Wednesday, February 18, 2026
Times News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • World
  • Opinion
  • Economy
  • Business
  • Culture
  • Politics
  • Lifestyle

    Trending Tags

    • COVID-19
    • Donald Trump
    • Pandemic
    • Bill Gates
    • Corona Virus
  • Tech
SUBSCRIBE
Times News
No Result
View All Result
Home स्वास्थ्य

शादी का झांसा देकर 25 लाख हड़पे, तनाव में युवती ने जान दी

Abhishek by Abhishek
February 16, 2026
Reading Time: 1 min read
0
शादी का झांसा देकर 25 लाख हड़पे, तनाव में युवती ने जान दी

गाजियाबाद, 15 फरवरी  सिटी थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर 25
लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि रकम गंवाने और लगातार

RELATED POSTS

बार काउंसिल चुनाव: न्यायालय के आस-पास सख्त पाबंदियां

धामी सरकार का अभियान तेज, शत्रु संपत्तियां होंगी कब्जा मुक्त

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा व पर्यावरण जागरूकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी

मानसिक दबाव में रहने के कारण युवती डिप्रेशन में चली गई और जहरीला पदार्थ खा लिया। रविवार
को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाले
व्यक्ति के परिवार में पत्नी और बेटे के अलावा 22 वर्षीय बेटी थी। पीड़ित पिता के मुताबिक बेटी की
शादी के लिए उन्होंने उसके बैंक खाते में समय-समय पर रकम जमा कराई थी। खाते में कुल 25
लाख रुपये थे। बीते करीब एक साल से वह बेटी से खाते से रकम निकालने की बात कर रहे थे,
लेकिन बेटी टालमटोल करती रही और तनाव में रहने लगी। शनिवार को बेटी रोज की तरह कपड़े की
दुकान खोलने घर से निकली थी। कुछ देर बाद जब उसका भाई दुकान पर पहुंचा तो बेटी खून की
उल्टियां करती मिली। पूछने पर उसने जहरीली गोलियां खाने की बात बताई। आनन-फानन में
परिजन उसे सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
सहेली पर गंभीर आरोप पीड़ित पिता का आरोप है कि शिब्बनपुरा में उनकी बेटी की एक सहेली रहती
है। दोनों आठवीं से बीए तक साथ पढ़ी थीं और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। इसी वजह से
उसे बेटी के बैंक खाते और उसमें जमा रकम की पूरी जानकारी थी। आरोप है कि सहेली ने अपने
पुरुष मित्र और भाभी के साथ मिलकर रकम हड़पने की साजिश रची। योजना के तहत उनकी बेटी
की मुलाकात दिल्ली निवासी एक युवक से कराई गई। युवक ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी से
नजदीकियां बढ़ाईं और फिर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उससे बैंक खाते की रकम ट्रांसफर करा
ली। बाद में पता चला कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है
कि हड़पी गई रकम से सहेली ने अपने पुरूष मित्र से शादी कर ली। जहर खाने से पहले हुई थी युवक
से बातचीत पिता ने दिल्ली निवासी युवक पर बेटी के अश्लील फोटो-वीडियो होने का अंदेशा भी
जताया है। आरोप है कि उन्हीं के जरिये युवक उनकी बेटी को ब्लैकमेल भी कर रहा था, जिससे वह
मानसिक रूप से टूट गई थी। जहर खाने से ठीक पहले बेटी और आरोपी युवक के बीच बातचीत हुई
थी, जिसमें युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया। मां से बातचीत में भी बेटी ने अपने तनाव
और धोखे से जुड़ी कुछ बातें बताई थीं। सात माह पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश पिता ने
बताया कि करीब सात माह पहले भी उनकी बेटी ने अंग्रेजी दवा की 25 गोलियां खाकर आत्महत्या
का प्रयास किया था। उस समय उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एसीपी वेव सिटी से शिकायत की थी,
लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि समय रहते कार्रवाई होती तो आज उनकी बेटी
जिंदा होती। वहीं, युवती के चाचा का कहना है कि रकम वापसी को लेकर उन्होंने आरोपियों से
बातचीत भी की थी। दबाव बनाने पर सहेली और उसकी भाभी ने कुछ चेक दिए थे।

