Thursday, February 19, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम का अभियान बहुत खराब रहा: पोंटिंग

Abhishek by Abhishek
February 19, 2026
0
मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम का अभियान बहुत खराब रहा: पोंटिंग

नई दिल्ली, 18 फरवरी (वेब वार्ता)। पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने आईसीसी टी20 विश्व कप से
ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद कहा कि यह बहुत खराब अभियान रहा और मौजूदा टीम में वह चमक
नहीं है जो वैश्विक टूर्नामेंट में पिछली टीमों में हुआ करती थी।
आईसीसी ‘रिव्यू’ में पोंटिंग ने कहा कि कागज पर यह टीम उन पिछली ऑस्ट्रेलियाई टीम जैसी
प्रभावशाली नहीं दिखती जिन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में दबदबा बनाया था।
पोंटिंग ने कहा, ‘‘जब आप इस ऑस्ट्रेलियाई टीम को कागज पर देखते हैं, तो उसमें वह आभा नजर नहीं
आती जो कई अन्य ऑस्ट्रेलियाई टीम में आईसीसी टूर्नामेंट और विश्व कप से पहले दिखाई देती थी। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘इन टूर्नामेंटों में आगे बढ़ने और जीतने के लिए आपके सर्वश्रेष्ठ और सबसे अनुभवी
खिलाड़ियों को बड़े मौकों पर प्रदर्शन करना होता है। ऑस्ट्रेलिया को वह प्रदर्शन नहीं मिला। ’’
पूर्व कप्तान ने शीर्ष क्रम के निराशाजनक प्रदर्शन की ओर इशारा किया जिसमें तीसरे नंबर पर कैमरन
ग्रीन और चौथे नंबर पर टिम डेविड शामिल थे। साथ ही श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम ने आखिरी
ओवरों में 20 रन पर छह विकेट गंवा दिए।
ऑस्ट्रेलिया सुपर आठ में जगह बनाने में विफल रहा क्योंकि उसे जिम्बाब्वे से 23 रन की उलटफेर भरी
हार का सामना करना पड़ा। पोंटिंग का मानना है कि इसी हार ने उनका अभियान लगभग खत्म कर
दिया।

RELATED POSTS

शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन

बंगलादेश के नये विदेश मंत्री बने खलीलुर रहमान: अराकान कॉरिडोर पर संकेत?

खुद की गाड़ी में ही चलेंगे प्रधानमंत्री रहमान, अपने पैसों से भरवायेंगे पेट्रोल

उन्होंने कहा, ‘‘यह सचमुच बहुत खराब अभियान रहा। जिस तरह वे जिम्बाब्वे से हारे, यह वही मैच होगा
जिसे वे याद करेंगे और सोचेंगे कि इसी मैच से हमारा विश्व कप खत्म हो गया। ’’
ऑस्ट्रेलिया का अभियान चोटों की चिंता से शुरू हुआ। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस बाहर हो गए थे
जबकि टिम डेविड शुरुआत में उपलब्ध नहीं थे। हालांकि पोंटिंग का मानना है कि जिम्बाब्वे से मिली हार
ही सबसे ज्यादा खलेगी।
पोंटिंग ने स्वीकार किया कि उन्हें उम्मीद थी कि श्रीलंका को उसके घरेलू मैदान पर हराना कठिन होगा
और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने के उनके तरीके की सराहना की।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा था कि श्रीलंका को घर में हराना मुश्किल होगा, और वही हुआ। वे ऑस्ट्रेलिया
के खिलाफ बहुत अच्छा खेले। उस स्कोर का पीछा करना कभी आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने
बेहतरीन तरीके से लक्ष्य हासिल किया। ’’
पोंटिंग ने कहा कि पूर्व खिलाड़ी निराश जरूर हैं, लेकिन वे मौजूदा टीम की आलोचना नहीं करते।
उन्होंने कहा, ‘‘एक पूर्व खिलाड़ी के तौर पर हम उनके हारने पर मौजूदा खिलाड़ियों की आलोचना नहीं
करते या उनके बारे में नकारात्मक बातें नहीं कहते। हम सिर्फ अपनी टीम को अच्छा करते देखना चाहते
हैं। दुर्भाग्य से पिछले कुछ हफ्तों में ऐसा नहीं हुआ और यह बात उस टीम को स्वीकार करनी होगी। ’’
पोंटिंग ने इस सुझाव को भी खारिज किया कि ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप को प्राथमिकता नहीं देता और
कहा कि आईसीसी खिताब जीतना ही लक्ष्य होता है।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन
स्वास्थ्य

शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन

February 19, 2026
बंगलादेश के नये विदेश मंत्री बने खलीलुर रहमान: अराकान कॉरिडोर पर संकेत?
स्वास्थ्य

बंगलादेश के नये विदेश मंत्री बने खलीलुर रहमान: अराकान कॉरिडोर पर संकेत?

February 19, 2026
खुद की गाड़ी में ही चलेंगे प्रधानमंत्री रहमान, अपने पैसों से भरवायेंगे पेट्रोल
स्वास्थ्य

खुद की गाड़ी में ही चलेंगे प्रधानमंत्री रहमान, अपने पैसों से भरवायेंगे पेट्रोल

February 19, 2026
डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे के महत्व पर जोर देने के लिए अमेरिका मॉरीशस वार्ता
स्वास्थ्य

डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे के महत्व पर जोर देने के लिए अमेरिका मॉरीशस वार्ता

February 19, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम को ‘बीबीसी स्टार परफॉर्मर्स ऑफ द ईयर 2025’ सम्मान
स्वास्थ्य

भारतीय महिला कबड्डी टीम को ‘बीबीसी स्टार परफॉर्मर्स ऑफ द ईयर 2025’ सम्मान

February 19, 2026
अरुंधति के चार विकेट से पता चलता है कि वह कितनी मेहनती हैं: आविष्कार साल्वी
स्वास्थ्य

अरुंधति के चार विकेट से पता चलता है कि वह कितनी मेहनती हैं: आविष्कार साल्वी

February 19, 2026
Next Post
अरुंधति के चार विकेट से पता चलता है कि वह कितनी मेहनती हैं: आविष्कार साल्वी

अरुंधति के चार विकेट से पता चलता है कि वह कितनी मेहनती हैं: आविष्कार साल्वी

भारतीय महिला कबड्डी टीम को ‘बीबीसी स्टार परफॉर्मर्स ऑफ द ईयर 2025’ सम्मान

भारतीय महिला कबड्डी टीम को ‘बीबीसी स्टार परफॉर्मर्स ऑफ द ईयर 2025’ सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

अमित शाह ने आत्मविश्वास के साथ दावा किया था कि बिहार में एनडीए की शानदार और ऐतिहासिक जीत होगी

अमित शाह ने आत्मविश्वास के साथ दावा किया था कि बिहार में एनडीए की शानदार और ऐतिहासिक जीत होगी

November 14, 2025
राजस्थान के मौसम में बदलाव: बढ़ा तापमान, सर्दी धीरे-धीरे हुई कम

राजस्थान के मौसम में बदलाव: बढ़ा तापमान, सर्दी धीरे-धीरे हुई कम

February 12, 2026
रूसी जनरल पर हमले को लेकर एक संदिग्ध हिरासत में : रूस

रूसी जनरल पर हमले को लेकर एक संदिग्ध हिरासत में : रूस

February 9, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन
  • बंगलादेश के नये विदेश मंत्री बने खलीलुर रहमान: अराकान कॉरिडोर पर संकेत?
  • खुद की गाड़ी में ही चलेंगे प्रधानमंत्री रहमान, अपने पैसों से भरवायेंगे पेट्रोल
  • डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे के महत्व पर जोर देने के लिए अमेरिका मॉरीशस वार्ता

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News