Sunday, March 22, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने “डिजिटल उपनिवेशवाद” के प्रति चेताया, सरकारों से एआई विनियमन की अपील

HARSH SEHRAWAT by HARSH SEHRAWAT
February 19, 2026
Reading Time: 1 min read
0
मुख्य आर्थिक सलाहकार ने “डिजिटल उपनिवेशवाद” के प्रति चेताया, सरकारों से एआई विनियमन की अपील

ई दिल्ली, 18 फरवरी  केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने
डिजिटल उपनिवेशवाद के प्रति सचेत करते हुए बुधवार को कहा कि सरकार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)
के उपयोग की शर्तें निर्धारित करनी चाहिये। श्री नागेश्वरन ने यहां दलित इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड
इंडस्ट्री (डिक्की) के एक कार्यक्रम में कहा कि साल 2030 तक एआई के कारण वैश्विक सकल घरेलू
उत्पाद (जीडीपी) में 15.7 लाख करोड़ डॉलर की वृद्धि हो सकती है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि
इसका लाभ सबको समान रूप से मिले। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में एआई में असमानता स्पष्ट है।
मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि दुनिया भर में नीति निर्माताओं ने जहां इंतजार और सीमित
नियमन की नीति अपनायी हुई है, वहीं प्रौद्योगिकी के वास्तुकार समाज की संरचना तय कर रहे है।
उन्होंने कहा, “प्रौद्योगिकी की नीति केवल तकनीकी विशेषज्ञों के हाथों में नहीं छोड़ी जा सकती। सरकारों
और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सिर्फ अधिकार ही नहीं दायित्व भी है कि वे एआई के उपयोग की शर्तों को
निर्धारित करें।”

RELATED POSTS

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात

नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

उन्होंने कहा कि कुछ गिने-चुने देश एआई पेटेंट, सुपरकंप्यूटिंग क्षमता और निजी निवेश पर प्रभुत्व रखते
हैं। जिसे उभरता हुआ “एआई विभाजन” कहा जा रहा है, वह केवल तकनीकी क्षमता का नहीं , बल्कि
मानव गरिमा का सवाल है। उन्होंने कहा कि अगले एक-डेढ़ साल में लिये गये निर्णय यह तय करेंगे कि
एआई से कौन लाभान्वित होगा और इन प्रणालियों पर शासन कौन करेगा। भारत, अपने आकार,
लोकतांत्रिक परंपरा और डिजिटल अवसंरचना के साथ इन मानकों को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभा सकता है। वर्तमान परिस्थितियों को “डिजिटल उपनिवेशवाद” की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा
कि पिछले तीन दशकों में रैम और स्टोरेज की लागत घटने से कंप्यूटिंग तक पहुंच में तेजी से इजाफा
हुआ, लेकिन अब यह प्रवृत्ति उलट रही है। बड़ी कंपनियां प्रीमियम कीमत चुकाने में सक्षम हैं जिससे
विशेष चिप्स, उच्च-प्रदर्शन वाले जीपीयू और उन्नत प्रोसेसिंग इकाइयों का इस्तेमाल अत्याधुनिक एआई
मॉडलों के प्रशिक्षण के लिए हो रहा है और आम लोगों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। हार्डवेयर
निर्माता उत्पादन बढ़ाने के प्रति अनिच्छुक दिख रहे हैं।
उन्होंने सवाल किया, “क्या हम ऐसे युग में प्रवेश कर रहे हैं जहां क्लाउड कंप्यूटिंग के माध्यम से
कंप्यूटर तक पहुंच स्वामित्व का अधिकार नहीं बल्कि किराये की व्यवस्था बन जायेगी? यदि ऐसा है, तो
पूंजी-विहीन देशों, संस्थानों और व्यक्तियों का क्या होगा? क्या हम डिजिटल उपनिवेशवाद के नये रूप को
देखेंगे, जहां हार्डवेयर पर नियंत्रण रखने वाले ही हमारी अर्थव्यवस्था की “बौद्धिक परत” तक पहुंच
नियंत्रित करेंगे?” श्री नागेश्वरन ने कहा कि तकनीकी प्रगति हमेशा समावेशी प्रगति की गारंटी नहीं देती।
अमेरिका में 1980 और 90 के दशक में जैव-प्रौद्यौगिकी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आज
एआई में भी यही पैटर्न दिखाई देता है – स्वामित्व वाले मॉडल, स्वामित्व डेटा, कंप्यूटर अवसंरचना का
केंद्रीकरण, और अब ऊर्जा अवसंरचना में भी प्रवेश। यदि नीतिगत हस्तक्षेप नहीं हुआ, तो परिणाम भी
वैसे ही होंगे यानी सारा फायदा कंपनियों को होगा। उन्होंने कहा कि अभी एआई का तेज प्रसार मुफ्त या
सब्सिडी वाली पहुंच के कारण संभव हो रहा है। लेकिन जब ये कंपनियां राजस्व मॉडल की तरफ बढ़ेंगी
तब आम लोग तो दूर छोटे और मझौले उद्यम भी इससे वंचित रह जायेंगे। उन्होंने सवाल किया कि
क्या एआई केवल प्रीमियम सदस्यता वहन करने वालों तक सीमित रह जाएगा।

ShareTweet
HARSH SEHRAWAT

HARSH SEHRAWAT

Related Posts

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
स्वास्थ्य

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

February 28, 2026
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
स्वास्थ्य

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात

February 28, 2026
नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
स्वास्थ्य

नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

February 28, 2026
देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन
स्वास्थ्य

देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

February 28, 2026
‘वन्दे मातरम् : भारत का गौरव’ थीम पर पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) में सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रवाह- 2026’ का भव्य आयोजन
स्वास्थ्य

‘वन्दे मातरम् : भारत का गौरव’ थीम पर पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) में सांस्कृतिक उत्सव ‘प्रवाह- 2026’ का भव्य आयोजन

February 28, 2026
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में विकास की रफ्तार तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड
स्वास्थ्य

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में विकास की रफ्तार तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड

February 28, 2026
Next Post
शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी, प्रमुख सूचकांक एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी, प्रमुख सूचकांक एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

पहली छमाही में 73 प्रतिशत नियोक्ताओं की नए स्नातकों की भर्ती की योजनाः रिपोर्ट

पहली छमाही में 73 प्रतिशत नियोक्ताओं की नए स्नातकों की भर्ती की योजनाः रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात कहा 2 लाख तक की मिलेगी सहायता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात कहा 2 लाख तक की मिलेगी सहायता

October 6, 2025
पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

October 18, 2025
Devshayani Ekadashi

Devshayani Ekadashi मिथक और तथ्य जो सभी को जानना चाहिए

July 6, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
  • दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात
  • नगर निगम के 176 कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
  • देहदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘वरदान’ का समापन

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News