नोएडा, 15 फरवरी (वेब वार्ता)। विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक 11.56
किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर को स्वीकृति करने पर केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि
यह परियोजना नोएडा के विकास को और तेज करेगी। विधायक ने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना
में कुल आठ एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। इसकी अनुमानित लागत 2,254.35 करोड रुपये है।
परियोजना के स्वीकृति की तिथि से चार वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य तय गया है। यह विस्तार
कॉरिडोर वर्तमान मे नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन को बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो रेल
कॉरपोरेशन की ब्लू लाइन और मेजेंटा लाइन से सीधे जोड़ेगा। इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के
यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट, प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों तक निर्बाध, तेज और सुविधाजनक
कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत नोएडा और ग्रेटर नोएडा का कुल मेट्रो
नेटवर्क 61.62 किलोमीटर तक विस्तारित हो जाएगा। इससे क्षेत्र की शहरी गतिशीलता को नई दिशा
मिलेगी। सार्वजनिक परिवहन प्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी। इन क्षेत्रों को फायदा होगा यह कॉरिडोर
सेक्टर-44, 93, 96, 98, 105, 108 सहित कई आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों को लाभान्वित
करेगा। महामाया बालिका इंटर कॉलेज, पंचशील बालक इंटर कॉलेज, एडवांट बिजनेस पार्क (सैक्टर-
142) स्काईमार्क वन मॉल (सैक्टर-98), मॉल ऑफ नोएडा (सैक्टर-93) तथा एमिटी विश्वविद्यालय
सहित प्रमुख शैक्षणिक एवं संस्थागत परिसरों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी। इससे आईटी और
बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालयों में कार्यरत हजारों कर्मचारियों को प्रतिदिन सुगम आवागमन का
लाभ मिलेगा। सुरक्षित और सुलभ परिवहन सुविधा मिलेगा विधायक ने कहा कि परियोजना नोएडा के
समग्र विकास, ट्रैफिक जाम में कमी, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को
बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। मेट्रो विस्तार से कार्बन उत्सर्जन में कमी
आएगी। लोगों को सुरक्षित, सुलभ और समयबद्ध परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।












