करोड़ का बजट था वर्ष 2006-7 में बजट 34 हजार करोड़ का कर दिया था , और आज स्थित है कि बिहार का बजट 316 लाख करोड़ से अधिक का बजट हो गया है ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा , प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था कोई दाएं बाएं नहीं हमेशा साथ रहेंगे बीच में जो हुआ था वह अब नहीं होगा हाल ही में सभी पंचायत में विवाह भवन बनाने के लिए कहीं करोड रुपए की राशि भी दी गई है ।
राज्य में वृद्धावस्था पेंशन 400 से बढ़कर 1100 कर दिया गया है हर घर बिजली पहुंचाने के बाद अब सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली फ्री कर दी गई है ।
बिजली फ्री करने के पश्चात सभी के घरों में सोलर लगाए जाएंगे इस दौरान मंच पर विराजमान सभी नेताओं को खड़ा करवरकर कहा कि सरकार सभी के घरों में सोलर लगवाएंगे और इससे ज्यादा फायदा होने वाला है लोगों को गर्मी और राहत मिलेगी ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्य मंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10000 की राशि महिलाओं को दी जा रही है और अब एक करोड़ महिलाओं को यह राशि दी गई है ।
हर घर की एक महिला को रोजगार के लिए राशि उपलब्ध कराई जाएगी इसकी तिथि निर्धारित कर दी गई है और जो महिला अच्छा रोजगार करेगी उन्हें 2 लाख तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी ।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार से काफी मदद मिल रहा है एक-एक चीज को आप लोग याद रखिएगा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा मौका मिलने पर नालंदा के लिए बहुत कार्य किया गया है और महिलाओं के लिए भी बहुत काम किया है बिहार आगे बढ़ रहा है












