Tuesday, February 24, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

लश्कर की नई आतंकी चाल बेनकाब: पर्दे के पीछे था बांग्लादेश में बैठा हैंडलर शब्बीर, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

Abhishek by Abhishek
February 23, 2026
Reading Time: 1 min read
0
लश्कर की नई आतंकी चाल बेनकाब: पर्दे के पीछे था बांग्लादेश में बैठा हैंडलर शब्बीर, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली, 22 फरवरी  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है।
पुलिस ने आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। छह संदिग्धों को तमिलनाडु और दो को पश्चिम
बंगाल से पकड़ा गया। इनपर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी
संगठनों के इशारे पर भारत में एक बड़ी आतंकी साजिश रचने का आरोप है। इन संदिग्धों के पास से
कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल
सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई बड़े खुलासे
किए हैं।
स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी, प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया, 'स्पेशल सेल की एक टीम ने एक
मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया जिसे बांग्लादेश में बैठे लश्कर के एक हैंडलर हैंडल कर रहा था। 7 फरवरी
को, दिल्ली में कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन और आस-पास के कुछ मेट्रो स्टेशनों पर खंभों पर देश
विरोधी पोस्टर चिपकाए गए थे। सीआईएसएफ ने इस पर ध्यान दिया और दिल्ली पुलिस की मेट्रो
यूनिट को इसकी जानकारी दी। दिल्ली पुलिस मेट्रो यूनिट ने पोस्टर लगाने वालों की पहचान की और
उनके रूट का पता लगाया। वे इस नतीजे पर पहुंचे कि ये लोग पश्चिम बंगाल, कोलकाता से आए थे

RELATED POSTS

इनकी कृपा से स्वयं में भगवान देते हैं दर्शन, ऐसे होता है एहसास

पुष्प विहार वार्ड में 5.20 करोड़ के विकास कार्य शुरू

जेएनयू छात्र संघ के प्रदर्शन के चलते सामान्य छात्र प्रभावितः एबीवीपी

और वे वापस कोलकाता चले गए थे। स्पेशल सेल की टीम कोलकाता गई। लोकल पुलिस की मदद
से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक उमर फारूक की हुई था, जो मालदा का रहने वाला
है और दूसरी गिरफ्तारी रोबिल उल इस्लाम की हुई थी, जो बांग्लादेश का रहने वाला है।
उन्होंने आगे बताया, गिरफ्तार किए गए आरोपियो ने कि दिल्ली में कई जगहों पर भारत विरोधी
पोस्टर लगाए गए थे, जिन पोस्टरों में आतंकवादियों की झलक थी, वे इन दोनों ने लगाए थे। बाद
में, पूछताछ और जांच से पता चला कि उन्हें बांग्लादेश से शब्बीर अहमद लोन डायरेक्शन दे रहा था।
शब्बीर अहमद लोन 2007 के दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल केस का दोषी आतंकवादी है। वह एक बड़े
पॉलिटिकल लीडर को मारने के लिए आया था और पकड़ा गया। वह कई वर्षों तक जेल में रहा और
अपनी सजा पूरी करने के बाद, वह 2018-19 में कहीं बांग्लादेश भाग गया और उसने अपना मॉड्यूल
फिर से शुरू कर दिया। वह गंदेरबल, कश्मीर का रहने वाला है।
प्रमोद कुमार कुशवाहा ने जानकारी दी, शुरुआती जांच से पता चला है कि बांग्लादेश जाने के बाद वह
लश्कर की लीडरशिप से फिर से जुड़ गया और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपना
संगठन फिर से बनाया। उसने अपने आदमियों को फिर से इकट्ठा किया। उसने शुरू में उमर फारूक
से कॉन्टैक्ट किया, जो उससे मिलने बांग्लादेश गया था और उसने उमर फारूक को ये पोस्टर
चिपकाने और भारत में कुछ सेंसिटिव जगहों पर रेकी करने का काम दिया था। इसके बाद, उन्हें
किराए पर एक अपार्टमेंट लेने का भी काम दिया गया, जिसे छिपने की जगह के तौर पर इस्तेमाल
किया जा सके। छह बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया जो तमिलनाडु में रह रहे थे। हमारी टीम
तमिलनाडु गई और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

इनकी कृपा से स्वयं में भगवान देते हैं दर्शन, ऐसे होता है एहसास
स्वास्थ्य

इनकी कृपा से स्वयं में भगवान देते हैं दर्शन, ऐसे होता है एहसास

February 23, 2026
पुष्प विहार वार्ड में 5.20 करोड़ के विकास कार्य शुरू
स्वास्थ्य

पुष्प विहार वार्ड में 5.20 करोड़ के विकास कार्य शुरू

February 23, 2026
जेएनयू छात्र संघ के प्रदर्शन के चलते सामान्य छात्र प्रभावितः एबीवीपी
स्वास्थ्य

जेएनयू छात्र संघ के प्रदर्शन के चलते सामान्य छात्र प्रभावितः एबीवीपी

February 23, 2026
प्रधानमंत्री ने एक ही परियोजना का कई बार उद्घाटन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया : सौरभ
स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री ने एक ही परियोजना का कई बार उद्घाटन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया : सौरभ

February 23, 2026
एबीवीपी ने जेएनयू प्रशासन और छात्र संघ के बीच साठगांठ का आरोप लगाया
स्वास्थ्य

एबीवीपी ने जेएनयू प्रशासन और छात्र संघ के बीच साठगांठ का आरोप लगाया

February 23, 2026
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जाम से राहत मिलेगी : मनोहर लाल
स्वास्थ्य

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जाम से राहत मिलेगी : मनोहर लाल

February 23, 2026
Next Post
प्रधानमंत्री ने एक ही परियोजना का कई बार उद्घाटन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया : सौरभ

प्रधानमंत्री ने एक ही परियोजना का कई बार उद्घाटन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया : सौरभ

जेएनयू छात्र संघ के प्रदर्शन के चलते सामान्य छात्र प्रभावितः एबीवीपी

जेएनयू छात्र संघ के प्रदर्शन के चलते सामान्य छात्र प्रभावितः एबीवीपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

घटते जन्मदर से घबराया चीन, महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा प्रोत्साहित: रिपोर्ट

घटते जन्मदर से घबराया चीन, महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा प्रोत्साहित: रिपोर्ट

February 6, 2026
रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘ईथा’ के लिए बढ़ाया वज़न और बनाई दमदार बॉडी

रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘ईथा’ के लिए बढ़ाया वज़न और बनाई दमदार बॉडी

February 6, 2026
अमेरिका के साथ तनातनी के बीच ईरान का दावा- सेना का ड्रोन समुद्र में मिशन पूरा करके लौटा

अमेरिका के साथ तनातनी के बीच ईरान का दावा- सेना का ड्रोन समुद्र में मिशन पूरा करके लौटा

February 6, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कांग्रेस नेतृत्व ने असम में सीट-शेयरिंग अरेंजमेंट पर अपना स्टैंड बदल दिया : अखिल गोगोई

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • इनकी कृपा से स्वयं में भगवान देते हैं दर्शन, ऐसे होता है एहसास
  • पुष्प विहार वार्ड में 5.20 करोड़ के विकास कार्य शुरू
  • जेएनयू छात्र संघ के प्रदर्शन के चलते सामान्य छात्र प्रभावितः एबीवीपी
  • प्रधानमंत्री ने एक ही परियोजना का कई बार उद्घाटन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया : सौरभ

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News