Saturday, February 21, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

शाकिब अल हसन के ख़िलाफ चल रहे क़ानूनी मामलों को तेज़ी से सुलझाना चाहते हैं बंगलादेश के नए खेल मंत्री

Abhishek by Abhishek
February 19, 2026
Reading Time: 1 min read
0
शाकिब अल हसन के ख़िलाफ चल रहे क़ानूनी मामलों को तेज़ी से सुलझाना चाहते हैं बंगलादेश के नए खेल मंत्री

RELATED POSTS

दिल्ली: अदालत ने हिरासत में मौत के मामले में पीड़िता की याचिका पर कुलदीप सेंगर का पक्ष जानना

अब कार्यक्रम के दौरान गुलदस्ता और स्मृति चिह्न नहीं लेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान

‘वंदे मातरम’ विवाद पर शशि थरुर………देशभक्ति दिल से होती, कानून बनाकर मजबूर नहीं करना चाहिए

ढाका, 18 फरवरी  बंगलादेश के नवनियुक्त खेल मंत्री अमीनुल हक ने साफ किया है कि
सरकार शाकिब अल हसन और मशरफ़े मुर्तज़ा के ख़िलाफ चल रहे क़ानूनी मामलों को तेज़ी से सुलझाना
चाहती है। बंगलादेश की सरकार चाहती है कि आवामी लीग के पूर्व सांसद रहे ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी
जल्द से जल्द क्रिकेट के मैदान पर लौट सकें। बंगलादेश की राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टीम के कप्तान रह चुके
अमीनुल हक़ उन 49 नए मंत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने मंगलवार को शपथ ली है। 12 फ़रवरी को हुए
आम चुनाव में बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत के बाद सत्ता में बदलाव हुआ है। हक ने
भरोसा दिलाया कि नई सरकार पूर्व कप्तानों के प्रति “सहनशील और लचीला” रुख अपनाएगी। 2024 में
अवामी लीग की सरकार गिरने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों पर कई मुक़दमे दर्ज किए गए थे।
मामले की गंभीरता और क्रिकेट में इनकी अहमियत को समझते हुए हक ने कहा, “सरकार शाकिब और
मशरफ़े से जुड़े मुक़दमों पर गौर करेगी। हमारा रवैया उनके प्रति नरम और लचीला रहेगा। उनके ख़िलाफ
दर्ज मामलों को सरकार अपने स्तर पर देखेगी। हम चाहते हैं कि शाकिब वापस बंगलादेश लौटें। हमें पूरी
उम्मीद है कि ये मामले जल्द ही निपट जाएंगे ताकि उनकी वापसी का रास्ता साफ हो सके। हम शाकिब
और मशरफ़े, दोनों को ही दोबारा बंगलादेश क्रिकेट में सक्रिय देखना चाहते हैं।”
शाकिब मई 2024 के बाद से बंगलादेश नहीं लौटे हैं और पिछले कुछ सालों से उनका ठिकाना अमेरिका
ही रहा है। अक्टूबर 2024 से उन्होंने बंगलादेश के लिए कोई मैच नहीं खेला है, हालांकि वे पीएसएल और
सीपीएल जैसी विदेशी टी20 लीगों में लगातार सक्रिय रहे हैं। हाल ही में बियर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट
को दिए इंटरव्यू में शाकिब ने एक बड़ा ऐलान करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के अपने फ़ैसले
को वापस ले लिया है। शाकिब चाहते हैं कि वे एक पूरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने के बाद ही खेल को
अलविदा कहें। हालांकि इसके लिए उन्होंने अभी कोई वक़्त तय नहीं किया है।
अपनी योजना साझा करते हुए शाकिब ने पिछले दिसंबर में कहा था, “मैं आधिकारिक रूप से किसी भी
फॉर्मेट से संन्यास नहीं ले रहा हूं। यह पहली बार है जब मैं यह बात साफ़ कर रहा हूं। मेरी योजना

