Saturday, February 21, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

मैक्रां का एआई को जिम्मेदार बनाने पर बल , भारत के साथ सहयोग के विस्तार की इच्छा जताई

Abhishek by Abhishek
February 20, 2026
Reading Time: 1 min read
0
मैक्रां का एआई को जिम्मेदार बनाने पर बल , भारत के साथ सहयोग के विस्तार की इच्छा जताई

नई दिल्ली, 19 फरवरी  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को वैश्विक कृत्रिम
बुद्धिमत्ता दौड़ में डिजिटल सार्वजनिक मूलभूत ढांचों पर आधारित पहचान-पत्र, जनधन खातों , स्वास्थ्य
कार्ड और यूपीआई जैसी सुलभ डिजिटल भुगतान सुविधाओं का संदर्भ देते हुए प्रौद्योगिकी काे जन-जन
के लिए सुलभ बनाने के क्षेत्र में भारत की तारीफ की तथा एआई जैसी प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक
नियम-कायदे बनाने पर जोर दिया। श्री मैक्राें ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में गुरूवार को यहां
भारत एआई इम्पैक्ट समिट एवं प्रदर्शनी -2026 में हिस्सा लेते हुए कहा कि एआई को नवाचार और
रफ्तार के साथ साथ जिम्मेदार बनाने के लिए फ्रांस , यूरोप और भारत को मिल कर चलना चाहिए ।
उन्होंने पिछले साल पेरिस में आयोजित एआई सम्मेलन में एआई को विश्व समाज को मजबूत करने का
माध्यम बनाने के लिए भारत और फ्रांस की साझा पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि एक साल में ही
इसका असर दिखा है। उन्होंने फ्रांस में 15 साल तक के बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने की अपनी
सरकार की पहल को -‘सभ्यता से जुड़ा विषय’ बताया। उन्होंने एआई को नागरिकों पर केंद्रित बनाने के
लिए सरकारों और कंपनियों के बीच मजबूत भागीदारी पर बल दिया। मुंबई से हो कर दिल्ली पहुंच
फ्रांसिसी राष्ट्रपति ने अपने भाषण की शुरुआत मुंबई के रेहड़ी-पटरीवाले की कहानी से शुरू की जो दस
साल पहले बैंक खाता नहीं खोल पा रहा था क्योंकि उसके पास कोई पहचान या औपचारिक पता नहीं
था। आज उसका खाता है और वह बैंक खाते के जरिए देश भार के अपने ग्राहकों से निश्चिंत रूप से
डिजिटल भुगतान प्राप्त करता है। इसके माध्यम से उन्होंने भारत में 1.4 अरब लोगों की डिजिटल
पहचान प्रणाली खड़ी करने और उससे नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में उत्पन्न सुविधाओं के
विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे लोगों का दैनिक जीवन बदल गया है।
उन्होंने भारत को एक “सभ्यतागत शक्ति’ बताते हुए कहा कि भविष्य उन देशों का होगा जो ” नवाचार
को ज़िम्मेदारी के साथ, प्रौद्योगिकी को इंसानियत के साथ” जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने 1.4
अरब लोगों को डिजिटल अर्थव्यवस्था में जोड़कर कर वह कर दिखाया है जिसे दुनिया कभी नामुमकिन
कहती थी। उन्होंने कहा कि भारत अब भुगतान की एक ऐसी बुनियादी सुविधा का संचालन करता है जो
“हर महीने 20 अरब लेन-देन” का काम संभाती है और देश में “50 करोड़ डिजिटल हेल्थ कार्ड ” जारी
किये जा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, ” इसे इंडिया स्टैक- ओपन इंटरऑपरेबल सॉवरेन (सार्वजनिक
अवसंरचनात्क प्रणाली) कहते हैं और इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन इसी बारे में है। फ्रांसिसी राष्ट्रपति
ने कहा कि एआई को इंसानी तरक्की के लिए एक बदलाव लाने वाली ताकत के तौर पर लिया जाना
चाहिए। उन्होंने पिछले साल पेरिस में भारत और फ्रांस के सहयोग से आयोजित एआई एक्शन समिट का
जिक्र करते हुए उस सम्मेलन को प्रौद्योगिकी के लिये वैश्विक नियम तय करने में एक अहम मोड़
बताया। उन्होंने कहा कि पेरिस एआई सम्मेलन में ” हमने उन टेक्नोलॉजी के लिए एक वैश्विक
मार्गदर्शक सिद्धांत तय किया था जो हमारे समाज और हमारी अर्थव्यवस्था को बदल देंगें। हम कहते हैं
कि एआई मानवता को तेज़ी से नवाचार करने, स्वास्थ्य सुरक्षा, ऊर्जा, परिवहन सेवाओं, खेती और

