Saturday, February 7, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

रूस ने अंतिम परमाणु हथियार संधि की अवधि समाप्त होने पर खेद जताया, ट्रंप नयी संधि के इच्छुक

Abhishek by Abhishek
February 6, 2026
Reading Time: 1 min read
0
रूस ने अंतिम परमाणु हथियार संधि की अवधि समाप्त होने पर खेद जताया, ट्रंप नयी संधि के इच्छुक

मॉस्को, 06 फरवरी (वेव वार्ता)। रूस और अमेरिका के बीच शेष परमाणु हथियार नियंत्रण संधि की अवधि समाप्त
होने पर क्रेमलिन ने बृहस्पतिवार को खेद जताया, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इसके
मौजूदा प्रावधानों को बनाए रखने के पक्ष में नहीं हैं और एक नयी तथा बेहतर संधि चाहते हैं।

RELATED POSTS

यूक्रेन वार्ता के बाद अमेरिका और रूस फिर से सैन्य संवाद शुरू करने पर सहमत

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दिसंबर में दोषी ठहराए जाने के बाद सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।

फिलीपीन में उष्णकटिबंधीय तूफान से चार की मौत, हजारों विस्थापित

इस संधि के समाप्त होने से आधी सदी से अधिक समय में पहली बार दुनिया के दो सबसे बड़े परमाणु हथियार
भंडार रखने वाले देखों पर कोई सीमा नहीं रह गई है, जिससे बिना नियंत्रण के परमाणु हथियारों की दौड़ शुरू होने
की आशंका बढ़ गई है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले वर्ष कहा था कि यदि वॉशिंगटन भी सहमत हो तो रूस एक वर्ष तक और
संधि की सीमाओं का पालन करने के लिए तैयार है। हालांकि, ट्रंप ने इस प्रस्ताव को नजरअंदाज किया और कहा
कि वह चीन को भी किसी नयी संधि में शामिल करना चाहते हैं। इसे बीजिंग पहले ही खारिज कर चुका है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “न्यू स्टार्ट (अमेरिका द्वारा खराब तरीके से बातचीत के
बाद की गई संधि, जिसका गंभीर उल्लंघन किया जा रहा है) को बढ़ाने के बजाय हमें अपने परमाणु विशेषज्ञों को
एक नयी, बेहतर और आधुनिक संधि पर काम करने देना चाहिए, जो लंबे समय तक टिक सके।”

क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि पुतिन ने बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ इस
संधि की समाप्ति पर चर्चा की। उन्होंने अमेरिका द्वारा संधि बढ़ाने के रूसी प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया न देने का
उल्लेख करते हुए कहा कि रूस “सुरक्षा स्थिति के गहन विश्लेषण के आधार पर संतुलित और जिम्मेदार तरीके से कार्रवाई
करेगा।”

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि मॉस्को संधि की अवधि समाप्त होने को “नकारात्मक” रूप में देखता
है और इस पर खेद जताता है। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों के मामले में रूस स्थिरता को लेकर “जिम्मेदार और संतुलित
दृष्टिकोण” बनाए रखेगा, हालांकि वह मुख्य रूप से अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखेगा।

पेस्कोव ने यह भी कहा कि “यदि हमें रचनात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो हम निश्चित रूप से संवाद करेंगे।”

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि संधि के समाप्त होने के बाद मॉस्को “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित अतिरिक्त
खतरों का मुकाबला करने हेतु निर्णायक सैन्य-तकनीकी कदम उठाने के लिए तैयार” रहेगा।

इस बीच, न्यू स्टार्ट संधि की अवधि समाप्त होने के बावजूद, अमेरिका और रूस ने बृहस्पतिवार को उच्चस्तरीय
सैन्य संवाद दोबारा शुरू करने पर सहमति जताई।

यूरोप में अमेरिकी सैन्य कमान ने बताया कि यह सहमति अबू धाबी में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक
के बाद बनी। यह संवाद 2021 में उस समय निलंबित कर दिया गया था, जब फरवरी 2022 में यूक्रेन में रूसी
सैनिकों की तैनाती से पहले मॉस्को और वॉशिंगटन के संबंधों में भारी तनाव आ गया था।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

यूक्रेन वार्ता के बाद अमेरिका और रूस फिर से सैन्य संवाद शुरू करने पर सहमत
स्वास्थ्य

यूक्रेन वार्ता के बाद अमेरिका और रूस फिर से सैन्य संवाद शुरू करने पर सहमत

February 6, 2026
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दिसंबर में दोषी ठहराए जाने के बाद सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।
स्वास्थ्य

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दिसंबर में दोषी ठहराए जाने के बाद सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।

February 6, 2026
फिलीपीन में उष्णकटिबंधीय तूफान से चार की मौत, हजारों विस्थापित
स्वास्थ्य

फिलीपीन में उष्णकटिबंधीय तूफान से चार की मौत, हजारों विस्थापित

February 6, 2026
नए साल में 20 से अधिक नए डिवाइस पेश करेगी एप्पल
स्वास्थ्य

नए साल में 20 से अधिक नए डिवाइस पेश करेगी एप्पल

February 6, 2026
घोसी विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
Health

घोसी विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

November 20, 2025
दिल्ली–NCR में वायु प्रदूषण संकट पर सुप्रीम कोर्ट की गंभीर चिंता
देश

दिल्ली–NCR में वायु प्रदूषण संकट पर सुप्रीम कोर्ट की गंभीर चिंता

November 14, 2025
Next Post
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दिसंबर में दोषी ठहराए जाने के बाद सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दिसंबर में दोषी ठहराए जाने के बाद सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।

यूक्रेन वार्ता के बाद अमेरिका और रूस फिर से सैन्य संवाद शुरू करने पर सहमत

यूक्रेन वार्ता के बाद अमेरिका और रूस फिर से सैन्य संवाद शुरू करने पर सहमत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा दो युवराजों ने झूठे वादों की दुकान खोल रखी है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा दो युवराजों ने झूठे वादों की दुकान खोल रखी है

October 30, 2025
Himachal Pradesh

Himachal Pradesh में भारी बारिश और बादल फटने से 63 लोगों की मौत, 40 लापता

July 6, 2025
फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ नौ फरवरी को खुलेगा

फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ नौ फरवरी को खुलेगा

February 6, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • यूक्रेन वार्ता के बाद अमेरिका और रूस फिर से सैन्य संवाद शुरू करने पर सहमत
  • राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दिसंबर में दोषी ठहराए जाने के बाद सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।
  • रूस ने अंतिम परमाणु हथियार संधि की अवधि समाप्त होने पर खेद जताया, ट्रंप नयी संधि के इच्छुक
  • फिलीपीन में उष्णकटिबंधीय तूफान से चार की मौत, हजारों विस्थापित

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News