बंगलादेश लौटने की है और मैं एक ऐसी पूरी सीरीज़ खेलना चाहता हूं जिसमें वनडे, टेस्ट और टी20
तीनों शामिल हों। इसके बाद ही मैं संन्यास लूंगा।” उन्होंने आगे कहा, “मैं किसी एक सीरीज के दौरान ही
सभी फॉर्मेट से संन्यास ले सकता हूं। यह टी20 से शुरू होकर वनडे और टेस्ट तक जा सकता है, या
फिर टेस्ट से शुरू होकर टी20 तक। क्रम कोई भी हो, मुझे मंज़ूर है, लेकिन मेरी इच्छा यही है कि मैं
एक पूरी सीरीज खेलकर ही मैदान से विदा लूं।” दूसरी तरफ़ मशरफ़े मुर्तज़ा अगस्त 2024 के बाद से
सार्वजनिक रूप से कहीं नज़र नहीं आए हैं और उनकी गतिविधियों को लेकर फ़िलहाल सस्पेंस बना हुआ
है। साल 2020 में अपना आख़िरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बावजूद वे 2024 में ढाका प्रीमियर लीग में
खेल रहे थे। अगस्त 2024 में जब छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार गिरी, तब मशरफ़े अवामी लीग के
सांसद के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे थे।
पिछले साल हुए बीसीबी चुनावों पर अपनी राय रखते हुए खेल मंत्री हक़ ने उस प्रक्रिया को “संदिग्ध”
बताया। ऐसी चर्चा थी उस समय तमीम इक़बाल के नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ थे, जिसने भ्रष्टाचार
और गड़बड़ियों का हवाला देकर चुनाव से अपने पैर पीछे खींच लिए थे।
हक़ ने इस मुद्दे पर कहा, “मैंने पहले भी यह बात कही थी और अब भी कह रहा हूं कि बीसीबी का
पिछला चुनाव सवालों के घेरे में था। लेकिन अब जब मैं एक ज़िम्मेदार पद पर बैठा हूं, तो मैं उनके
साथ बैठकर इस पर चर्चा करूंगा कि चीज़ों को बेहतर दिशा में कैसे ले जाया जा सकता है।”
वहीं ऐसी ख़बरें भी हैं कि बीसीबी अध्यक्ष के रूप में उनके पूर्ववर्ती अमीनुल इस्लाम पिछले हफ़्ते ही
मुल्क छोड़कर चले गए हैं।

के नवनियुक्त खेल मंत्री अमीनुल हक ने साफ किया है कि

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

दिल्ली: अदालत ने हिरासत में मौत के मामले में पीड़िता की याचिका पर कुलदीप सेंगर का पक्ष जानना
स्वास्थ्य

February 20, 2026
अब कार्यक्रम के दौरान गुलदस्ता और स्मृति चिह्न नहीं लेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान
स्वास्थ्य

अब कार्यक्रम के दौरान गुलदस्ता और स्मृति चिह्न नहीं लेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान

February 20, 2026
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शशि थरुर………देशभक्ति दिल से होती, कानून बनाकर मजबूर नहीं करना चाहिए
स्वास्थ्य

‘वंदे मातरम’ विवाद पर शशि थरुर………देशभक्ति दिल से होती, कानून बनाकर मजबूर नहीं करना चाहिए

February 20, 2026
भारत-नीदरलैंड ने द्विपक्षीय सहयोग पर की बातचीत
स्वास्थ्य

भारत-नीदरलैंड ने द्विपक्षीय सहयोग पर की बातचीत

February 20, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने सीएए के खिलाफ याचिकाओं पर नई तारीख तय की, 5 मई से सुनवाई शुरू होगी

होली के लिए रेलवे चला रहा है 30 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें: मुंबई से पूर्वांचल और बिहार के लिए बढ़ाई गई सेवाएं

Next Post
शौर्य भट्टाचार्य ने 62 के स्कोर के साथ बनायी चार शॉट की बढ़त

टी20 वर्ल्ड कप: फरहान का नाबाद शतक, नामीबिया को 102 रन से हराकर ‘सुपर-8’ में पाकिस्तान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान का रक्षा मंत्री कहा भारत के साथ कभी भी जंग छिड़ सकती है

October 9, 2025
एआई में दक्ष प्रतिभाएं तैयार करने को ओपनएआई का आईआईटी-दिल्ली, आईआईएम-अहमदाबाद से करार

एआई में दक्ष प्रतिभाएं तैयार करने को ओपनएआई का आईआईटी-दिल्ली, आईआईएम-अहमदाबाद से करार

February 19, 2026
यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश, योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक;

February 12, 2026

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उजजैन : अमिताभ बच्चन के खिलाफ नागदा में परिवाद दायर, मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • दिल्ली: अदालत ने हिरासत में मौत के मामले में पीड़िता की याचिका पर कुलदीप सेंगर का पक्ष जानना
  • अब कार्यक्रम के दौरान गुलदस्ता और स्मृति चिह्न नहीं लेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान
  • ‘वंदे मातरम’ विवाद पर शशि थरुर………देशभक्ति दिल से होती, कानून बनाकर मजबूर नहीं करना चाहिए
  • भारत-नीदरलैंड ने द्विपक्षीय सहयोग पर की बातचीत

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News