RELATED POSTS

मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्‍यादा रहेगा असर

कर्नाटक सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार

सरकारी सेवाओं में मानव जाति की भलाई के लिए बदलाव लाने में मदद करेगा। हम दोनों इस क्रांति में
विश्वास करते हैं।”
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि एआई आज बड़ी रणनीतिक स्पर्धा का क्षेत्र गया है और “बड़ी प्रौद्योगिकी
कंपनियां और भी बड़ी हो गई हैं।” उन्होंने साथ में चेतावनी दी कि इस प्रौद्योगिकी के चलते शक्ति के
खतरनाक केंद्रीयकरण का खतरा भी बढ़ रहा है। श्री मैक्रों ने कहा कि भारत का “स्मॉल लैंग्वेज मॉडल्स”,
‘कार्य विशेष पर केंद्रित , स्मार्टफोन-रेडी एआई टूल्स पर जानबूझकर दांव लगाना और स्टार्टअप्स को कम
कीमत पर 38,000 जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स) की सुविधाएं देना एक अलग संप्रभु रणनीति का
उदाहरण है। भारत ने इस सोच को चुनौती दी कि एआई तो एक “एक ऐसा खेल है जिसे सिर्फ बड़े लोग
ही खेल सकते हैं।”
उन्होंने कहा कि एआई, जीपीयू, चिप्स अब भू-राजनीतिक और आर्थिक शब्दावली का हिस्सा बन गये हैं
और पेरिस एआई सम्मेलन के बाद से बड़ी टेक्नोलॉजी फर्मों के बीच शक्ति का केंद्रीयकरण और भी तेज
हो गया है।
श्री मैक्रों ने भारत, फ्रांस और यूरोप से “मानव -केंद्रित एआई” पर आधारित एक साझा रास्ता बनाने की
अपील की, जिसमें लोगों के अधिकारों की रक्षा हो, जो सबके लिए समान तरीके से सुलभ हो और रफ्तार
के लिए जिम्मेदारी को बलि पर न चढ़ाया जाए।उन्होंने कहा, ” एआई का भविष्य वे लोग बनाएंगे जो
नवाचार और ज़िम्मेदारी के साथ चलेंगे। भारत और फ्रांस मिलकर इस भविष्य को बनाने में मदद
करेंगे।” फ्रांसिसी राष्ट्रपति ने कहा “भारत और फ्रांस, यूरोप और हमारे उन भागीदारों के साथ, जो हमारे
तरीके में विश्वास करते हैं… उनका तरीका अलग हो सकता है।” उल्लेखनीय है कि पेरिस एआई एक्शन
समिट में अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने एआई कंपनियों पर किसी तरह के औपचारिक नियमन नियंत्रण के
सुझाव पर असहमति जताते हुए कहा कि था कि इससे इस नवाचार प्रभावित होगा। श्री मैक्राें ने कहा,
“एआई का भविष्य वे लोग बनाएंगे जो इनोवेशन और ज़िम्मेदारी, टेक्नोलॉजी को मानवता के साथ
जोड़ेंगे और भारत तथा फ्रांस इस भविष्य को बनाने में मदद करेंगे।” उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का
मकसद एआई के विकास की रफ़्तार को सिर्फ तेज़ करना नहीं था, बल्कि इस क्षेत्र में वैश्विक चर्चाओं को
ठोस आकार देना है और अब इस कहानी को बेहतर दिशा देनी है। उन्होंने एआई के क्षेत्र में फ्रांस-भारत
भागीदारी के विस्तार पर ज़ोर देते हुए कहा कि दोनों देशों की यह भागीदारी कूटनीति से आगे बढ़कर
ठोस सहयोग में बदल गई है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में स्वास्थ्य
क्षेत्र में एआई के लिए नया भारत– फ्रांस केंद्र इस भागीदारी का एक प्रतीक है। इसे सोरबोन यूनिवर्सिटी
और पेरिस ब्रेन इंस्टीट्यूट के साथ मिल कर स्थापित किया गया है। यह एआई-संचालित स्वास्थ्य सेवा
की संभावनाओं पर केंद्रित दुनिया के दो बड़े चिकित्सा और अनुसंधान संस्थानों को जोड़ता है।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्‍यादा रहेगा असर
स्वास्थ्य

मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्‍यादा रहेगा असर

February 21, 2026
कर्नाटक  सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप
स्वास्थ्य

कर्नाटक सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप

February 21, 2026
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार
स्वास्थ्य

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार

February 21, 2026
जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’
स्वास्थ्य

जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’

February 21, 2026
कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई
स्वास्थ्य

कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

February 21, 2026
कांग्रेस ने सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का आरोप, कसा तंज- 24 घंटे शराब की दुकानें
स्वास्थ्य

कांग्रेस ने सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का आरोप, कसा तंज- 24 घंटे शराब की दुकानें

February 21, 2026
Next Post
स्पाइसजेट इस साल अपने बेड़े में विमानों की संख्या दोगुना करेगी

स्पाइसजेट इस साल अपने बेड़े में विमानों की संख्या दोगुना करेगी

चावल, दालें मजबूत, गेहूं, चीनी नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़

चावल, दालें मजबूत, गेहूं, चीनी नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट पर एक्स को कार्रवाई का आदेश दिया।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट पर एक्स को कार्रवाई का आदेश दिया।

February 5, 2026
हक को वीकेंड का फायदा, जटाधरा का शर्मनाक प्रदर्शन ,  जानें अन्य फिल्मों का भी हाल

हक को वीकेंड का फायदा, जटाधरा का शर्मनाक प्रदर्शन , जानें अन्य फिल्मों का भी हाल

November 10, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 , दूसरे चरण में भागलपुर में मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 , दूसरे चरण में भागलपुर में मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

November 11, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्‍यादा रहेगा असर
  • कर्नाटक सोशल एक्टिविस्ट स्नेहमई कृष्णा गिरफ्तार, सरकारी अधिकारी के खिलाफ गलत कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप
  • तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, बोले-कमजोर हो गए हैं सीएम नीतीश कुमार
  • जबलपुर मंदिर हमले का भाजपा नेताओं ने जताया विरोध, बोले- ‘कुछ लोग माहौल खराब करने की कर रहे कोशिश’

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News