ShareTweet
Abhishek

Abhishek

Related Posts

बार काउंसिल चुनाव: न्यायालय के आस-पास सख्त पाबंदियां
स्वास्थ्य

बार काउंसिल चुनाव: न्यायालय के आस-पास सख्त पाबंदियां

February 17, 2026
धामी सरकार का अभियान तेज, शत्रु संपत्तियां होंगी कब्जा मुक्त
स्वास्थ्य

धामी सरकार का अभियान तेज, शत्रु संपत्तियां होंगी कब्जा मुक्त

February 17, 2026
मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा व पर्यावरण जागरूकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी
स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा व पर्यावरण जागरूकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी

February 17, 2026
नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
स्वास्थ्य

नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

February 17, 2026
दलदली जमीन के चारों तरफ बनाया जाएगा सुरक्षा घेरा
स्वास्थ्य

दलदली जमीन के चारों तरफ बनाया जाएगा सुरक्षा घेरा

February 17, 2026
पांच लाख की मांग पूरी नहीं होने पर युवक को और दोस्त को बंधक बनाकर पीटा
स्वास्थ्य

पांच लाख की मांग पूरी नहीं होने पर युवक को और दोस्त को बंधक बनाकर पीटा

February 17, 2026
Next Post
अनियंत्रित होकर कार पलटी, दो युवक बाल-बाल बचे

अनियंत्रित होकर कार पलटी, दो युवक बाल-बाल बचे

महाशिवरात्रि पर धानक समाज की भव्य शोभायात्रा, शिवभक्ति से गुंजायमान रहा क्षेत्र

महाशिवरात्रि पर धानक समाज की भव्य शोभायात्रा, शिवभक्ति से गुंजायमान रहा क्षेत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

भाजपा में पवन सिंह का जोरदार कमबैक, जानिए पूरी कहानी

भाजपा में पवन सिंह का जोरदार कमबैक, जानिए पूरी कहानी

September 30, 2025
तेज प्रताप यादव भड़के , जयचंद की पार्टी का निशान उतारो ,  सभा में दिखे  हरे गमछे पर जताई नाराजगी

तेज प्रताप यादव भड़के , जयचंद की पार्टी का निशान उतारो , सभा में दिखे हरे गमछे पर जताई नाराजगी

November 8, 2025
बिहार चुनाव में राहुल गांधी के बयान पर एनडीए नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया

बिहार चुनाव में राहुल गांधी के बयान पर एनडीए नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया

October 30, 2025

Popular Stories

  • ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    ऊंचाहार में बनेगा नया बस स्टैंड, यूपी सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिवाली से पूर्व उत्तर सीएम योगी ने राज्य के सफाई कर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से की मुलाकात , जेल से रिहाई के बाद की पहली मुलाकात

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कर्नाटक राजनीति में बढ़ी हलचल – डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान ने तेज की अटकलें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Times News

टाइम्स न्यूज़ एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न श्रेणियों में समाचार प्रदान करता है। यह अपने प्रिंट और ऑनलाइन संस्करणों के माध्यम से विविध दर्शकों को समय पर अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करता है।

Recent Post

  • बार काउंसिल चुनाव: न्यायालय के आस-पास सख्त पाबंदियां
  • धामी सरकार का अभियान तेज, शत्रु संपत्तियां होंगी कब्जा मुक्त
  • मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा व पर्यावरण जागरूकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी
  • नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

Categories

  • Culture
  • Economy
  • Health
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Travel
  • World
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • देश
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क करें

सम्पर्क करें
लेख, समाचार, पाठकों के विचार भेजें:
contact@dainiktimesnews.com
For Business and other enquiries:
admin@dainiktimesnews.com
यदि आपको ‘dainiktimesnews.com’ पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

© 2025 Times News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Subscription
  • Category
    • Business
    • Culture
    • Economy
    • Lifestyle
    • Health
    • Travel
    • Opinion
    • Politics
    • Tech
    • World
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Pre-sale Question
  • Contact Us

© 2025 Times News