देहरादून, 17 फरवरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के कैंट रोड से
सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित पांच किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी
दिखाकर रवाना किया। दौड़ में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और पर्यावरण संरक्षण के
प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और
पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। राज्य सरकार सड़क सुरक्षा और पर्यावरण
संरक्षण की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आमजन में
जागरूकता बढ़ती है और युवा पीढ़ी को सकारात्मक संदेश मिलता है।
पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के कैंट रोड से