27 फरवरी नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा दिल्ली प्रदेश के
प्रभारी कर्म सिंह कर्मा को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सफाई आयोग का सदस्य मनोनीत किए जाने
पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल गिहारा अपनी पूरी प्रदेश टीम के साथ आयोग के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे
और फूलमाला व पगड़ी पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मोहनलाल गिहारा ने
कहा कि यह पूरे समाज के लिए गर्व का क्षण है और मोदी सरकार अनुसूचित जाति समाज के लोगों
को सम्मानपूर्वक बड़े पदों पर स्थान दे रही है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रूपेश मेहरा, कार्यालय मंत्री
सुमेश लिलोठिया, मीडिया प्रभारी राजू चंदेल, हेमंत धनवाड़िया, शिवा टॉक, ज्योति बडीवाल, लीला
बहन, मनोज कुमार, महिपाल बिड़लन, माधव प्रसाद, गौरव असोलिया और प्रमिला टॉक सहित अनेक
पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मनोनीत सदस्य कर्म सिंह कर्मा ने कहा कि उनकी
पहली प्राथमिकता दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में कार्यरत कच्चे सफाई कर्मचारियों को
स्थायी कराना, दिल्ली नगर निगम व अन्य निकायों में नई भर्तियां सुनिश्चित करना और देशभर के
सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़कर उन्हें उनका हक दिलाना होगी।र्य जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा दिल्ली प्रदेश के
प्रभारी कर्म सिंह कर्मा को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सफाई आयोग का सदस्य मनोनीत किए जाने
पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल गिहारा अपनी पूरी प्रदेश टीम के साथ आयोग के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे
और फूलमाला व पगड़ी पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मोहनलाल गिहारा ने
कहा कि यह पूरे समाज के लिए गर्व का क्षण है और मोदी सरकार अनुसूचित जाति समाज के लोगों
को सम्मानपूर्वक बड़े पदों पर स्थान दे रही है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रूपेश मेहरा, कार्यालय मंत्री
सुमेश लिलोठिया, मीडिया प्रभारी राजू चंदेल, हेमंत धनवाड़िया, शिवा टॉक, ज्योति बडीवाल, लीला
बहन, मनोज कुमार, महिपाल बिड़लन, माधव प्रसाद, गौरव असोलिया और प्रमिला टॉक सहित अनेक
पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मनोनीत सदस्य कर्म सिंह कर्मा ने कहा कि उनकी
पहली प्राथमिकता दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में कार्यरत कच्चे सफाई कर्मचारियों को
स्थायी कराना, दिल्ली नगर निगम व अन्य निकायों में नई भर्तियां सुनिश्चित करना और देशभर के
सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़कर उन्हें उनका हक दिलाना होगी।